सुबह के नाश्ते में बनाना चाहते है कुछ खास, तो ब्रेड से बनाएं ये आलू टोस्ट रेसिपी, जानें

Easy Breakfast Recipes: नाश्ते के लिए आप ब्रेड और आलू की मदद से डिश बना सकते है। नाश्ते के लिए आप ब्रेड आलू टोस्ट बना सकते है। चाय के साथ इस नाश्ते का मजा ही कुछ और होता है।
Bread Aloo Toast Recipe, Food Recipe
ब्रेड आलू टोस्ट रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bread Aloo Toast Recipe in Hindi: सुबह का नाश्ता क्या बनाएं इसे लेकर हर दिन सोचना पड़ता है घर में हर किसी की पसंद एक सी नहीं होती है। इतना ही नहीं हर दिन पोहा, इडली का नाश्ता खाकर भी लोग बोर हो जाते है। नाश्ते में अगर कुछ यूनिक बनाना चाहते है तो आज हम आपको एक खास तरह की रेसिपी के बारे में बता रहे है। नाश्ते के लिए आप ब्रेड और आलू की मदद से डिश बना सकते है। नाश्ते के लिए आप ब्रेड आलू टोस्ट बना सकते है। चाय के साथ इस नाश्ते का मजा ही कुछ और होता है। यह सैंडविच की तरह होता है और ब्रेकफास्ट मेन्यू को शानदार बना देता है।

जानिए ब्रेड आलू टोस्ट बनाने का तरीका

आप यहां पर ब्रेड आलू टोस्ट की रेसिपी बना सकते है इसके लिए आपको कुछ सामग्रियों की आवश्यकता होगी और तरीके के बारे में जान सकते है।

  • ब्रेड स्लाइस- 4-6
  • उबले हुए आलू- 3 मध्यम
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया आधा कप
  • मसाले
  • नमक
  • लाल मिर्च
  • हल्दी
  • गरम मसाला
  • तेल या मक्खन

ब्रेड आलू टोस्ट बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक बाउल में मैश किए हुए आलू लें।
  • अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नमक, लाल मिर्च और थोड़ा सा चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद ब्रेड की एक तरफ हरी चटनी या केचप लगाएं। फिर इस पर आलू के मिश्रण को एक ब्रेड पर बराबर फैलाएं। इसके बाद तवे पर थोड़ा सा मक्खन या घी लगाकर गर्म करें। अब आलू वाली साइड को नीचे की तरफ रखकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेकें। इसके बाद दूसरी तरफ से भी ब्रेड को क्रिस्पी होने तक सेक लें।

ये भी पढ़ें

इन बातों को रखें ध्यान

आप यहां पर इस डिश को बनाने के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रख सकते है जो इस प्रकार है...

आलू को उबालने के बाद उन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें।

लो फ्लेम पर टोस्ट को सेकें।

कुरकुरापन बढ़ाने के लिए मक्खन या देसी घी का इस्तेमाल करें।

आलू में प्याज डाल रही हैं, तो उसे बारीक कटें।

टमाटर डाल रही हैं, तो उस के बीज निकाल दें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com