- Hindi News »
- Lifestyle »
- How Beneficial Are Jujube Leaves For Health Definitely Know
बेर के पत्ते हैं सेहत के लिए कितने फायदेमंद, जरूर जानें
- Written By: नवभारत डेस्क

-सीमा कुमारी
हमारे आस-पास कई ऐसे पौधे होते हैं, जो औषधीय गुण से भरपूर होते हैं। जैसे – नीम, तुलसी, बबूल, बड़ एवं बेर के पत्ते आदि। ये सभी पत्ते कई तरह के रोगों में घरेलू इलाज के तौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं। मंसूड़ों से लेकर चर्मरोग की परेशानी और बाल झड़ने की समस्या तक, ये पत्ते अंग्रेजी दवाओं से कहीं ज्यादा असरदार साबित होते हैं। आइए जानें इन पत्तों से होने वाले फायदों के बारे में –
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यदि आपको मूत्र से संबंधित कोई समस्या, जैसे यूरिन इंफेक्शन, पेशाब में जलन महसूस होती है तो आप बेर के पत्तों का रस गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकते हैं। लाभ होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
Summer Cooling Tips: AC-कूलर नहीं, चिलचिलाती गर्मी से बचना है, तो अपनाइए सद्गुरु के बताए देसी टिप्स
Fitkari Water: फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से क्या होता है? फायदे जानकर नहीं करेंगे यकीन
बेर और नीम की पत्तियों को बारीक पीसकर नींबू के रस में मिलाकर बालों में लगाने से बाल मजबूत होते हैं, और इससे बाल झडऩे की समस्या से राहत मिलती है। अगर आप बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं, तो इस आयुर्वेदिक नुस्खे को अपना सकते हैं।
अगर आपकी आंखों में फुंसी या गुहेरी हो गई है, तो आप बेर के पत्ते का कमाल का फायदा हो सकता है। इसके के लिए आप बेर के पत्ते का रस आंख के बाहरी हिस्से में लगाएं। ध्यान रहे कि, इसके पत्ते का रस डायरेक्ट आंख के अंदर ना जाए।
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, यदि आपको गले में खराश की समस्या रहती है, तो बेर के पत्ते फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आप इसका काढ़ा बनाकर पीएं। इसे पीने के लिए आप इसको मिक्सी में ब्लेंड कर छन्नी से छान लें। अब इसे उबले पानी में मिलाएं, इसमें चुटकी भर नमक, काली मिर्च पाउडर मिलाकर इसका सेवन करें, इसके सेवन से गले की खराश की समस्या दूर हो सकती है।
अगर आपका वजन बढ़ रहा है, और आप वेट कंट्रोल करना चाहते हैं, तो बेर के पत्ते का सेवन करें। इसके पत्तों को कूटकर एक कटोरे पानी में डालकर रख दें, फिर इस पानी को सुबह खाली पेट छानकर पीएं। इस पानी को नियमित कुछ दिनों तक पीने से वजन नियंत्रित रहता है।
यदि आपको कहीं घाव हो गया है या चोट लगी है तो बेर के पत्तों को पीसकर उसका लेप उस जगह लगाएं, जहां तकलीफ है। ऐसा करने से सूजन की समस्या ठीक होगी और चोट में फायदा पहुंचेगा।
How beneficial are jujube leaves for health definitely know
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














