-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Scientists Discover New Blood Test For Brain Cancer
वैज्ञानिकों ने खोज निकाला नया ब्लड टेस्ट, मात्र एक घंटे के अंदर ब्रेन कैंसर की होगी पहचान
- Written By: दीपिका पाल
अमेरिका की नोट्रे डेम विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की टीम द्वारा ब्रेन कैंसर पर अध्ययन के बाद नए टेस्ट की तकनीक को खोज निकाला है। इस स्टडी के तहत एक ऐसे ब्लड टेस्ट उपकरण को विकसित किया है जिसकी मदद से एक टेस्ट की मदद से ब्रेन कैंसर का पता लगाना आसान हो जाएगा।

ब्रेन कैंसर के लिए निकाला टेस्ट (सौ.सोशल मीडिया)
दुनिया की गंभीर बीमारियों में से एक बीमारी कैंसर हैं जिसके कई मामले सामने आते रहते हैं तो वहीं पर इस पर लगाम लगाना आसान नहीं होता है। शरीर के कई हिस्सों में कैंसर का खतरा होता हैं तो वहीं पर कई मामले इसके आखिरी स्टेज पर ही पता चलते है। ब्रेन कैंसर भी सबसे गंभीर कैंसर माना जाता है जो व्यक्ति के दिमाग को प्रभावित करता है। हाल ही में ब्रेन कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है जिसके मुताबिक अब नए टेस्ट के जरिए मरीज में बीमारी के खतरे की पहचान पर स्थिति का आकंलन जल्दी किया जाएगा।
अमेरिकन स्टडी में हुआ खुलासा
दरअसल अमेरिका की नोट्रे डेम विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की टीम द्वारा ब्रेन कैंसर पर अध्ययन के बाद नए टेस्ट की तकनीक को खोज निकाला है। इस स्टडी के तहत एक ऐसे ब्लड टेस्ट उपकरण को विकसित किया है जिसकी मदद से एक टेस्ट की मदद से ब्रेन कैंसर का पता लगाना आसान हो जाएगा। इस खास तरह के उपकरण का अविष्कार कैंसर के एक खतरनाक रूप ग्लियोब्लास्टोमा को पता लगाने के लिए किया गया हैं जो शरीर में जब फैलता हैं तो भयानक स्थिति पैदा करता है। इस खास तरह के टेस्ट के जरिए दिमागकी कोशिकाओं के विकास पर निगरानी रखी जाएगी।
ये भी पढ़ें- शरीर की अकड़न दूर करने के लिए करें ये स्ट्रेचिंग, करेंगे दिनभर तरोताजा महसूस
सम्बंधित ख़बरें
सोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा
पहले भारत की तरह दुश्मन कहा अब बता रहे देशभक्त, PoK में प्रदर्शनकारियों के आगे झुकी शहबाज सरकार!
JPSC रद्द और ED जांच को राजी हुई सोरेन सरकार, CGL पर फंसा पेंच! छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान
तारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
क्या होता कैंसर में ग्लियोब्लास्टोमा की स्थिति
यहां पर कैंसर को अच्छी तरह से समझें तो, शरीर में कैंसर का कारण कोशिकाओं के नियंत्रण से ज्यादा बढ़ने से होता है इस स्थिति में कैंसर के मामले गंभीर हो जाते हैं जिनका शुरुआती दौर में तो पता नहीं चलता हैं लेकिन दूसरी और तीसरी स्टेज पर ही पहचान हो पाती है। कैंसर के गंभीर होने के मामले में ग्लियोब्लास्टोमा, ब्रेन कैंसर का घातक परिणाम है। इस खतरे को कम करने के लिए नए टेस्ट में उपकरण की बात की जाए तो, एक छोटी सी बायोचिप की मदद से टेस्टिंग की जाती है।
इस चिप में इलेक्ट्रो काइनेटिक सेंसर का उपयोग कर टेस्टिंग होती है, सेंसर ये पता लगाता है कि कोशिकाओं में कैंसर से संबंधित बायोमार्कर हैं या नहीं जिन्हें एपिडर्मल ग्रोथ फैक्टर रिसेप्टर्स के नाम से जाना जाता है. रिसर्चर्स का दावा है कि इस उपकरण की एक्यूरेसी काफी ज्यादा है और आने वाले समय में ये ब्रेन कैंसर डिटेक्ट करने में एक बड़ी भूमिका निभाएगी।
ये भी पढ़ें-आखिर इस खास पर्व का क्यों पड़ा पोला नाम, इन राज्यों में मचती हैं धूम
मरीज की जान बचान हो जाएगा आसान
इस नए टेस्ट के आने से ब्रेन कैंसर की स्थिति में मरीज की जान बचान आसान हो जाएगा तो वहीं पर करीब 1 साल तक मरीज बिना किसी परेशानी के जीवित रहने की भी संभावना दी गई है। इस ब्रेन कैंसर के अलावा अन्य कैंसरों, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज, डिमेंशिया और एपिलेप्सी का पता लगाने में भी उपयोगी साबित होगा।अभी तक इस कैंसर की पहचान के लिए बायोप्सी की जाती थी जिसमें ट्यूमर से टिश्यू का नमूना लेकर जांच की जाती थी. लेकिन ये ब्लड टेस्ट इस कैंसर की पहचान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
Scientists discover new blood test for brain cancer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा
Aug 09, 2026 | 07:03 PMपहले भारत की तरह दुश्मन कहा अब बता रहे देशभक्त, PoK में प्रदर्शनकारियों के आगे झुकी शहबाज सरकार!
Aug 09, 2026 | 06:57 PMJPSC रद्द और ED जांच को राजी हुई सोरेन सरकार, CGL पर फंसा पेंच! छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान
Aug 09, 2026 | 06:56 PMतारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
Aug 09, 2026 | 06:45 PMआगरा में जुटे देश-विदेश के एम्ब्रायोलॉजी विशेषज्ञ; एसपी सिंह बघेल ने किया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
Aug 09, 2026 | 06:37 PMMeta कर्मचारी ने मां को दिखाया अपना ऑफिस, बोलीं- ‘उन्हें गर्व महसूस कराना सबसे बड़ी खुशी’
Aug 09, 2026 | 06:36 PMNoida में ₹30 हजार किराया, हजारों की मेंटेनेंस फिर भी बेसमेंट में भरा पानी, महिला बोली- घर मिला या सिर्फ महंगा
Aug 09, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM










