-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Roti Digestion Time What Is Needed To Digest Roti And How Long It Takes
Roti Digestion Time: रोटी पचने के लिए क्या है जरूरी? जानिए रोटी पचने में कितना समय लगता है?
- Written By: सीमा कुमारी
Roti Digestion Time: रोटी पचने में आमतौर पर 2 से 4 घंटे का समय लग सकता है, जो आटे की गुणवत्ता और खाने के तरीके पर निर्भर करता है। चोकर वाले आटे की रोटी धीरे पचती है लेकिन पाचन के लिए अच्छी होती है।

रोटी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Roti Pachne Me Kitna Samay Lagta Hai: रोटी भारतीय थाली का अभिन्न हिस्सा है। इसके बिना थाली अधूरी है। लंच से लेकर डिनर तक में लोग रोटी खाना पसंद करते है । लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप एक निवाला खाते हैं, तो पेट के अंदर असल में क्या होता है? और आपकी इस रोटी को पचने में कितना समय लगता है? यह सवाल जितना सीधा है, जवाब उतना ही दिलचस्प है। ऐसे में आज आइए जानते है रोटी से जुड़ी दिलचस्प बातें
रोटी पचने में कितना समय लगता है?
जानकारों के अनुसार, रोटी (Roti Digestion) को पूरी तरह से पचने में लगने वाला समय हर इंसान के लिए थोड़ा अलग हो सकता है।
-
लगभग 2 से 4 घंटे
एक्सपर्ट्स के अनुसार, जैसे ही आप रोटी खाते हैं, आपके पेट का काम शुरू हो जाता है। बता दें, पेट एक हाई-स्पीड मिक्सर की तरह काम करता है, जो रोटी और बाकी खाने को मथकर एक गाढ़ी चटनी जैसा बना देता है।
जैसा कि, आप सभी जानते है कि रोटी मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट का बढ़िया स्रोत है, पेट में जल्दी टूटनी शुरू हो जाती है। एक सामान्य, संतुलित भोजन (जिसमें दाल, सब्जी और रोटी हो) को पेट से निकलकर छोटी आंत तक जाने में करीब 2 से 4 घंटे लगते है।
-
छोटी आंत का ‘जादू’
पेट का काम खत्म होते ही, यह सारा खाना 20 फीट लंबी छोटी आंत में चली जाती है। असली और सबसे महत्वपूर्ण काम यहीं होता है। यहां एंजाइम्स रोटी के कार्बोहाइड्रेट को पूरी तरह से तोड़कर पोषक तत्वों में बदल देते हैं, जिन्हें हमारा शरीर एनर्जी (Energy) के लिए इस्तेमाल करता है। छोटी आंत में यह पचने की प्रोसेस धीरे-धीरे होती है, जिसमें 6 से 8 घंटे तक लग सकते है।
यह भी पढ़ें:-Oily Skin:क्या आप भी ऑयली स्किन से हैं परेशान तो इन टिप्स को अपनाकर रखें स्किन को हर टाइम चमकदार और जवां
-
रोटी पचने के लिए क्या जरुरी है?
आमतौर पर रोटी पचने के लिए फाइबर का होना बेहद जरुरी है। इसके लिए चोकर वाले मोटे आटे की जरुरत होती है। अगर आप चोकर वाले मोटे आटे का सेवन करते है तो आपके सेहत के लिए अच्छा है।
अगर आपने रोटी पर ढेर सारा घी लगाया है या रोटी के साथ खूब सारा तला-भुना (फैट वाली चीजें) खाया है, तो पाचन की स्पीड धीमी हो जाएगी, क्योंकि फैट को पचने में सबसे ज्यादा समय लगता है।
-
मेटाबॉलिज्म पर होती है निर्भर
कुछ लोगों का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, तो कुछ का धीमा। अगली बार जब आप रोटी खाएं, तो बस इस बात का ध्यान रखें कि खाने को अच्छी तरह से चबाएं और अपनी डाइट में फाइबर और पानी की मात्रा सही रखें, ताकि आपके पेट को ज्यादा मेहनत न करनी पड़े और आपका स्वास्थ्य बना रहे।
सम्बंधित ख़बरें
Hing Controversy: ‘दुनिया के सबसे बदबूदार फूड्स’ लिस्ट में शामिल हुई हींग, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Moong Dal Popcorn: घर पर बनाएं मूंग का क्रिस्पी पॉपकॉर्न, हेल्दी और हाई-प्रोटीन स्नैक, बच्चों को भी आएगा पसंद
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Roti digestion time what is needed to digest roti and how long it takes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नर्मदापुरम: हाइब्रिड मॉडल में भी किसानों की मुश्किलें बरकरार, खाद के लिए तीन-तीन लाइन में लगने को मजबूर किसान
Aug 06, 2026 | 11:24 AM‘तेज आवाज में गाने बजाना बना मौत का कारण’, मुंबई के विक्रोली में पिता और 14 साल के मासूम बेटे की हत्या
Aug 06, 2026 | 11:22 AMनासिक में बार-बार क्यों हिल रही ज़मीन? वैज्ञानिक अध्ययन के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम
Aug 06, 2026 | 11:21 AMउत्तराखंड और किन्नौर में आफत की बारिश! लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाईवे और NH-5 बंद, यलो अलर्ट जारी
Aug 06, 2026 | 11:17 AMतरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला, 13 साल पुराने मामले में सुनाई सजा
Aug 06, 2026 | 11:12 AMHing Controversy: ‘दुनिया के सबसे बदबूदार फूड्स’ लिस्ट में शामिल हुई हींग, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Aug 06, 2026 | 11:07 AMसंतोष देशमुख हत्याकांड: जेल में ऐश कर रहा आरोपी वाल्मिक कराड? सुप्रिया सुले ने की नागपुर शिफ्ट करने की मांग
Aug 06, 2026 | 11:01 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













