Rajma Side Effects: किसके लिए राजमा खाना पड़ सकता है बड़ा भारी?तुरंत पढ़ें और गांठ बांध लीजिए

Rajma Side Effects For Kidney Patients :राजमा स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है, लेकिन हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं। जानिए किन लोगों को राजमा खाने से बचना चाहिए, इसके संभावित नुकसान क्या हैं।
Who Should Avoid Rajma
राजमा खाने के नुकसान (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Who Should Avoid Rajma: शायद ही कोई ऐसा हो जिन्हें राजमा खाना पसंद न हो। राजमा भारतीय खाने में बहुत ज्यादा पसंद किया जाने वाला फूड है। खासकर राजमा-चावल की डिश लगभग हर घर में महीने में एक-दो बार जरूर बनाई जाती है। पोषक तत्वों से भरपूर राजमा शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करता है। हालांकि, जितना यह सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, कुछ लोगों के लिए इसका अधिक सेवन परेशानी की वजह भी बन सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ विशेष हेल्थ कंडीशन में राजमा का सेवन सोच-समझकर करना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर, पोटैशियम और कुछ प्राकृतिक यौगिक कुछ लोगों की समस्या को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में अगर आप पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो अपनी डाइट में राजमा शामिल करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लेना बेहतर होता है।

किन लोगों को नहीं खानी चाहिए राजमा?

  • गठिया के मरीज खाने से बचें

डाइटिशियन के अनुसार, राजमा में प्यूरिन की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में यूरिक एसिड लेवल को बढ़ा सकती है। गठिया के मरीजों को यूरिक एसिड की मात्रा नियंत्रित रखनी होती है, इसलिए उन्हें राजमा खाने से बचना चाहिए।

  • एलर्जी के मरीज

कुछ लोगों को किडनी बीन्स से एलर्जी हो सकती है। अगर आपको किडनी बीन्स से एलर्जी है, तो राजमा से बचना चाहिए। एलर्जी के लक्षणों में त्वचा पर खुजली, सूजन और सांस लेने में कठिनाई शामिल हो सकते है।

  • गैस्ट्रिक समस्या वाले लोग

गैस्ट्रिक समस्या वाले लोगों को भी राजमा खाने से बचना चाहिए। राजमा में हाई फाइबर होता है, जो पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या बढ़ा सकता है, जिन लोगों को पहले से ही गैस्ट्रिक समस्याएं होती हैं, उन्हें राजमा का सेवन कम मात्रा में और ध्यानपूर्वक करना चाहिए।

  • किडनी की बीमारी वाले लोग रखें सावधानी

क्रॉनिक किडनी डिजीज से जूझ रहे लोगों को पोटैशियम और फॉस्फोरस की मात्रा पर ध्यान देना पड़ता है। राजमा में ये दोनों तत्व पाए जाते हैं। इसलिए किडनी रोगियों को इसका सेवन कितनी मात्रा में करना है, यह डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह के अनुसार तय करना चाहिए।

  • प्रेगनेंट महिलाएं भी करें परहेज

अगर आप प्रेगमेंट हैं तो आपको अपनी डाइट में राजमा को नहीं शामिल करना चाहिए. क्योंकि इस दौरान पेट संबंधी समस्याएं अधिक होती हैं। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com