-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Karonda Benefits Weight Loss To Strong Bones 5 Amazing Health Benefits
Karonda Benefits: Weight loss से लेकर हड्डियों की मजबूती तक, जानिए करौंदा के 5 बेहतरीन हेल्थ बेनेफिट्स
- Written By: सीमा कुमारी
Karonda Benefits For Bones: करौंदा औषधीय गुणों से भरपूर फल है, जो वजन घटाने, हड्डियों को मजबूत बनाने, पाचन सुधारने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और शरीर को आवश्यक पोषण देने में मददगार माना जाता है।

करौंदा खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Karonda Benefits For Immunity: करौंदा एक ऐसा फल है जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि ये सेहत का खजाना भी हैं। आयुर्वेद में करौंदे को एक बेहतरीन औषधि माना गया है। पोषक तत्वों से भरपूर यह फल बरसात के मौसम में बाजारों में खूब मिलता है।
करौंदे का उपयोग अचार, चटनी, मुरब्बा और सब्जी बनाने में किया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड भी है। इसमें विटामिन-C आयरन, कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि करौंदा खाने से सेहत को क्या क्या फायदे होते हैं।
-
इम्यूनिटी को मजबूत करता है
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, करौंदा खाने से इम्यूनिटी पावर मजबूत होती हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, जिससे मौसमी संक्रमण और सर्दी-जुकाम का खतरा कम हो सकता हैं।
बारिश के मौसम में इसका सेवन शरीर को संक्रमण से बचाने में सहायक माना जाता हैं। अगर आप मौसमी संक्रमण और सर्दी-जुकाम से बचना चाहते है तो करौंदा का सेवन जरुर करें।
-
पेट के लिए भी बड़ा फायदेमंद
करौंदा खाने से सिर्फ इम्यूनिटी पावर ही मजबूत नहीं होती हैं। बाल्कि पेट के लिए भी बड़ा फायदेमंद होता है। करौंदे में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। यह पेट की समस्याओं जैसे- कब्ज , गैस और एसिडिटी से राहत दिलाता है। इसके नियमित सेवन से आंतों की सेहत में सुधार होता है और शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं।
-
स्किन के लिए भी फायदेमंद
करौंदे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की कोशिकाओं को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इससे त्वचा की सेहत बेहतर बनी रह सकती है और समय से पहले उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में सहायता मिल सकती हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों और दांतों के लिए भी लाभकारी माना जाता हैं।
-
हार्ट हेल्थ के लिए बढ़िया
आजकल की बिगड़ती लाइफस्टाइल में दिल का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। करौंदा शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक टल जाता है।
ये भी पढ़ें- Mouth Ulcers: मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय, दर्द और जलन से जल्द मिल सकती है राहत
-
हड्डियों को बनाए मजबूत
उम्र बढ़ने के साथ अक्सर हड्डियों में कमजोरी या जोड़ों के दर्द की समस्या होने लगती है। करौंदे में कैल्शियम और फास्फोरस अच्छी मात्रा में पाया जाता है। कैल्शियम हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूती देने का काम करता है। नियमित रूप से करौंदे का सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है।
-
वजन घटाने में मददगार
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो करौंदा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और फाइबर भरपूर होता है। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे असमय लगने वाली भूख शांत होती है। इसके अलावा, यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जो फैट बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Diet Tips: बारिश के मौसम में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी? जानिए हेल्दी रहने का आसान फॉर्मूला
White Butter Benefits: हड्डियों और त्वचा के लिए वरदान है घर का सफेद मक्खन, जानिए इसे खाने का सही तरीका
Heart Health: बेहतर ब्लड सर्कुलेशन और दिल की सेहत के लिए लाभकारी हैं ये 4 हेल्दी ड्रिंक्स, जानिए इनके फायदे
Fridge Storage: फ्रिज में रखते ही क्यों सूख जाते हैं नींबू? जानिए वो आसान ट्रिक, जिससे हफ्तों तक रहेंगे रसीले
Karonda benefits weight loss to strong bones 5 amazing health benefits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Karonda Benefits: Weight loss से लेकर हड्डियों की मजबूती तक, जानिए करौंदा के 5 बेहतरीन हेल्थ बेनेफिट्स
Jul 16, 2026 | 04:24 PMBanarasi Tomato Chaat Recipe: घर पर बनाएं बनारस की मशहूर टमाटर चाट, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
Jul 16, 2026 | 04:23 PMममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा; भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
Jul 16, 2026 | 04:22 PMGoogle Pixel 11 Series का इंतजार खत्म, लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, नए Gold लुक और AI फीचर्स ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
Jul 16, 2026 | 04:21 PMमुंबई-दहानू रेल रूट पर 628 मीटर लंबा वैतरणा पुल तैयार: 60% काम पूरा, मार्च 2028 तक घटेगी ट्रेनों की भीड़
Jul 16, 2026 | 04:19 PMअयोध्या राम मंदिर मामले पर सियासत गर्म! संजय राउत ने CM देवेंद्र फडणवीस को दिया राम रक्षा आंदोलन का न्योता
Jul 16, 2026 | 04:14 PMएनजीटी (NGT) के आदेशों का सीहोर में खुलेआम उल्लंघन, नर्मदा के सीने पर माफिया का तांडव, प्रशासन ‘मौन’
Jul 16, 2026 | 04:13 PMवीडियो गैलरी

200 KM साइकिल चलाकर भोपाल पहुंचे जीतू , मोदी सरकार पर बोला हमला -कहा, देश हुए में 90 पेपर लीक, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 03:08 PM
UNSC सीट के लिए भारत का मास्टरस्ट्रोक! जानिए मिशन “SHANTI” का पूरा प्लान?, VIDEO
Jul 16, 2026 | 01:38 PM
आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM














