Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Rajgira Benefits: सेहत का सुपरफूड है राजगिरा, जानिए इसके कमाल के फायदे और खाने का सही तरीका

Rajgira Benefits Healthy Diet: राजगिरा पोषक तत्वों से भरपूर एक सुपरफूड है, जो शरीर को प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और फाइबर प्रदान करता है। जानिए राजगिरा खाने के जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jul 20, 2026 | 07:13 PM

राजगिरा के फायदे ( सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Rajgira Superfood Benefits: आमतौर पर रामदाना को राजगिरा भी कहा जाता है। इसका सेवन अक्सर पूजा के समय उपवास के दौरान श्रद्धालुगण करते है। लेकिन डॉक्टर के अनुसार, यह अनाज आने वाले समय में सुपरफूड बन सकता है।

यह नेचुरली ग्लूटेन फ्री होने के साथ प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर है। इसके सेवन से सेहत को ढ़ेरो फायदे मिल सकते है। एक कप पकाए हुए राजगिरा में 9 ग्राम प्रोटीन होता है और 5 ग्राम फाइबर मिलता है। यानी यह अनाज आपको एक साथ कई फायदे दे सकता है। चलिए जानते हैं इसके फायदे और सेवन का सही तरीका?

राजगिरा का सेवन करने से मिलते हैं ढ़ेरो फायदे?

  • ब्लड शुगर करता है कन्ट्रोल

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, राजगिरा का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर कन्ट्रोल रहता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इसका सेवन जरुर करें। राजगिरा कार्ब्स के अब्सॉर्प्शन को स्लो डाउन कर के ब्लड शुगर स्पाइक को कंट्रोल करने में मदद करता है।

सम्बंधित ख़बरें

Falhari Vrat Food: व्रत में बनाएं मन को तृप्त कर देने वाले स्वादिष्ट फलाहारी भोजन, स्वाद और सेहत का डबल फायदा

बार-बार नेल एक्सटेंशन करवाती हैं? ये 10 समस्याएं आपके नाखूनों को कर सकती हैं खराब

रोज़-रोज़ एक जैसी हेयरस्टाइल से हैं परेशान? ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए 10 आसान और एलिगेंट हेयर लुक्स

Motivational Thoughts: सुबह की शुरुआत करें इन मोटिवेशनल विचारों के साथ, पूरे दिन बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी

  • पाचन प्रक्रिया को करता है बेहतर

राजगिरा का सेवन डायबिटीज मरीजों के अलावा, पेट के लिए बेहद लाभकारी है। इससे कब्ज की समस्या कम होती है, लंबे स मय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और ओवरईटिंग की संभावना घटती है।

  • हड्डियों को मजबूत बनाता है

राजगिरा , कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होने की वजह से हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। यह अनाज ऑस्टियोपोरोसिस को कम करने में भी अत्यधिक प्रभावी है।

ये भी पढ़ें-Monsoon Wellness: गट हेल्थ और इम्युनिटी को बनाना है बेहतर, तो आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 आयुर्वेदिक फूड्स

  • वजन कम करने में कारगर

इसमें प्रोटीन और फाइबर का शानदार संतुलन होता है। यह लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार खाने की क्रेविंग कम होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

  • एनीमिया से करता है बचाव

राजगिरा , कैल्शियम और मैग्नीशियम के अलावा, आयरन का भी बढिया स्रोत है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाकर शरीर में ऊर्जा बनाए रखने और एनीमिया को रोकने में कारगर है।

कैसे करें? राजगिरा का सेवन

राजगिरा का सेवन आप आटे के रूप में कर सकते हैं। आप इसका आटा अपने रेगुलर आटे में मिलाकर इसका सेवन करें। इसके अलावा, आप इसे दलिया के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साबुत दानों को दूध में पकाकर ड्राई फ्रूट्स के साथ आप इसका सेवन खीर की तरह भी कर सकते हैं। हालांकि, इसकी रोटियां बेहद फायदेमंद मानी जाती है।

Rajgira benefits superfood health benefits how to eat rajgira

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 07:13 PM

Topics:  

  • Good Health
  • Health Benefit
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.