सर्दियों में आपको मक्के के आटे की रोटी का सेवन करना चाहिए। दरअसल मक्के में कार्बोहाइड्रेट काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है वहीं पर इसमें फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम और पोटैशियम भी होता है. इसकी रोटी सरसों के साग के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है। मक्के की रोटी का सेवन करने से पाचन दुरुस्त होता है, वजन घटाने में मदद मिलती है और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।