- Hindi News »
- Health »
- Now Liver Transplant Will Be Done In Nagpur Aiims
अब नागपुर एम्स में होगा लीवर ट्रांसप्लांट, मंजूरी के बाद सीएसआर के तहत होंगे ऑपरेशन
नागपुर एम्स को अवयव प्रत्यारोपण के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान के रूप में अपनी पहचान को और मजबूती प्रदान करते हुए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। अब लीवर प्रत्यारोपण करने की भी मंजूरी मिल गई है।
- Written By: आकाश मसने

नागपुर एम्स (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर: नागपुर एम्स को अवयव प्रत्यारोपण के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान के रूप में अपनी पहचान को और मजबूती प्रदान करते हुए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। किडनी, कॉर्निया (नेत्र), बोन मैरो ट्रांसप्लांट में सफलता प्राप्त करने और हृदय प्रत्यारोपण की अनुमति प्राप्त करने के बाद अब संस्थान को लीवर प्रत्यारोपण करने की भी मंजूरी मिल गई है। यह स्वास्थ्य सेवाओं में एक नया युग आरंभ करने का संकेत है।
एम्स ने मई 2023 में किडनी प्रत्यारोपण कार्यक्रम शुरू करने के बाद से 35 सफल किडनी प्रत्यारोपण किए हैं। इनमें 10 प्रत्यारोपण जीवित दाताओं से, 19 ब्रेनस्टेम-डेड (बीएसडी) दाताओं से और 6 सर्कुलेटरी डेथ (डीसीडी) दाताओं से किए गए हैं। खास बात यह कि एम्स पहला और देश का तीसरा संस्थान है जिसने डीसीडी के तहत किडनी प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया है।
बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट भी
मृत दाता किडनी प्रत्यारोपण कार्यक्रम में भी उल्लेखनीय प्रगति की है। बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट शुरू होने के बाद से 6 बोन मेरो प्रत्यारोपण किए गये हैं। संस्थान ने अब तक 17 कॉर्नियल प्रत्यारोपण किए हैं और 22 कॉर्नियल डोनेशन प्राप्त किए हैं। इन प्रयासों ने कई मरीजों की दृष्टि को पुनः स्थापित किया है और समग्र स्वास्थ्य सेवा में संस्थान की प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।
सम्बंधित ख़बरें
ATF: समर वेकेशन का बजट बिगड़ा! नागपुर से गोवा-इंदौर जाना हुआ महंगा, टिकट के दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश
घायल कर्मचारी से महावितरण के अफसर ने मांगी 2.50 लाख की घूस, नागपुर ACB ने बिछाया गिरफ्तारी का जाल, लिपिक फरार
Ramtek के प्राचीन ‘तिलभांडेश्वर मंदिर’ पर गिरी बिजली, शिखर से जमीन तक फटी दीवारें, तस्वीर देख रह जाएंगे दंग
नागपुर में बेमौसम बारिश का कहर, कलमना मंडी में भीगा दाना-दाना, IMD ने जारी किया अलर्ट
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सीएसआर के माध्यम से होगी फंडिंग
जहां किडनी प्रत्यारोपण महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना (एमजेपीजेएवाई) के तहत कवर होते हैं वहीं लीवर, हृदय और बोन मैरो प्रत्यारोपण प्रक्रियाएं इसमें शामिल नहीं हैं। कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के माध्यम से फंडिंग प्राप्त कर मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यकारी निदेशक डॉ। प्रशांत पी। जोशी ने कहा कि अंग और कोशिका प्रत्यारोपण में उत्कृष्टता का केंद्र बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कुशल टीम और उन्नत बुनियादी ढांचे के साथ उल्लेखनीय प्रगति प्राप्त की जा रही है।
Now liver transplant will be done in nagpur aiims
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 15वें दिन की कमाई में हल्की गिरावट, फिर भी पकड़ रही मजबूत
Apr 03, 2026 | 11:03 AMMumbai Metro Line-9 उद्घाटन टला, दहिसर-काशीगांव फेज-1 अब 6 अप्रैल को होगा लॉन्च
Apr 03, 2026 | 10:53 AMचंद्रपुर की महाकाली यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, झरपट नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, देखें तस्वीरें
Apr 03, 2026 | 10:52 AM2026 में EV का धमाका, सस्ता से लेकर लग्जरी तक नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां अप्रैल में लॉन्च
Apr 03, 2026 | 10:51 AMभारतीय मां की डांट सुनता रहा पालतू कुत्ता, लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:49 AMदिनभर की स्पैम कॉल से टेंशन खत्म, TRAI का DND ऐप करेगा नंबर ब्लॉक
Apr 03, 2026 | 10:38 AMMumbra में फायरिंग से सनसनी: छेड़छाड़ के विवाद में एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार
Apr 03, 2026 | 10:37 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














