गाजर ही नहीं, इसकी पत्तियों में भी छुपा है सेहत का खजाना, जानिए इसके फायदे

Gajar ke patte ke fayde: अक्सर देखा गया है कि लोग गाजर के पत्तों को कूड़ा समझकर फेंक देते हैं। अगर आप इन हरे पत्तों के फायदे जान जाएंगे तो ऐसी गलती कभी नहीं करेंगे। जानिए इसके फायदे
गाजर ही नहीं, इसकी पत्तियों में भी छुपा है सेहत का खजाना, जानिए इसके फायदे
पोषक तत्वों का पावरहाउस है गाजर के पत्ते (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Carrot Leaves Benefits: गाजर सर्दियों का सुपरफूड मानी जाती है। इसलिए लोग सर्दियों में इसका सेवन खूब करते हैं। गाजर ना सिर्फ खाने में अच्छी लगती है, बल्कि सेहत के लिए भी बड़ी फायदेमंद होती है। अगर बात गाजर की करें तो, गाजर जितनी फायदेमंद होती हैं, उतनी उसके पत्ते भी फायदेमंद होते हैं।

अक्सर लोग गाजर खरीदकर उसके पत्ते फेक देते हैं। जबकि, गाजर की हरी पत्तियां पोषक तत्वों का खजाना होती हैं।आयुर्वेद में गाजर की हरी पत्तियां का इस्तेमाल कई तरह की समस्याओं से निजात पाने के लिए किया जाता रहा है।

चलिए आपको बताते हैं गाजर के पत्ते खाने के क्या फायदे हैं? गाजर के पत्तों में कौन सा विटामिन होता है? गाजर गर्म होती है या ठंडी? गाजर के पत्ते किसके लिए अच्छे होते हैं?

पोषक तत्वों का पावरहाउस है गाजर के पत्ते

आयुर्वेद में गाजर के पत्तों को पोषक तत्वों का पावरहाउस बताया गया है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, गाजर के पत्तों में फाइबर, विटामिन A, C, और K1, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे कई अन्य जरूरी पोषक तत्व होते हैं। गाजर के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं और यह शरीर को डिटॉक्स करने में फायदेमंद होते हैं।

जानिए गाजर के पत्ते खाने के फायदे

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, पोषक तत्वों से भरपूर गाजर जितनी फायदेमंद होती है, उतना ही उसके पत्ते खाना सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। गाजर के पत्तों में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके सेवन से पाचन अच्छा होता है और आंखों की रोशनी सुधार होता है। आपको बता दें, यह इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी बड़ा असरदार होता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स सर्दियों में गाजर खाने की सलाह देते हैं।

आंखों के लिए रामबाण

आपको बता दें, आंखों के लिए गाजर किसी वरदान से कम नहीं है। गाजर की तरह ही इसके पत्तों में भी बहुत गुणकारी होते हैं।

गाजर के पत्ते में बीटा-कैरोटीन होता है, जो शरीर में विटामिन ए में बदल जाता है और आंखों की हेल्थ के लिए लाभकारी होता है।

इसमें फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है। गाजर के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए असरदार है।

जानिए गाजर की तासीर क्या है

आयुर्वेद के अनुसार, गाजर की तासीर गर्म होती है। इसके चलते ही गाजर का सेवन मुख्य रूप से सर्दियों में किया जाता है। इसकी गर्म तासीर शरीर को अंदर से गर्मी देती है और ठंड से बचाने में कारगर है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com