मछली ही नहीं, इन शाकाहारी चीजों में भी है ओमेगा-3 भर-भर कर, हेल्थ के लिए वरदान!
Rich in Omega Fatty Acids:अधिकतर लोग ओमेगा-3 की पूर्ति के लिए मछली का सेवन करते है। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते है कि, मछली के अलावा हालांकि कई और शाकाहारी चीजें भी हैं जो ओमेगा-3 का पावर हाउस है।
- Written By: सीमा कुमारी
ओमेगा-3 शरीर के लिए जरूरी क्यों?(सौ.सोशल मीडिया)
Omega-3 Rich Food: सेहतमंद रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी होता है लेकिन मौजूदा वक्त में लोगों की लाइफस्टाइल पूरी तरह बदलने की वजह से लोगों को गंभीर बीमारियां घेर रही है। अगर बात ओमेगा-3 की करें तो, अधिकतर लोग ओमेगा-3 की पूर्ति के लिए मछली का सेवन करते है। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते है कि, मछली के अलावा हालांकि कई और शाकाहारी चीजें भी हैं जो ओमेगा-3 का पावर हाउस है।
हमारे आसपास कई ऐसी देसी और पूरी तरह शाकाहारी चीजें हैं, जिनसे शरीर को भरपूर ओमेगा-3 मिल सकता है।
आजकल थकान, तनाव, बालों का झड़ना या भूलने जैसी समस्याएं आम हो गई है। हम अक्सर इन्हें बढ़ती उम्र का असर मान लेते हैं, जबकि असली वजह है हमारे खान-पान में पोषक तत्वों की लगातार कमी।
सम्बंधित ख़बरें
Hair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Nautapa Health Tips: सोमवार से नौतपा शुरू, यहां जानिए इन दिनों कैसे रखें सेहत का ध्यान
Summer Drink Recipe: क्या आपने ट्राई की केरल की पॉपुलर कुलुक्की शरबत? नोट करें रेसिपी
Bakrid Fashion 2026: बकरीद पर इन एक्ट्रेस से ले सकती हैं इंस्पिरेशन, पहन कर आप भी ढाएंगी कयामत
चूंकि शरीर खुद ओमेगा-3 नहीं बनाता, इसलिए इसे रोजमर्रा के खाने में शामिल करना जरूरी होता है।ऐसे में अब सवाल है कि आखिर ओमेगा-3 शरीर के लिए जरूरी क्यों? किन चीजों के सेवन से मिलेगा ओमेगा-3? आइए जानते हैं इस बारे में-
ओमेगा-3 शरीर के लिए जरूरी क्यों?
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, शरीर के लिए ओमेगा-3 का होना बहुत जरुरी है। यह शरीर की सूजन कम करता है, दिल की रक्षा करता है, याददाश्त और नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है साथ ही मन को शांत रखता है और त्वचा-बालों के अलावा आंखों, दिल और इम्युनिटी के लिए भी यह बेहद जरूरी है।
इन चीजों के सेवन से मिलता है ओमेगा-3
अलसी के बीज
सबसे पहले आते हैं अलसी के बीज। यह ओमेगा-3 का सबसे पावरफुल देसी स्रोत है। रोज 1 चम्मच पिसी अलसी दही, सलाद या दलिया में डाल दें। चिया बीज भी शानदार विकल्प है। इन्हें रात में भिगोकर सुबह दूध या पानी के साथ लें, इससे पेट साफ रहता है और त्वचा मुलायम होती है। अखरोट को दिमाग का फल कहा जाता है। भिगोकर रखे गए 2–3 अखरोट सुबह खाने से दिमाग तेज और नींद बेहतर होती है।
भांग के बीज
भांग के बीज भी ओमेगा-3 से भरपूर होने के साथ बहुत पौष्टिक हैं, इनका स्वाद तिल जैसा होता है और इन्हें सलाद या दही में डाल सकते हैं।
सरसों का तेल
हमारी रसोई में इस्तेमाल की जाने वाली सरसों का तेल भी ओमेगा-3 का अच्छा स्रोत है, खासकर ठंडा पिसा तेल। थोड़ा-बहुत इस्तेमाल रोज करना फायदेमंद है। राजगीरा (रामदाना) और मेथी के बीज भी शरीर को अच्छे फैट और पोषक तत्व देते हैं।
इसके अलावा, शैवाल आधारित सप्लीमेंट भी लिए जा सकते हैं पर इसके लिए डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
ये भी पढ़ें-ठंड के मौसम में बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ानी हो, तो जानिए उनकी डाइट में क्या करें शामिल
इन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करना भी आसान है। सुबह अखरोट, दोपहर के सलाद में अलसी पाउडर, कभी-कभी चिया वाला दूध और खाने में थोड़ा सरसों का तेल। हफ्ते में 2–3 बार भांग के बीज का भी सेवन कर सकते हैं।
इसके अलावा पिसी अलसी, अखरोट के टुकड़े, थोड़ा तिल और चुटकीभर हल्दी का मिश्रण दही या दूध के साथ लेना फायदेमंद होता है।
