Natural Toothpaste: घर पर बनाएं नेचुरल टूथपेस्ट, दांतों का दर्द और सड़न होगी दूर; पहले दिन से दिखेगा असर!
Healthy Teeth Tips: दांतों में दर्द, सड़न और संवेदनशीलता जैसी समस्याएं आजकल काफी आम हो गई हैं जिनके पीछे खराब खानपान और ओरल हाइजीन की कमी मुख्य कारण हो सकते हैं। ऐसे में घर पर टूथपेस्ट बना सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
टूथपेस्ट पकड़े हुए महिला (सौ. फ्रीपिक)
Homemade Natural Toothpaste: मुंह की स्वच्छता सिर्फ दांतों को चमकाने तक सीमित नहीं है। आज के समय में विज्ञापनों के दावों के बावजूद लोग मसूड़ों में सूजन और पायरिया जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। अगर आप भी केमिकल वाले पेस्ट से थक चुके हैं तो जामुन की गुठली और पत्तियों से बना यह प्राकृतिक टूथपेस्ट आपके ओरल हेल्थ के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
आमतौर पर हम मानते हैं कि सिर्फ ब्रश कर लेना ही काफी है लेकिन जीभ की सफाई और मसूड़ों का पोषण भी उतना ही जरूरी है। बाजार में मिलने वाले ज्यादातर टूथपेस्ट दांतों की गहराई से सफाई नहीं कर पाते। ऐसे में जामुन जिसे अब तक हम सिर्फ एक फल के रूप में जानते थे उसके बीज और पत्तियां दांतों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इसमें मौजूद औषधीय गुण न केवल चमक वापस लाते हैं बल्कि दांतों को अंदरूनी मजबूती भी देते हैं।
घर पर टूथपेस्ट बनाने की विधि
- इस प्राकृतिक पाउडर को बनाने के लिए आपको जामुन की गुठली और उसके पत्तों की जरूरत होगी।
- सबसे पहले जामुन की गुठली और पत्तों को धूप में अच्छी तरह सुखा लें।
- सूखने के बाद इन्हें पीसकर एक बारीक पाउडर तैयार कर लें।
- अब इस मिश्रण में लौंग का पाउडर, त्रिफला चूर्ण और थोड़ा सेंधा नमक मिलाएं।
- इस तैयार मिश्रण को एक कांच की शीशी में सुरक्षित रख लें।
यह भी पढ़ें:- फैटी लिवर और सूजन का रामबाण इलाज! शरीर में जमा गंदगी को बाहर फेंक देगा यह एक गिलास जूस
सम्बंधित ख़बरें
International Labor Day:आख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस? जानिए इसकी वजह
Makeup Tips: पसीने से मेकअप को खराब होने से कैसे बचाएं? यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए
Bitter Gourd: करेले के साथ गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
अब घड़ी नहीं, कान की बाली बताएगी आपकी सेहत, Smart Earrings का कमाल कर देंगा आपको हैरान
इस्तेमाल का सही तरीका
रोजाना सुबह अपनी उंगली या सॉफ्ट ब्रश की मदद से इस पाउडर को दांतों और मसूड़ों पर हल्के हाथों से मलें। लगभग दो मिनट तक मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। कुछ ही हफ्तों के नियमित इस्तेमाल से आपको दांतों की चमक और मसूड़ों की मजबूती में फर्क दिखने लगेगा।
क्यों है यह इतना असरदार
- जामुन की गुठली में जबरदस्त एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांतों को कीड़ों और किसी भी तरह के संक्रमण से बचाते हैं।
- जामुन की पत्तियों में प्राकृतिक रूप से दांतों का पीलापन हटाने की शक्ति होती है।
- लौंग दांतों को जड़ों से मजबूती देती है और दर्द से राहत दिलाती है वहीं सेंधा नमक बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है।
अगर आप पायरिया या मसूड़ों से खून आने की समस्या से परेशान हैं तो यह नुस्खा डेंटिस्ट के चक्कर लगाने से आपको बचा सकता है। यह न केवल सस्ता है बल्कि पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी भी है।
