मुनक्का सेवन के हैं कई लाजवाब फायदे, लेकिन पहले सावधानी की बात ज़रूर पढ़ लीजिए
Munakka For Anemia:मुनक्का सेवन से सेहत को कई लाजवाब फायदे मिलते हैं। जानिए कैसे मुनक्का खून की कमी, पाचन और ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है।
- Written By: सीमा कुमारी
मुनक्का के सेवन से होने वाले फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Munakka Health Benefits: सर्दी के मौसम में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी कई परेशानी होने लगती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सर्दी के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए ऐसे चीजों का सेवन करना चाहिए जिसकी तासीर गर्म हो। ऐसे में मुनक्का का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
आयुर्वेद में मुनक्का भी ऐसी ही औषधि है, जिसे शक्तिशाली टॉनिक माना जाता है। यह शरीर को ताकत देता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत प्रदान करता है।
मुनक्का के सेवन से होने वाले फायदे
सूखी खांसी और थकान में फायदेमंद
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, सूखी खांसी, मुंह सूखना, थकान और गर्मी से जुड़ी समस्याओं में यह उपयोगी सिद्ध होता है। खून की कमी दूर करने में मुनक्का की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसमें आयरन, कॉपर और प्राकृतिक शुगर का संतुलन होता है, जो हीमोग्लोबिन बनाने की प्रक्रिया को तेज करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Boiled Eggs: सिर्फ 2 उबले अंडे रोज खाएं, शरीर को मिलेगा इतना प्रोटीन कि रह जाएंगे हैरान
फादर्स डे 2026: पापा के चेहरे पर ला देंगे मुस्कान ये खास तोहफे, जिंदगीभर याद रहेगा आपका प्यार
वर्ष 2047 तक सिकल सेल रोग उन्मूलन का लक्ष्य 21 जिलों में जागरूकता एवं जांच अभियान चलाने के निर्देश
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: देश के 9.4 लाख लोगों पर बड़ा सर्वे, योग कोई शौक नहीं बल्कि आज की बड़ी जरूरत
एक्सपर्ट बताते हैं कि प्रतिदिन 4 से 5 मुनक्का गुनगुने दूध या पानी में भिगोकर खाने से एनीमिया में फायदा मिलता है। यह ब्लड प्यूरीफिकेशन भी करता है, जिससे थकान और चक्कर आने की समस्या धीरे-धीरे कम होती है।
एनर्जी बूस्टर
मुनक्का प्राकृतिक एनर्जी बूस्टर है। यह तुरंत ग्लूकोज प्रदान करता है और ताकत बढ़ाता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। पढ़ाई, दिमागी काम या शारीरिक मेहनत करने वालों के लिए यह और भी लाभदायी है। खेलकूद में भाग लेने वालों को भी वर्कआउट से पहले एनर्जी के लिए फायदा पहुंचाता है।
हार्ट हेल्थ से लेकर तनाव, चिड़चिड़ापन से निजात
फेफड़ों और श्वसन तंत्र की सेहत के लिए भी मुनक्का विशेष लाभकारी है। यह फेफड़ों के सूखेपन को कम करता है और शुष्क खांसी में राहत देता है। बलगम को मुलायम कर बाहर निकालने में मदद करता है, खासकर गर्मियों में होने वाली ड्राई कफ में।
नींद और मानसिक स्वास्थ्य पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मुनक्का सात्विक और मन को शांत करने वाला होता है। यह तनाव, चिड़चिड़ापन या ओवरथिंकिंग में राहत देता है।
अनिद्रा की समस्या में कारगर
अनिद्रा की समस्या झेल रहे लोगों के लिए भी यह कारगर है। रात को मुनक्का पानी में उबालकर पीने से नींद अच्छी आती है और तनाव नहीं होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स याददाश्त और एकाग्रता सुधारते हैं, जो छात्रों के लिए उपयोगी है।
यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल कम करता है और ब्लड फ्लो बेहतर बनाता है। यह पाचन तंत्र पर भी प्रभावी है। यह कब्ज और एसिडिटी में राहत देता है।
कैसे करें मुनक्का का सेवन
एक्सपर्ट बताते हैं कि 4 या 8 मुनक्का रात भर भिगोकर सुबह खाएं। गर्मियों में पानी और सर्दियों में दूध के साथ लें। चाय या गर्म चीजों के साथ न खाएं।
मुनक्का को आयुर्वेद में उसके गुणों की वजह से महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। हालांकि, आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि कुछ सावधानी रखनी भी जरूरी है।
ये भी पढ़ें- सर्दी के दिनों में घर पर बनाएं इस रेसिपी से शकरकंद का स्वादिष्ट हलवा, मिलेंगे ढेरों फायदे
मुनक्का किसे नहीं खाना चाहिए?
डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। अधिक सेवन से दस्त हो सकते हैं। ठंडी प्रकृति वालों को संयम से खाना चाहिए। किसी भी उपयोग से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह लें।
