Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या पुरुषों को भी होता है ब्रेस्ट कैंसर, इन कारणों से जानें कितना होता हैं खतरनाक

महिलाओं में तो आपने ब्रेस्ट कैंसर के मामले सुने होगें लेकिन क्या आपको पता हैं पुरुष भी इस ब्रेस्ट कैंसर की समस्या से प्रभावित रहते है। इसके मामले दुर्लभ होते है जो कम ही नजर आते है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Oct 24, 2024 | 01:27 PM

पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Men Breast Cancer: दुनियाभर की कई बड़ी बीमारियों में कैंसर का नाम शामिल होता है यह बीमारी व्यक्ति के शरीर की कोशिकाओं को वायरस के जरिए नुकसान पहुंचाने का काम करती है। महिलाओं में इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर की समस्याएं आम है जिसके मामले देखने के लिए मिलते है। इसका इलाज शुरुआती तौर पर संभंव है लेकिन यह नुकसान बढ़ाने का काम करती है। महिलाओं में तो आपने ब्रेस्ट कैंसर के मामले सुने होगें लेकिन क्या आपको पता हैं पुरुष भी इस ब्रेस्ट कैंसर की समस्या से प्रभावित रहते है। इसके मामले दुर्लभ होते है जो कम ही नजर आते है। चलिए जानते हैं पुरुषों में कैसे फैलता हैं कैंसर।

जानिए कैसे होता हैं पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर

यहां पर महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जानकारी देते हुए कैंसर विशेषज्ञ डॉ विनीत तलवार ने बताया है। उन्होंने कहा कि, कैंसर का निर्माण जब होता हैं जब किसी जगह की कोशिकाएं अनियमित रूप से बढ़ने लगती है. जब ये कोशिकाएं ब्रेस्ट में विकसित होती है तो इसे ब्रेस्ट कैंसर का नाम दिया जाता है। पुरुषों के ब्रेस्ट के पास जब कोशिकाएं अनियमित होकर बढ़ती हैं तो कैंसर बढ़ाने का काम करता है।

पुरुषों में महिलाओं के मुकाबले कम ब्रेस्ट टिश्यू होते हैं यही कारण है कि पुरुषों को ये कैंसर कम होता है. फिर भी कुछ मामलों में कुछ पुरुषों की ब्रेस्ट के आसपास ये कोशिकाएं विकसित हो जाती है. पुरुषों में ये कैंसर काफी लेट उम्र में विकसित होता है। वैसे तो इस कैंसर की जानकारी पुरुषों को नहीं होती है लेकिन इसका पता लेट स्टेज में अक्सर पुरुषों को लगता है।

सम्बंधित ख़बरें

प्रफुल पटेल को ठिकाने लगाने के चक्कर में सुनेत्रा कर गई सेल्फ गोल? एक चिट्ठी से फंसी पूरी NCP

अब EV वालों की टेंशन खत्म, दिल्ली में खुला सबसे बड़ा चार्जिंग स्टेशन

Mumbai SRA Scheme: झोपड़पट्टी पुनर्वास इमारतों को राहत, ऊंचाई के हिसाब से तय होगा मेंटेनेंस फंड

E-Challan वसूली ने तोड़े पुराने सभी रिकॉर्ड, गोंदिया में वाहन चालकों से ट्रैफिक पुलिस ने वसूले ₹3.57 करोड़

जानिए इसके बढ़ने के लक्षण

यहां पर जब पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर फैलता है तो इसके लक्षण नजर आते हैं जो इस प्रकार है..

1- ब्रेस्ट कैंसर में ब्रेस्ट के आसपास दर्द रहित गांठ बन जाती है निप्पल को प्रभावित करती है।
2-निप्पल का लाल होना, निप्पल पर पपड़ी बनना और निप्पल से किसी लिक्विड का डिस्चार्ज होना।
3-निप्पल के आसपास दाने या घाव होना भी इसकी निशानी है।

ये भी पढ़ें- सावधान ! कहीं आपकी मिठाई में तो नहीं हैं मिलावट, इन तरीकों से कर लें असली-नकली की पहचान

किन कारणों से फैलता हैं ब्रेस्ट कैंसर

यहां पर पुरुषों को होने वाले ब्रेस्ट कैंसर की समस्या को पनपने के कई कारण हैं जो जिम्मेदार होते है…

1- इस ब्रेस्ट कैंसर के लिए जेनेटिक कारण भी जिम्मेदार हैं परिवार से किसी को हो तो यह कैंसर बढ़ता है।
2-ज्यादातर कैंसरों की तरह ही ब्रेस्ट कैंसर का खतरा भी बढ़ती उम्र में ज्यादा रहता है, जो काफी लेट उम्र में पुरुषों में हो सकता है।
3-शराब का अत्याधिक सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर बढ़ता है।

ये भी पढ़ें-दिवाली के जश्न के बाद क्या चेहरा पड़ गया डल, इन टिप्स के जरिए खुद को करें डिटॉक्स

कैसे करें बचाव

यहां पर ब्रेस्ट कैंसर की समस्या से निजात पाने के लिए आपको इन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

1- इस कैंसर की स्थिति में संतुलित डाइट औऱ व्यायाम लें।
2- शराब का सेवन कम करने से हार्मोंस संतुलित रहते हैं जिससे कैंसर का रिस्क कम होता है।
3- इस कैंसर में शरीर पर जमी एक्स्ट्रा चर्बी हटाने से एस्ट्रोजन का लेवल कम होता है जो इसके रिस्क को भी कम करता है।
4-समय- समय पर शारीरिक जांच की मदद से भी इसका पता समय रहते लगाने में मदद मिलती है.

Men also get breast cancer apart from women

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 24, 2024 | 01:04 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.