दिवाली के जश्न के बाद क्या चेहरा पड़ गया डल, इन टिप्स के जरिए खुद को करें डिटॉक्स

दिवाली के त्योहारों के बाद तली हुई खाने-पीने की चीजें, मेकअप का लगातार इस्तेमाल करना और देर रात तक जागना इन सब का असर सेहत पर होता है इसके लिए आपको इन बातों का ख्याल ऱखना जरूरी है जो स्किन को डिटॉक्स करते है।
Diwali Detox Tips, Diwali
दिवाली के बाद डिटॉक्स ऐसे करें (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Diwali Skin Care:दिवाली का त्योहार जहां पर आने वाला है वहीं पर इस त्योहार को लेकर हर किसी ने अपने स्तर पर तैयारियां कर ली है। दिवाली पर पूजा करने के साथ ही मिठाईयां और पकवान बनते है कई बार त्योहार का जश्न तो हम खुशी से मनाते है लेकिन धूल-मिट्टी से चेहरे को नुकसान पहुंचता है। इस दौरान आपका रूटीन बदला हुआ रहता है।

स्किन पर पड़ता है इन चीजों का असर

दिवाली के त्योहारों के बाद तली हुई खाने-पीने की चीजें, मेकअप का लगातार इस्तेमाल करना और देर रात तक जागना इन सब का असर सेहत पर होता है इसके लिए आपको इन बातों का ख्याल ऱखना जरूरी है जो स्किन को डिटॉक्स करते है। चलिए जानते हैं कुछ टिप्स के बारे में जो चेहरे को डिटॉक्स करने का काम करते है। त्योहार के खत्म होने के बाद हमें इन्हें अपनाना चाहिए।

स्किन को डिटॉक्स करने के टिप्स

दिवाली के बाद इन टिप्स के जरिए आप चेहरे को डिटॉक्स कर सकते है, जो इस प्रकार है..

1- पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी

यहां पर दिवाली या फिर किसी और त्योहार के बाद आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके लिए आपको रोजाना के समय 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए। त्योहार में प्रदूषण की चपेट में आने से त्वचा रूखी हो जाती है इसके लिए एक्ने-पिंपल को दूर करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

2-बैलेंस्ड रखें डाइट

दिवाली के मौके पर हम ज्यादा तला-भुना और मीठा खाना खा लेते है इसकी वजह से सेहत बिगड़ जाती है इसका असर स्किन पर भी रहता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में हरी सब्जियां और मौसम फलों को शामिल कर सकते है। इसमें आप खीरे जैसे स्किन को हाईड्रेट रखने वाली चीजों को भी शामिल करें. इससे बॉडी में मौजूद टॉक्सिंस निकलते हैं और स्किन भी हेल्दी रहती है।

3-चेहरे के लिए एसेंशियल ऑयल लगाएं

यहां पर त्वचा के लिए आप एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते है। इसे आप चेहरे पर लगा सकते है जिससे मसाज भी करना सही होता है। एसेंशियल ऑयल त्वचा की गहराई तक जाते हैं, जिससे स्किन हाइड्रेट रहती है इसे मेकअप प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल न करें त्वचा को हवा में खुले छोड़ दें।

4-इन चीजों से करें एक्सफोलिएट

यहां पर आप त्वचा को एक्सफोलिएट करने का तरीका भी अपना सकती है। इसमें त्योहार के बाद एक अच्छा स्क्रब बाथ जरूर करें इसके लिए आप शिया, ऑलिव और ज़िमेनिया को इसमें शामिल करें। इसे लगाने से स्किन आपकी हाइड्रेट होती है। यह मृत त्वचा कोशिकाओं को बाहर निकालने में मदद कर सकता है।