मखाना खाने से हड्डियों से लेकर हार्ट तक हो जाएगा जवान! और भी हैं कई फ़ायदे, पर कैसे खाएं ये जानना है ज़रूरी
Natural Superfood: मखाना एक सुपरफूड है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और दिल की सेहत को बेहतर करता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और कम कैलोरी होती है, इसलिए यह वजन घटाने और स्वस्थ स्नैक के लिए भी बढ़िया है।
- Written By: सीमा कुमारी
पोषक तत्वों से भरपूर मखाना (सौ.सोशल मीडिया)
Makhana Benefits: सेहतमंद रहने के लिए हम डाइट में कई तरह की चीजों को शामिल करते है। अगर आप भी खुद को सेहतमंद रखना चाहते हैं तो मखाने को डाइट में शामिल कर सकते है। मखाना एक ऐसा देसी सुपरफूड है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखता है।
हल्का होने के बावजूद यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है और शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है।
आजकल हेल्दी स्नैक की तलाश में मखाना लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। आइए जानते हैं कि मखाना खाने से सेहत को क्या-क्या लाभ मिलते हैं और इसे खाने का सही तरीका क्या है।
सम्बंधित ख़बरें
Ube Coffee: इंस्टाग्राम का नया ट्रेंड बन गया है यह पर्पल कॉफी, क्या आपने ट्राई किया
White Shirt Styling Tips: व्हाइट शर्ट का कमाल, इन 5 तरीके से करेंगे स्टाइल तो सब मुड़-मुड़कर देखेंगे
Cucumber Benefits: खीरा छीलकर खाना ज्यादा फायदेमंद या बिना छीले? जानिए क्या सही है तरीका
Summer Fashion: अपने समर वॉर्डरोब को दें नया ट्विस्ट, आप भी दिखेंगी बेहद स्टाइलिश और कूल; ये ऑप्शन है बेस्ट!
मखाना खाने के क्या-क्या फायदे हो सकते है?
डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, मखाना का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स और हाई फाइबर सामग्री के कारण, मखाना ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर रखने में मदद करता है, जो मधुमेह रोगियों के लिए एक हेल्दी स्नैक्स है।
हड्डियों को बनाता है मजबूत
मखाना का सेवन डायबिटीज के अलावा हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए एक बेहतरीन सुपरफूड माना जाता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। कैल्शियम के अलावा, मखाने में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व भी होते हैं, जो हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।
वज़न करता है कंट्रोल
मखाना कम कैलोरी और हाई फाइबर वाला भोजन है जो लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, कुल कैलोरी सेवन को कम करता है और भूख को कम करता है। यह रक्त शर्करा और इंसुलिन संवेदनशीलता को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे स्वस्थ मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है, जो वज़न घटाने के लिए फायदेमंद है।
हार्ट को रखता है हेल्दी
मखाना का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। मखाने, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम से भरपूर होते हैं जो ब्लड प्रेशर को बनाए रखने, सोडियम के प्रभाव को कम करने और हृदय के बेहतर कार्य में सहायक हैं।
क्या है मखाना खाने का सही तरीका?
दूध के साथ
यह हड्डियों के लिए सबसे फायदेमंद तरीकों में से एक है। रात में एक गिलास गर्म दूध में 10-12 मखाने भिगोकर रखें और सुबह इनका सेवन करें। यह बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें:-चेहरे पर दिखने लगी हैं झुर्रियां? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपर-सीड्स, जवां दिखने का सीक्रेट!
भूनकर
मखानों को हल्के घी में भूनकर और थोड़ा सा नमक या काली मिर्च डालकर स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है। यह एक स्वादिष्ट और स्वस्थ विकल्प है।
मखाना खीर या सब्ज़ी
इसे आप खीर या सब्जी की ग्रेवी में मिलाकर भी खा सकते हैं। यह खाने में स्वाद जोड़ने के साथ-साथ पोषक तत्वों को भी बढ़ाता है।
