लंबे समय तक इंटरमिटेंट फास्टिंग का तरीका कहीं पहुंचा ना दें आपको इन बीमारियों का खतरा, जानिए
Side Effect of intermittent fasting: हाल ही में नई रिसर्च के तहत खुलासा हुआ है जो बेहद ही चौंका देने वाला है। अगर आप इस इंटरमिटेंट फास्टिंग का तरीका अपनाते है तो गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकता है।
- Written By: दीपिका पाल
इंटरमिटेंट फास्टिंग (सौ. ,सोशल मीडिया)
Intermittent Fasting : भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपनी सेहत का अच्छी तरह से ख्याल नहीं रख पाते है और जिसका खामियाजा मोटापा या अन्य बीमारियों के लिए उठाना पड़ता है। मोटापा को कम करने के लिए कई लोग ट्रेडिशनल तरीके अपनाने के साथ ट्रेडिंग डाइट के तरीके भी अपनाते है। पॉपुलर ट्रेंड्स में से एक इंटरमिटेंट फास्टिंग का तरीका है जिसके जरिए लोग वजन कम होने का दावा करते है।
हाल ही में नई रिसर्च के तहत खुलासा हुआ है जो बेहद ही चौंका देने वाला है। अगर आप इस इंटरमिटेंट फास्टिंग का तरीका अपनाते है तो अनचाही गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते है। चलिए विस्तृत रूप से जानिए…
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Birth Control Pills: क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
जानिए स्टडी के अनुसार
हाल ही में सामने आई जर्नल ऑफ अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में छपी एक स्टडी के अनुसार मानें, इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से दिल की बीमारी और स्ट्रोक से मौत का खतरा बढ़ सकता है। भले ही यह डाइटिंग का पॉपुलर ट्रेंड है लेकिन नुकसान इसके काफी है। अगर आप लंबे समय तक इंटरमिटेंट फास्टिंग करते है तो शरीर पर गंभीर दुष्प्रभाव देखने के लिए मिलते है। इस डाइट पैटर्न में लंबे समय का उपवास और थोड़ा खानपान होता है। जैसे कि 16 घंटे का फास्ट और 8 घंटे का ईटिंग विंडो होती है. माना जाता है कि इससे शरीर की चर्बी तेजी से घटती है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। इसके विपरीत इस तरह की फास्टिंग आपके शरीर को कई बीमारियों का गढ़ बना देती है।
जानिए किस तरह के नुकसान शरीर में आते है नजर
यहां पर इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान शरीर में कई तरह के नुकसान नजर आते है। जिनके बारे में चलिए जानते है..
पोषण की कमी – सीमित समय में खाने से जरूरी विटामिन और मिनरल्स की कमी।
ब्लड शुगर असंतुलन – डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर लेवल अचानक घट या बढ़ता है।
हार्ट रिस्क – लंबे समय तक इस पैटर्न को अपनाने से हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।
मानसिक स्वास्थ्य पर असर – लगातार भूखे रहने से मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन और तनाव की समस्या हो सकती है।
ये भी पढ़ें- ज्यादा बोलने वालों को लेकर क्या कहा है आचार्य चाणक्य ने, जानिए सफल जीवन का एक और मंत्र
क्या करना चाहिए
इस तरह की बीमारियों के खतरे से बचने के लिए आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए…
- डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह से करें।
- लंबे समय तक लगातार फास्टिंग से बचें
- अपने डाइट में हेल्दी फूड, पर्याप्त पानी और जरूरी पोषक तत्व शामिल करें।
- शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें।
