- Hindi News »
- Health »
- Lifestyle Changes For Stress Management And Liv Happily
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
Stress Management in Hindi: ऑफिस टारगेट, घर की जिम्मेदारियां, करियर का स्ट्रेस, न जाने कितने तनाव लेकर हम घूमते रहते है। इस स्ट्रेस का असर सीधे हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे करें स्ट्रेस मैनेज।
- Written By: रीता राय सागर

स्ट्रेस मैनेजमेंट (सौ. सोशल मीडिया)
What is Stress: बदलते जमाने के साथ हर दूसरा व्यक्ति तनाव से गुजर रहा है। फास्ट पेस लाइफ में ऑफिस से लेकर पढ़ाई, फैमिली, लव, करियर न जाने कितनी ही चीजों का स्ट्रेस हो गया है। अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए तो यह मानसिक और शारीरिक होनों रूप से बेहद नुकसानदायक हो सकती है।
स्ट्रेस को पूरी तरह खत्म करना मुश्किल है, लेकिन सही आदतों और सही अप्रोच के साथ इसे कंट्रोल जरूर किया जा सकता है। अपनी लाइफ स्टाइल में छोटे-मोटे बदलाव करके अपने मेंटल और फिजिकल हेल्थ को दुरूस्त किया जा सकता है।
टाइम मैनेजमेंट
स्ट्रेस से पहले अपने पूरे दिन के टाइम को मैनेज करना जरूरी है। आप अपने 24 घंटे को कैसे उपयोग करें ताकि बिना किसी तनाव के सभी काम के ए समय निकाला जा सकें। इसके लिए हर रोज रात को सेने से पहले एक To-Do List तैयार करें। जरूरी काम को पहले करें और मल्टी टास्किंग से बचें। मल्टी टास्किंग से स्ट्रेस बढ़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
47 साल पुराने संपत्ति विवाद, नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, दत्तक पुत्र का पैतृक संपत्ति पर हक बरकरार
अवैध गांजे के साम्राज्य पर चला प्रशासन का हंटर, अरुणाचल में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हुई कार्रवाई
AIESL में टेक्निशियन-इंजीनियर्स की हड़ताल से विमान मेंटेनेंस प्रभावित, नागपुर समेत 6 सेंटरों पर असर
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
सांसो पर दें ध्यान
सुबह उठते ही अगर आफका हाथ सीधे फोन के नोटिफिकेशन पर जाता है, तो इसे तुरंत बंद कर दीजिए और सुबह उठते ही ताजी हवा में सांसों पर फोकस कीजिए। 1-2 मिनट तक धीमी सांस लें और छोड़ें।
बॉडी टैपिंग करके इससे पूरे शरीर में एनर्जी आएगी और आलस दूर भागेगा। साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है।
मेडिटेशन बन सकता है गेम चेंजर
आपका दिन स्ट्रेस भरा रहता है या फिर कई चीजों को लेकर आप तनाव में आ जाते हैं या फिर ओवरथिंक करते हैं, तो आपको रोजाना कुछ मिनट मेडिटेशन करना चाहिए। इसकी शुरुआत आप बस 5 मिनट मौन रहकर कर सकते हैं। रीढ़ की हड्डी को सीधा करके, आंखों को बंद करें और बैठ जाएं। धीरे-धीरे सांस लें, होल्ड करें और छोड़ दें। इससे मन में चलने वाली उथल-पुथल शांत होगी और आप हल्का महसूस करेंगे। कुछ दिनों में आप बदलाव महसूस करेंगे।
मेडिटेशन (सौ. सोशल मीडिया)
खुलकर बात करना
अपनी समस्याओं को किसी अपने से साझा करने से मन हल्का होता है औऱ समस्या आधी हो जाती है। वर्कलोड के लिए अपने सीनियर या अपने कलीग से बात करें, उनसे मदद लें। पॉजिटिव कम्युनिकेशन से वर्कलोड को आसान बनाया जा सकता है।
हेल्दी ईटिंग
गलत खानपान और नींद की कमी स्ट्रेस को कई गुना तक बढ़ा देते है। आयुर्वेद में भोजन को औषधि कहा गया है। कहते जैसा खाए अन्न, वैसा होगा मन। इसलिए जंक फूड से दूरी बनाकर रखें और पोषक से भरपूर भोजन करें।
ये भी पढ़ें- Thecha Soya Recipe: प्रोटीन और स्वाद का खजाना है ठेचा सोया रेसिपी, ये है बनाने का आसान तरीका
अपने लिए समय निकालें
ऑफिस, दोस्त और घर से इतर खुद के लिए भी समय निकालें। इस मी टाइम में आप म्युजिक सुन सकते है, खाली पांव घास पर चल सकते हैं, कुकिंग कर सकते हैं, किताबें पढ़ सकते हैं।
इन सबके अलावा दिन के अंत में पूरे दिन के लिए धन्यवाद करना, पॉजिटिव सोचना, काम और घर को अलग रखना भी जरूरी है। साथ ही योगा, व्यायाम, वॉकिंग व रनिंग को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
Lifestyle changes for stress management and liv happily
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नीदरलैंड में ढोल ताशा की थाप पर PM नरेंद्र मोदी का मराठा स्टाइल स्वागत, प्रवासी भारतीयों ने जमाया रंग
May 16, 2026 | 07:28 PMKamal Haasan Meet Vijay: मुख्यमंत्री विजय से मिले कमल हासन, तमिल सिनेमा की बेहतरी के लिए रखीं ये बड़ी मांगें
May 16, 2026 | 07:21 PMCBSE New Language Rule 2026: कक्षा 9 से 3 भाषाएं होंगी अनिवार्य, जानें नया नियम और गणित-विज्ञान में क्या बदला
May 16, 2026 | 07:12 PMसुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है
May 16, 2026 | 07:02 PMअमृता फडणवीस का बड़ा फैसला, कान्स फिल्म फेस्टिवल का दौरा रद्द; पीएम मोदी के आह्वान को दिया मान
May 16, 2026 | 07:01 PMGoogle का बड़ा ऐलान, Pixel 9 Pro यूजर्स की टेंशन खत्म, फ्री में बदली जाएगी डिस्प्ले और मिलेगा रिप्लेसमेंट
May 16, 2026 | 06:56 PM22 मई को दिल्ली दौरे पर जाएंगे ‘थलापति’ विजय, पीएम मोदी के साथ होगी पहली बड़ी बैठक
May 16, 2026 | 06:56 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














