अब नहीं संभले तो पड़ेगा महंगा, 45°C गर्मी में निकलना जानलेवा, बाइक वालों के लिए बड़ा अलर्ट

Heatwave Alert For Bike Riders: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी ने अब खतरनाक रूप लेना शुरू कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है।
venturing out in 45°C heat is life-threatening Heatwave Alert for motorcyclists
Bikers In Heat (Source. Freepik)
Published on
Updated on

Heatwave Alert India: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी ने अब खतरनाक रूप लेना शुरू कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है। लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। खासकर वे लोग जो रोजाना बाहर निकलते हैं या बाइक से सफर करते हैं, उनके लिए यह समय बेहद जोखिम भरा हो सकता है।

दिल्ली-यूपी में येलो अलर्ट, तापमान पहुंचा 45°C

IMD के मुताबिक, 25 अप्रैल को दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन के समय कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 15 से 25 किमी/घंटा तक रह सकती है, जबकि कुछ झोंके 35 किमी/घंटा तक पहुंच सकते हैं। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी गर्मी का असर साफ दिखेगा। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भी इसी तरह की तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। हालांकि 26 अप्रैल से हल्की बारिश की उम्मीद है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है। फिलहाल दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जो चिंता का विषय है।

बाइक चलाने वालों के लिए क्यों बढ़ा खतरा?

जो लोग बाइक या स्कूटर से सफर करते हैं, वे सीधे धूप और गर्म हवाओं के संपर्क में आते हैं। हेलमेट और जैकेट पहनने से शरीर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती, जिससे डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है।

हीट स्ट्रोक से बचने के आसान उपाय

  • पानी पीते रहें: प्यास लगे या न लगे, शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है। पानी के साथ नारियल पानी भी फायदेमंद है।
  • हवादार कपड़े पहनें: हल्के और जालीदार (मेश) जैकेट और हेलमेट चुनें ताकि हवा पास हो सके।
  • दोपहर में सफर से बचें: कोशिश करें कि सुबह या शाम के समय ही बाहर निकलें।
  • बीच-बीच में ब्रेक लें: लंबे सफर के दौरान छांव में रुककर शरीर को ठंडा करें।
  • लक्षण पहचानें: चक्कर, सिरदर्द, उल्टी या ज्यादा पसीना आए तो तुरंत सतर्क हो जाएं।

डॉक्टरों की सलाह: लापरवाही न करें

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बहुत जरूरी न हो तो दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचें। हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें और बाहर जाते समय सनग्लासेस व सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें, ताकि तेज धूप का असर कम हो सके।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

तेज गर्मी का यह दौर अभी जारी रहने वाला है। ऐसे में जरूरी है कि आप सावधानी बरतें और अपनी सेहत का खास ध्यान रखें, क्योंकि एक छोटी सी गलती बड़ी परेशानी बन सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com