- Hindi News »
- Health »
- Know The Symptoms And Prevention Measures Of Hypersomnia Problem
क्या होती है इडियोपैथिक हाइपरसोम्निया की समस्या, जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय
Symptoms of Idiopathic hypersomnia: इडियोपैथिक हाइपरसोम्निया (आईएच)।एक ऐसी स्थिति जिससे लोगों को भरपूर आराम करने के बाद भी लगातार नींद आती रहती है।
- Written By: दीपिका पाल

इडियोपैथिक हाइपरसोम्निया (सौ.सोशल मीडिया)
Idiopathic hypersomnia: एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए 8 घंटे की नींद काफी जरूरी होती है। नींद का कोटा अक्सर कई लोग पूरा नहीं कर पाते है जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं उन्हें घेर लेती है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि, व्यक्ति पूरी रात 8 घंटे की नींद पूरी करने के बाद भी थका हुआ और सुस्त महसूस करता है। यह कारण एक स्वास्थ्य समस्या का संकेत देता है जिसका नाम है- इडियोपैथिक हाइपरसोम्निया (आईएच)।एक ऐसी स्थिति जिससे लोगों को भरपूर आराम करने के बाद भी लगातार नींद आती रहती है। चलिए विस्तार से जानते है बीमारी के बारे में।
जानिए इडियोपैथिक हाइपरसोम्निया के बारे में
यहां पर बात करें तो, यह न्यूरोलॉजिकल बीमारी है जो नींद से जुड़ी है। इस बीमारी की स्थिति के लोगों को दिन में बहुत बार नींद आती है तो वहीं पर बीमारी वाले लोग अक्सर लंबे समय तक सोते हैं, फिर भी जागने पर उन्हें सुस्ती और कंफ्यूजन महसूस होता है। इस बीमारी से पीड़ित लोग अक्सर लगातार थकान महसूस करते हैं। पूरी रात अच्छी तरह सोने के बाद भी, उन्हें दिन में जागते रहने में मुश्किल होती है और जागने पर कन्फ्यूजन हो सकता है।
जानिए इस बीमारी का लक्षण
क्योंकि इसके लक्षण दूसरी नींद की बीमारियों या मेंटल हेल्थ कंडीशन जैसे हो सकते हैं, इसलिए कई मरीजों को सही डायग्नोसिस मिलने में देरी होती है। पिछली स्टडीज में तो यह भी बताया गया है कि इडियोपैथिक हाइपरसोम्निया, एपिलेप्सी या बाइपोलर डिसऑर्डर जैसी बीमारियों से ज्यादा आम हो सकता है। इसके अलावा यह बीमारी किन कारणों से होती है यह साफ नहीं है। इसे लेकर साइंस डायरेक्ट डॉट कॉम में प्रकाशित रिसर्च रिपोर्ट ने खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, दिमाग के नींद और जागने के साइकिल को कंट्रोल करने से शुरू होती है। जो इस समस्या से जूझ रहा होता है, वह दिन में भी खूब सोता है।
सम्बंधित ख़बरें
बिना वजह उदासी और घबराहट कहीं थायराइड तो नहीं है जिम्मेदार? जानें कैसे हाईजैक हो रहा आपका दिमाग
हर मौके की शान बढ़ाने वाले गुलाम जामुन का विदेशी कनेक्शन, जानें फारस की खाड़ी से कैसे पहुंचा भारत
Good Friday: क्यों आज के दिन दुनिया भर में नहीं मनाया जाता कोई जश्न, जानें इसके पीछे की चौंकाने वाला राज
Eye Care Tips: जलन और चुभन से हैं परेशान? गर्मियों में आंखों को कूल रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
ये भी पढ़ें- सूर्योदय से पहले उठने की डालें आदत, नींद को बेहतर बनाने से लेकर मन की शांति के मिलते है फायदे
क्या है बीमारी का इलाज
यहां पर बीमारी के इलाज को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं मिलती है।रिसर्च रिपोर्ट सोने के सही स्थान, साफ-सुथरे बिस्तर और अच्छी लाइफस्टाइल को अहम मानती है। उनके अनुसार इलाज मुख्य रूप से लक्षणों को मैनेज करने और मरीजों को रोजाना के काम करने में मदद करने पर फोकस करता है।
आईएएनएस के अनुसार
Know the symptoms and prevention measures of hypersomnia problem
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होर्मुज स्ट्रेट संकट में यूक्रेन की एंट्री, जेलेंस्की ने कहा- हमारे पास है रूस की नाकेबंदी तोड़ने का अनुभव
Apr 03, 2026 | 09:09 PMकरियर और बिज़नेस में आ रही अड़चनों से कैसे मिलेगा छुटकारा? विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन चुपचाप कर लें ये उपाय
Apr 03, 2026 | 09:07 PMहवाई यात्रियों की जेब पर डाका! IndiGo की उड़ानें ₹10,000 तक महंगी, एक्शन में आई सरकार; दी कड़ी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 09:00 PMDhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, वर्ल्डवाइड में 1500 क्लब में एंट्री
Apr 03, 2026 | 08:57 PM‘कैश फॉर टिकट’ के आरोपों का दें जवाब’, CPI सांसद ने राहुल गांधी को लिखा पत्र; पूछे गंभीर सवाल
Apr 03, 2026 | 08:53 PM‘दुश्मन पायलट को जिंदा पकड़ो और…’, US ने कबूला ईरान ने मार गिराया गया हमारा फाइटर जेट, ‘सर्च ऑपरेशन’ जारी
Apr 03, 2026 | 08:48 PMक्या Heinrich Klaasen फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी? SRH के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद उठाया पर्दा
Apr 03, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














