सूर्योदय से पहले उठने की डालें आदत, नींद को बेहतर बनाने से लेकर मन की शांति के मिलते है फायदे
Benefits of sunrise Effects: सूर्योदय से पहले उठने से सेहत को बहुत सारे फायदे मिलते है। अगर आप सुबह जल्दी उठते है तो रात तक आपके सारे काम सुव्यवस्थित ढंग से पूरे हो जाते है।
- Written By: दीपिका पाल
सुबह उठने के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)
Benefits of Sunrise: हमेशा से ही हमें सुबह उठने की सीख मिलती रही है। हमारे दादा- नाना सुबह उठने से मिलने वाले फायदों के बारे में बताते आए है। सूर्योदय से पहले उठने से सेहत को बहुत सारे फायदे मिलते है। अगर आप सुबह जल्दी उठते है तो रात तक आपके सारे काम सुव्यवस्थित ढंग से पूरे हो जाते है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने बताया है कि ताजी हवा से लेकर मानसिक शांति तक, सुबह जल्दी उठने के लाभ अनगिनत हैं। सूर्योदय से पहले उठने को लेकर आयुष मंत्रालय ने भी जानकारी दी है।
जानिए क्या कहता है आयुष मंत्रालय
आपको बताते चलें कि, सूर्योदय से पहले उठने को लेकर आयुष मंत्रालय ने जानकारी दी है। इसे लेकर आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा कि, “सूर्योदय से पहले उठकर अविश्वसनीय लाभ पाएं, ताजी हवा से लेकर बेहतर स्वास्थ्य तक, सूर्योदय से पहले अपना दिन शुरू करने से जिंदगी में काफी सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। सूर्योदय से पहले की हवा सबसे साफ और ऑक्सीजन से भरपूर होती है। यह वायु प्रदूषण को कम करती है तो वहीं पर फेफड़े स्वस्थ रहते है। सुबह की ताजी हवा में अगर आप सांस लेते है तो शरीर को दिनभर एनर्जी मिलती है और हमेशा ताजगी बनी रहती है।
स्वास्थ्य को मिलते है ये फायदे
यहां पर आयुष मंत्रालय ने सुबह जल्दी जागने से मिलने वाले कई फायदों के बारे में बताया है। सुबह जल्दी उठने से नींद, भोजन और व्यायाम का चक्र नियमित होता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है, वजन नियंत्रित रहता है और तनाव कम होता है। दिन की शुरुआत व्यवस्थित होने से पूरा दिन ताजगी भरा बनता है। इसके अलावा सुबह के समय जल्दी उठने से शरीर के हार्मोन जैसे मेलाटोनिन और कार्टिसोल का लेवल बैलेंस रहता है। आपकी नियमित नींद की गुणवत्ता भी बेहतर होती है और थकान आपकी दूर हो जाती है। यह आदत इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करती है। वहीं पर सुबह का शांत वातावरण मन को शांति देता है। इस समय ध्यान करने से तनाव, चिंता और अवसाद कम होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Bakrid Special Dish: बकरीद के दिन डिनर में बनाएं ये खास स्पेशल डिश, मेहमान बोल उठेंगे-वाह क्या स्वाद है
Fragrance: इत्र, परफ्यूम या डियो में क्या अंतर है, आप भी जाने लें, ताकि सही तरीके से कर सकें इस्तेमाल
Styling Tips: कम बजट में स्टाइलिश दिखने के 5 क्लासी स्टाइलिंग टिप्स, आपके लुक में लगाएंगे चार चांद
Makhana Kheer: ऐसे बनाएं मखाने की टेस्टी खीर, मुंह में घुल जाएगा स्वाद और मिठास, नोट करें रेसिपी
ये भी पढ़ें- इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए ये फल, ये होते हैं 5 बड़े नुकसान
मेंटल हेल्थ के लिए बेस्ट
आयुष मंत्रालय कहता है कि, अगर हम सूर्योदय से पहले जागते है तो मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और आत्मविश्वास का स्तर बढ़ता है। इसके साथ ही सूर्योदय से पहले उठने से पीनियल ग्रंथि सक्रिय होती है, जो मेलाटोनिन हार्मोन बनाती है। यह नींद को नियंत्रित करती है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करती है। यानि कि, इससे शरीर की बायोलॉजिकल घड़ी सही स्थिति में रहती है। सूर्योदय से पहले का समय (ब्रह्म मुहूर्त) ध्यान, योग और पूजा के लिए सबसे उत्तम है। इस समय एकाग्रता बढ़ती है और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। यहां पर दिन की शुरुआत आपकी पॉजिटीव हो जाती है।
आईएएनएस के अनुसार
