बना लीजिए सुबह 5 बजे उठने का प्लान, दिनभर पॉजिटिव एनर्जी के साथ मिलेंगे भरपूर फायदे

बड़े बुजुर्ग हमेशा से कहते आए हैं कि, सुबह सूर्योदय से पहले उठने और सूर्य देव के दर्शन करने से दिनभर पॉजिटिव एनर्जी रहती है लेकिन हम इस बात को नजरअंदाज करते जाते है। इसका नतीजा बड़ी औऱ गंभीर बीमारियों के रूप में व्यक्ति को मिलता है।
Waking at 5 am, Health News
सुबह 5 बजे उठने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Waking Up Early Benefits:आजकल हर किसी की जिंदगी और लाइफस्टाइल पर बदलाव हो गया है यानि हर कोई अनियमित हो गए है। जब व्यक्ति को सोकर उठना चाहिए है उस दौरान हीं नींद ली जाती है इसका असर सीधा सेहत पर पड़ता है। बड़े बुजुर्ग हमेशा से कहते आए हैं कि, सुबह सूर्योदय से पहले उठने और सूर्य देव के दर्शन करने से दिनभर पॉजिटिव एनर्जी रहती है लेकिन हम इस बात को नजरअंदाज करते जाते है। इसका नतीजा बड़ी औऱ गंभीर बीमारियों के रूप में व्यक्ति को मिलता है। आज हम आपको सुबह 5 बजे उठने के फायदों के बारे में बताएंगे जिन्हें जानकर आप कल से ही सुबह उठने का रूटीन बना लेंगे।

आर्युवेद ने माना भोर में उठने को फायदेमंद

यहां पर आयुर्वेद के अनुसार मानें तो, सुबह जल्दी उठने से न सिर्फ शारीरिक तौर पर फिट रहते हैं, बल्कि मानसिक रूप से होने वाली परेशानियां भी दूर होती है। सही ही कहा है कि, क्योंकि अक्सर बीमारी का कारण पूरी नींद नहीं होना होता है।

आर्युवेद ने माना भोर में उठने को फायदेमंद

यहां पर आयुर्वेद के अनुसार मानें तो, सुबह जल्दी उठने से न सिर्फ शारीरिक तौर पर फिट रहते हैं, बल्कि मानसिक रूप से होने वाली परेशानियां भी दूर होती है। सही ही कहा है कि, क्योंकि अक्सर बीमारी का कारण पूरी नींद नहीं होना होता है।

1- रात में जल्दी सोकर अगर आप सुबह 5 बजे उठते हैं तो आपका रूटीन बराबर हो जाता है यानि ब्रेकफास्ट से सारे काम समय पर पूरे हो जाते है।

2- अगर हमने सुबह उठने का समय तय कर लिया है तो चुस्ती के साथ पूरे काम निपटा लेते हैं और आलस भी नहीं आता है। इसके साथ ही दिनचर्या में भी सुधार आता है।

3-अगर आप सुबह के समय जल्दी उठ रहे हैं तो आप बेहतर स्वास्थ्य की ओर बढ़ रहे है यानि आपको दिमाग शांत और एकाग्र रहने में मदद मिलती है, जिससे काम करने मन लगा रहता है।

4- कई लोगों को सोने और जागने का समय ही गड़बड़ होता है इस वजह से खाना सही तरह से नहीं खा पाते है लेकिन समय पर उठने से कई स्वास्थ्य समस्याएं छूमंतर हो जाती है।

5-जल्दी उठना न केवल सेहत के लिए अच्छा होता है, बल्कि सकारात्मक माहौल को बनाने में मदद करता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com