-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- These Yoga Poses Will Relieve Arthritis Pain
रोजाना इन तीन प्रकार के योगासन को बनाएं रूटीन का हिस्सा, गठिया जैसे दर्द से मिलेगी राहत
- Written By: दीपिका पाल
Arthritis Pain : आयुष मंत्रालय और कई योग विशेषज्ञों का मानना है कि अगर दवाइयों के साथ योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाए, तो गठिया के दर्द को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

गठिया के दर्द के लिए योगासन (सौ. सोशल मीडिया)
Arthritis Pain Yogasan Tips: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी की सेहत पहले की तरह नहीं रही है। जोड़ों के दर्द से लेकर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं घेरे रखती है। पहले इसे सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी माना जाता था, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इससे परेशान हैं। लगातार बैठे रहना, गलत खान-पान, शरीर में सूजन और तनाव जैसी वजहों से गठिया तेजी से बढ़ रहा है। गठिया के दर्द के लिए कई दवाईयों का सेवन किया जाता है लेकिन कम लोग जानते होंगे योग में हर बीमारी को मात देने की शक्ति छिपी है।
चलने-फिरने में होती है परेशानी
गठिया की बीमारी पहले बुजुर्गो को चपेट में लेती थी वहीं पर अब इस समस्या से हर उम्र के लोग पीड़ित हो गए है। इस बीमारी में जोड़ों में सूजन, दर्द, जकड़न और चलने-फिरने में परेशानी होने लगती है। कई बार तो हालत इतनी खराब हो जाती है कि रोजमर्रा के छोटे-छोटे काम करना भी मुश्किल लगने लगता है। आयुष मंत्रालय और कई योग विशेषज्ञों का मानना है कि अगर दवाइयों के साथ योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाए, तो गठिया के दर्द को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
शरीर और मन के बीच सेतु
गठिया के दर्द को देखते हुए आयुष मंत्रालय ने योग को इसका सही उपचार बताया है। इसके अनुसार, योग न केवल शरीर को लचीला बनाता है, बल्कि रक्त संचार को भी सुधारता है, मांसपेशियों को मजबूत करता है और मन को भी शांत रखता है। योग शरीर और मन के बीच एक सेतु की तरह काम करता है। जब शरीर शांत और संतुलित होता है, तो दर्द और सूजन भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। गठिया जैसी बीमारियों में दवाइयों के साथ-साथ शरीर की ऊर्जा को जगाना बहुत जरूरी है और इसमें योग अहम भूमिका निभाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
इन योगासन को करने से मिलता है फायदा
अगर आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में गठिया के दर्द से बचे रहना चाहते है तो, इन प्रकार के योगासन को कर सकते है जो इस प्रकार है।
ताड़ासन:
यह आसन शरीर के संतुलन और पोस्चर को सुधारता है। जब आप सीधा खड़े होकर अपने हाथों को ऊपर उठाते हैं और शरीर को खींचते हैं, तो इससे रीढ़ की हड्डी और पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव आता है। यह खिंचाव शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है और जोड़ों के जकड़न को कम करता है। जो लोग लंबे समय तक खड़े रहते हैं या जिनके घुटनों में दर्द रहता है, उनके लिए यह आसन बेहद लाभदायक है।
गठिया दर्द के लिए करें तीन योगासन (सौ. सोशल मीडिया)
वृक्षासन:
यह आसन शरीर के संतुलन को सुधारता है और ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। एक पैर पर खड़े होकर दूसरा पैर जांघ पर रखना और हाथों को नमस्ते की मुद्रा में लाना शरीर में स्थिरता लाता है। गठिया के मरीजों के लिए यह इसलिए अच्छा है क्योंकि यह कूल्हों और पैरों के जोड़ों को मजबूत करता है। अगर शुरुआत में संतुलन बनाना मुश्किल लगे, तो दीवार का सहारा लेकर अभ्यास किया जा सकता है।
भुजंगासन:
यह आसन उन लोगों के लिए वरदान की तरह है जिन्हें कमर या पीठ के निचले हिस्से में दर्द रहता है। पेट के बल लेटकर छाती को ऊपर उठाने से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है। यह आसन रीढ़, कंधों और गर्दन के दर्द को भी कम करता है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर का ऊपरी हिस्सा मजबूत होता है और गठिया से जुड़ी अकड़न में राहत मिलती है।
आईएएनएस के अनुसार
These yoga poses will relieve arthritis pain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
Jul 02, 2026 | 04:35 PM‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














