- Hindi News »
- Health »
- Know The Benefits Of Sheetal Sugar In Ayurveda
हर दर्द की दवा है काली मिर्च की शक्ल की ये औषधि, आयुर्वेद में जानिए इसके फायदे और सेवन का तरीका
Benefits of Shital Chini: बात कर रहे हैं शीतल चीनी की, जो दिखने में काली मिर्च की तरह होती है लेकिन स्वाद और गुणों में बिल्कुल उलट होती है।औषधीय गुण कई बीमारियों में राहत देते हैं।
- Written By: दीपिका पाल

शीतल चीनी के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)
Benefits of Shital Chini: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता है क्योंकि कोहरे और प्रदूषण की वजह से सांस संबंधी परेशानियां बढ़ जाती हैं। छोटे से लेकर बड़े लोगों में सांस लेने की परेशानी होती है।लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक काली मिर्च जैसी दिखने वाली जड़ी-बूटी सदियों में होने वाली हर तकलीफ का इलाज करने में सक्षम है? भले ही यह आयुर्वेदिक औषधि काली मिर्च की शक्ल की होती है लेकिन यह जड़ी-बूटी हर बीमारी का इलाज देती है।हम बात कर रहे हैं शीतल चीनी की, जो दिखने में काली मिर्च की तरह होती है लेकिन स्वाद और गुणों में बिल्कुल उलट होती है।
आयुर्वेद में जानिए शीतल चीनी के बारे में
आयुर्वेद में शीतल चीनी के बारे में बताया गया है। दरअसल शीतल चीनी एक औषधि होती है इसे कबाब चीनी के नाम से भी जाना जाता है। इसका स्वाद तीखा और कड़वा होता है, लेकिन औषधीय गुण कई बीमारियों में राहत देते हैं। ये पाइल्स, सांस संबंधी परेशानी, खाने की नली या सांस लेने में सहायक नली में परेशानी, व्हाइट डिस्चार्ज, यूरिन इन्फेक्शन, हृदय से संबंधी रोग, खांसी-जुकाम, एमेनोरिया, पुराना ब्रोंकाइटिस और अस्थमा जैसी परेशानियों में राहत देती हैं। अगर कम पानी या गर्म पानी पीने की वजह से यूरिन इंफेक्शन बार-बार होता है तो शीतल चीनी इसमें सहायक है। इसमें सोडियम भरपूर मात्रा में होता है, जो विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर पेट दर्द में आराम देता है और जलन में भी राहत देता है। आंतों में सूजन या बार-बार दस्त लगने की परेशानी में भी शीतल चीनी राहत देती है।
आंतों में बाहर निकालता है विषैला पदार्थ
आयुर्वेदिक औषधियों में इस शीतल चीनी के खास फायदे होते है। शीतल चीनी का सेवन करने से शरीर में जमे विषैले पदार्थ तेजी से बाहर निकलते है। शीतल चीनी की तासीर ठंडी होती है और आंतों की सूजन को कम करने में मदद करती है, साथ ही आंतों में जमे विषैले पदार्थों को बाहर करके उन्हें साफ करती है। सर्दियों में इस औषधि का सेवन करना चाहिए, सर्दी-खांसी होने के बाद छाती में बलगम की समस्या देखी जाती है जिससे सांस लेने में भी परेशानी होती है। ऐसे में शीतल चीनी में मौजूद एंटीबायोटिक्स बलगम को जमा होने से रोकते हैं और पुरानी से पुरानी जमी बलगम को बाहर निकालने का काम करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Stress Relief Tips: थकान और तनाव ने कर दिया है बेहाल? सिर्फ 10 मिनट का शवासन देगा चौंकाने वाले फायदे
Summer Skincare: गर्मियों में भी आपका चेहरा करेगा ग्लो, बस स्किन केयर रूटीन में शामिल करें ये 5 चीजें
गर्मियों में मिलने वाला यह काला फल है डायबिटीज का काल! बस जान लें खाने का सही तरीका
Relationship Tips: ऑनलाइन डेटिंग में मैच कहीं मुसीबत न बन जाए! इन रेड फ्लैग्स को पहचानना है बेहद जरूरी
ये भी पढ़ें- वजन घटाने से लेकर इम्यूनिटी का बूस्टर पैकेज होता है आंवला, जानिए इसे डाइट में शामिल करने के तरीके
जानिए सेवन करने का तरीका
यहां पर शीतल चीनी का सेवन करने का तरीका आसान रूप से बताया गया है। इसका सेवन अगर सही तरीके से करते है तो फायदा मिलता है। इसके सेवन के लिए बाजार से शीतल चीनी लाकर पहले उसे सुखा लें और सिर्फ पीस लें। एक गिलास पानी में एक चौथाई चम्मच शीतल चीनी डालें और इसका 3 से 5 दिन तक इसका सेवन करें। बच्चों को देने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह जरूर लें।
आईएएनएस के अनुसार
Know the benefits of sheetal sugar in ayurveda
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हाफिज सईद का दायां हाथ शेख यूसुफ ढेर! आतंकी भर्ती नेटवर्क का मास्टरमाइंड अब खत्म
Apr 28, 2026 | 10:45 AMफ्री लैपटॉप का लालच पड़ेगा महंगा, WhatsApp पर आया ये मैसेज आपकी जेब कर सकता है खाली
Apr 28, 2026 | 10:38 AMMira Bhayandar के मनपा स्कूलों में लैब का अभाव, बिना प्रयोग के पढ़ रहे छात्र
Apr 28, 2026 | 10:37 AMनवभारत संपादकीय: अब बंगाल चुनाव के दूसरे चरण पर नजरें, नतीजे तय करेंगे 2029 की दिल्ली का रास्ता?
Apr 28, 2026 | 10:35 AMकाम न मिलने से नाराज थे आईएएस रिंकू सिंह राही, तकनीकी इस्तीफा वापस लेकर लिया यू-टर्न, सरकार से की बड़ी डिमांड
Apr 28, 2026 | 10:30 AMDhurandhar 2 Collection: 40 दिन बाद भी करोड़ों में कमाई कर रही ‘धुरंधर 2’, खतरे में है ‘दंगल’ का रिकॉर्ड
Apr 28, 2026 | 10:29 AM100 साल पुराने KEM Hospital का नाम बदलने पर बवाल, नेताओं ने उठाए सवाल
Apr 28, 2026 | 10:25 AMवीडियो गैलरी

Pappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM
इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:07 PM














