ब्लड शुगर लेवल कम होने के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज!
डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखना सबसे जरूरी होता है। इनका बढ़ना और घटना दोनों ही खतरनाक होते हैं।
हमारे शरीर का सामान्य ब्लड शुगर लेवल 80-110 मिग्रा/डीएल के बीच होता है और 90 मिग्रा/डीएल को औसत ब्लड शुगर लेवल माना जाता है।
कई बार ब्लड शुगर का लेवल गिरने लगता है और हमें पता भी नहीं चल पता। जैसे ही आपको शरीर से ये संकेत मिलने लगे तुरंत सावधान हो जाएं।
जरूरत से ज्यादा थकान होना इस बात का संकेत है कि आपका ब्लड शुगर नियंत्रण में नहीं है। यह ब्लड शुगर लेवल बढ़ने और घटने, दोनों का संकेत हो सकता है।
जब भी आपको कमजोरी या थकान महसूस हो या हाथ-पैर में सुन्नता महसूस हो, तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
बार-बार थकान होना और पसीना आना आपके घटते ब्लड शुगर का सबसे प्रमुख लक्षण है।
घबराहट या बेचैनी होना.,चिड़चिड़ापन या भ्रम की समस्या.,चक्कर आना.भूख अधिक लगना-ये सब अनियंत्रित ब्लड शुगर के ही लक्षण हैं।
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इन संकेतों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
Disclaimer: इस लेख में बताए गए तरीके, विधि और सुझावों को लागू करने से पहले कृपया डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Doctor measuring glucose to latin woman at clinic
