फैशन ही नहीं सुकूनता का अनुभव कराता है कॉटन, आज कपास दिवस पर जानिए सूती कपड़ों के फायदे

World Cotton Day 2025: युवा पीढ़ी के बीच भी सूती कपड़ों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। कपास का फैब्रिक सामान्य कपड़ा नहीं है बल्कि इसे पहनने के बाद शरीर में ठण्डक और सुकून का अनुभव कराता है।
कॉटन के कपड़ों के फायदे
कॉटन के कपड़े (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

World Cotton Day 2025: आज दुनियाभर में विश्व कपास दिवस मनाया जा रहा है। पुराने समय से आज तक कपड़ों की क्वालिटी के मामले में जो फायदेमंद रहा है इसका नाम कपास से बने कपड़े है। युवा पीढ़ी के बीच भी सूती कपड़ों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। कपास का फैब्रिक सामान्य कपड़ा नहीं है बल्कि इसे पहनने के बाद शरीर में ठण्डक और सुकून का अनुभव कराता है। विश्व कपास दिवस क्यों मनाया जाता है औऱ इस कपास से बने कपड़ों के क्या फायदे होते है चलिए जानते है।

विश्व कपास दिवस की कब से हुई शुरुआत

हर साल 7 अक्टूबर को विश्व कपास दिवस यानि वर्ल्ड कॉटन डे (World Cotton Day) के रूप में मनाया जाता है। इस खास दिवस की शुरुआत साल 2019 में की गई थी जहां पर चाड, बेनिन, बुर्किना फोसा और माली देशों ने मिलकर इस खास दिन को महत्व दिया। 7 अक्टूर को सालाना रूप से मनाए जाने वाले इस दिन का मुख्य उद्देश्य कॉटन से संबधित जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा कॉटन के उत्पादन से जुड़ी जानकारी को साझा करने के लिए कॉटन के महत्व को माना जाता है। इसके अलावा कपास की गिनती दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण फाइबर क्रॉप्स में की जाती है। 100 से अधिक देशों में इसकी खेती होती है। जो ग्लोबल मार्किट को 40 फीसदी योगदान देती है। लगभग 350 मिलियन लोग डायरेक्ट और इनडायरेक्ट तरीके से कपास उत्पादन से जुड़े हुए हैं।

कॉटन के कपड़ों के फायदे

अगर आप सिंथेटिक या अन्य फैब्रिक के कपड़े पहनने की बजाय सूती कपड़े पहनते है तो यह आपके लिए इन तरीकों से फायदेमंद हो सकता है।

1-कॉटन के कपड़ों में आराम मिलता है तो वहीं पर इसके सादे और मुलायम टेक्स्चर की वजह से पहनने के बाद ठंडक महसूस होती है। अन्य कपड़ों में पसीने की समस्या हो सकती है लेकिन सूती कपड़े बार बार आने वाले पसीने की समस्या से बचाता है।

2- सूती कपड़े आरामदायक होने के साथ ही पूरी तरह से ब्रीथएबल होते हैं। आप इस कपड़े को घर या बाहर कहीं भी पहन सकते है। सूती का इस्तेमाल केवल पहनने के कपड़े नहीं बल्कि बेडशीट्स, परदों और मैट्स के लिए भी किया जाता है।

3-सूती कपड़ों में बहुत सी क्वालिटी आपको मिल जाती है तो वहीं पर आपको किफायती कीमतों में बेस्ट क्वालिटी मिलती है। कॉटन के कपड़े लंबे वक्त तक आपके साथ बने रहते हैं। ऐसे में सूती कपड़ों को खरीदना फायदे का सौदा साबित होता है।

4- जहां पर सूती कपड़े आरामदायक होते है वहीं पर रेशमी कपड़ों के समान सूती कपड़ों को ड्राइ क्लीन की आवश्यकता नहीं होती है। इन्हें आप किसी भी तरह से घर पर हैंड वॉश या मशीन वॉश कर सकते हैं। सालों साल इन सूती कपड़ों को नुकसान नहीं पहुंचता है।

5- यह सूती कपड़े एन्वायरमेंट फ्रेंडली होते है जिसमें हार्श कैमिकल डाई और सिथेंटिक रेशों से दूर कॉटन के कपड़ें मिलते है। यह कपड़े पूरी तरह से बायोडीग्रेडेबल होते है तो वहीं पर ससटेनेबल फैशन को अपनाने से आप एनर्जी, जल और अन्य रिसोर्सिज़ को सेव कर पाते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com