भूलकर भी नहीं फेंके बासी रोटी, पाचन से लेकर पेट की इन बीमारियों के लिए पहुंचाती है फायदा

stale roti benefits:लोग मानते है बासी रोटी अच्छी नहीं लगती है इसे लेकर इन बासी रोटियों को लेकर आयुर्वेद और विज्ञान दोनों का मानना है कि इनमें कई ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं।
बासी रोटी खाने के फायदे
बासी रोटी खाने के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

stale roti benefits। रोटी, कपड़ा और मकान का जुमला या मूवी का नाम तो आपने सुना होगा। रोटी हमारे जीवन कितनी अहमियत रखती है इसके बारे में कई लोग तो जानते है। रोटी ताजी, हर किसी को खाना अच्छा लगता है लेकिन कुछ घंटों के बाद रोटी खाना किसी को पसंद नहीं होता है। लोग मानते है बासी रोटी अच्छी नहीं लगती है इसे लेकर इन बासी रोटियों को लेकर आयुर्वेद और विज्ञान दोनों का मानना है कि इनमें कई ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं।

जानिए क्या कहती है स्टडी

यहां पर एक स्टडी अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक बताया गया है कि, जब रोटी को पूरी रात रखा जाता है, तो उसमें एक हल्की-सी प्राकृतिक प्रक्रिया शुरू होती है, जिसे हम किण्वन या फर्मेंटेशन कहते हैं। इस प्रक्रिया से रोटी में ऐसा स्टार्च बनता है, जो शरीर में धीरे-धीरे पचता है। जब खाना धीरे पचता है, तो पेट ज्यादा देर तक भरा हुआ लगता है और खून में शुगर भी तेजी से नहीं बढ़ती। इसी कारण ब्लड शुगर के मरीजों के लिए सुबह बासी रोटी खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है, खासकर अगर आप इसे ठंडे दूध में भिगोकर खाएं।

पाचन के लिए कितनी फायदेमंद होती है रोटी

यहां पर बताते चलें कि, बासी रोटी पाचन के लिए अच्छी मानी जाती है तो वहीं पर इसका सेवन करना चाहिए। कहते है कि, जब रोटी फर्मेंट होती है, तो इसमें कुछ ऐसे तत्व बनते हैं, जो पेट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। ये बैक्टीरिया हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और कब्ज, गैस और पेट की जलन जैसी समस्याओं को दूर करते हैं। इसके अलावा मोटापे से जूझ रहे लोग अगर वजन कम करने की सोच रहे है तो वे बासी रोटी का सेवन कर सकते है।

ये भी पढ़ें-

बासी रोटी में कैलोरी कम होती है और फाइबर ज्यादा होता है। इसे खाने के बाद जल्दी भूख नहीं लगती। जब आप कम खाते हैं, तो शरीर का वजन भी धीरे-धीरे कम होने लगता है। साथ ही, ये शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को भी घटाने में मदद करती है। आंतों को साफ करने के लिए रोटी फायदा दिलाने का काम करती है।

आईएएनएस के अनुसार

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com