सर्दियों में रोजाना करें सूर्य नमस्कार, पूरा दिन शरीर बना रहेगा एनर्जेटिक और मेंटली-फिजिकली फिट
Surya Namaskar: अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे है तो आप सभी एक्सरसाइज को छोड़कर अगर सूर्य नमस्कार करते है तो इसके फायदे आपको मिलते है। इन आसन को आप आसानी से कर सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
सर्दियों में सूर्य नमस्कार करने के फायदे(सौ.सोशल मीडिया)
Benefits of Surya Namaskar: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में ठंड के तापमान में बदलाव देखने के लिए मिलता है। असंतुलित जीवनशैली होने के कारण कई लोग स्ट्रेस और तनाव की समस्या से जूझते नजर आते है। इसके लिए एक्सरसाइज करना जरूर होता है या फिर योगासन का तरीका अपना सकते है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे है तो आप सभी एक्सरसाइज को छोड़कर अगर सूर्य नमस्कार करते है तो इसके फायदे आपको मिलते है। यह आसन पूरे शरीर को एनर्जी से भर देता है जिसे नियमित करने के फायदे मिलते है।
शरीर के हर हिस्से को करता है सही
सूर्य नमस्कार की बात की जाए तो, सूर्य नमस्कार केवल आसनों का एक क्रम नहीं, बल्कि शरीर, श्वास और मन को जोड़ने वाली एक संपूर्ण साधना है। यह योग मुद्राओं का एक ऐसा गतिशील क्रम है, जो हमारे शरीर के हर हिस्से को प्रभावित करता है। इस सूर्य नमस्कार में 8 आसनों (प्रणमासन, हस्त उत्तानासन, हस्त पादासन, अश्व संचलनासन, दंडासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन और पर्वतासन) जैसे सभी आसन आ जाते है। इन आसन को करने से पूरे शरीर में अलग ही तरह की एनर्जी और ब्लड सर्कुलेशन का लेवल बना रहता है। यह आसन खासतौर पर फेफड़ों को मजबूत कर बलगम की समस्या को दूर करता है।
तनाव और चिंता को दूर करता है आसन
यहां पर सूर्य नमस्कार की बात की जाए तो, यह एक संपूर्ण योग अभ्यास है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों बेहतर बनाता है। इसके रोजाना अभ्यास करने से शारीरिक शक्ति और शरीर में लचीलापन बढ़ता है और साथ ही रक्त संचार बेहतर होता है और तनाव और चिंता कम होती है। इस योगासन को नियमित रूप में हम करते है तो, यह पाचन और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। इसके अलावा सूर्य नमस्कार करने से मसल्स एक्टिव होती हैं और शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे वजन तेजी से घटता है। शुरुआती दिनों में इसे धीरे-धीरे करें और समय के साथ इसके स्टेप्स बढ़ाएं, ताकि शरीर को अधिक फायदा मिल सके।
सम्बंधित ख़बरें
गर्मियों में मिलने वाला यह काला फल है डायबिटीज का काल! बस जान लें खाने का सही तरीका
Relationship Tips: ऑनलाइन डेटिंग में मैच कहीं मुसीबत न बन जाए! इन रेड फ्लैग्स को पहचानना है बेहद जरूरी
Fashion Tips: लंबाई दिखेगी 5 इंच ज्यादा! बस जान लीजिए सही फुटवियर चुनने का ये सीक्रेट तरीका
हड्डियों से आती है आवाज या झड़ रहे हैं बाल? शरीर के इन 5 संकेतों को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी!
ये भी पढ़ें- सर्दियों में लॉन्ग ड्राइव पर जाने पहले जरूर करें ये काम, जल्दबाजी में हो सकती है समस्या
जानिए सूर्य नमस्कार करने का तरीका
- इसे करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं और नमस्ते कर सांस लेते हुए, हाथों को पीछे कमर की ओर ले जाएं और सिर और ऊपरी धड़ को थोड़ा पीछे झुकाएं।
- अब सांस छोड़ते हुए कमर से आगे झुकें। हथेलियों को पैरों के बगल में जमीन पर रखें। घुटने सीधे रखें (शुरुआत में थोड़ा मोड़ सकते हैं)।
- सांस लेते हुए, दाएं पैर को पीछे की ओर लंबा फैलाएं। बायां घुटना मुड़ा रहे। सिर ऊपर उठाएं, सामने देखें।
- अब दूसरे पैर को भी पीछे ले जाएं और अपने शरीर को हाथों और पैरों के बीच बैलेंस करें। चेहरा पैरों की ओर होना चाहिए।
- अब घुटनों, छाती और ठुड्डी को जमीन पर रखें और कुछ सेकंड तक होल्ड करें।
- अब शरीर को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं और सिर को पीछे की ओर झुकाएं।
- इसके बाद सांस रोकते हुए पहले घुटने, फिर छाती और अंत में ठुड्डी को जमीन से स्पर्श कराएं और कूल्हे हल्के ऊपर उठे रहें और सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी
- हिस्से को नाभि तक ऊपर उठाएं। कोहनियों को हल्का मोड़कर रखें। सिर को पीछे झुकाएं।
- अब शरीर को ऊपर उठाएं और अपने पैरों और हाथों को सीधा रखते हुए सिर को अंदर की ओर करें।
- पहले वाले पैर को आगे लाएं और सिर ऊपर की ओर रखें। अब दोनों पैरों को साथ लाकर फिर से नीचे झुकें।
- धीरे-धीरे शरीर को सीधा करें और हाथों को ऊपर उठाकर पीछे की ओर झुकें।
- अब शरीर को सीधा करें और हाथों को जोड़कर शुरुआती स्थिति में आ जाएं।
