प्लास्टिक की थैलियों में फूड रखना होता है जानलेवा, इस स्टडी को जानकर चौंक जाएंगे
Healthy Tips: हाल ही में एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि, प्लास्टिक की थैली में खाने की वस्तुओं को स्टोर करने से सेहत को नुकसान होता है। साथ ही बाहर से लाया हुआ फूड भी खाना सही नहीं होता है।
- Written By: दीपिका पाल
प्लास्टिक बैग में फूड रखने से बचें (सौ. सोशल मीडिया)
Healthy Tips: बारिश हो या फिर कोई मौसम खानपान के प्रति सचेत रहना बेहद जरूरी होता है। अक्सर ऐसा होता है मार्केट से हम प्लास्टिक की थैलियों में लाया सामान फ्रिज में रख देते है। इस तरह की आदत आपके लिए भले ही सामान्य होगी लेकिन यह बड़ी बीमारियों को दस्तक दे सकती है।
हाल ही में एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि, प्लास्टिक की थैली में खाने की वस्तुओं को स्टोर करने से सेहत को नुकसान होता है। साथ ही बाहर से लाया हुआ फूड भी बारिश के मौसम में स्टोर करने के बाद खाना सही नहीं होता है। चलिए विस्तृत रूप से जानते हैं इस स्टडी के बारे में।
सम्बंधित ख़बरें
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
मुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव
जानिए क्या है रिसर्च की बात
दरअसल NPJ साइंस ऑफ फूड जर्नल में छपे एक अध्ययन में प्लास्टिक बैग में खाने की वस्तुओं की मनाही की गई हैं। कहा गया है कि कैसे कांच और प्लास्टिक की बोतलों के ढक्कन को बार-बार खोलने और बंद करने से उनमें मौजूद माइक्रोप्लास्टिक और नैनोप्लास्टिक कण निकलते हैं और हमारी ड्रिंक्स में घुल जाते हैं। इसके अलावा खाने -पीने की चीजों रिसर्च करने वाली संस्था फूड पैकेजिंग फोरम की साइंटफिक कम्युनिकेशन ऑफिसर बताती हैं कि, “रिसर्च से पता चला है कि बोतल खोलने के हर एक प्रयास के साथ माइक्रोप्लास्टिक्स की संख्या बढ़ती जाती है। यहां पर आप जितनी बार बोतल खोलेंगे माइक्रो और नैनोप्लास्टिक्स रिलीज होंगे।
कैसे नुकसान करता है प्लास्टिक बैग्स में फूड रखना
अगर आप प्लास्टिक बैग्स में फूड को रखते है तो सेहत के लिहाज से सही नहीं होता है। बताया जाता है कि, खाने, पीने की चीजों को प्लास्टिक के बर्तन में रखने से इसमें समाए माइक्रोप्लास्टिक के गुण हमारे खाने, पीने से लेकर किचन में भी तेजी से घुल रहा है, जिसका असर हमारे सेहत पर भी पड़ रहा है। यहां पर बताया जाता है कि, माइक्रोप्लास्टिक इतने खतरनाक हो जाते है कि, इसके छोटे कण व्यक्ति के टिशूज में अब्जॉर्ब हो सकते हैं और खून के जरिए पूरे शरीर में फैल सकते हैं। रिसर्च ते अनुसार दावा किया है कि,96% तक चेक किए गए पैकेजिंग फूड में माइक्रोप्लास्टिक पाया गया है। एक अध्ययन में पाया गया कि, 80% लोगों के खून में माइक्रोप्लास्टिक मिला है. यानी की अब ज्यादातर लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं. वहीं, इससे दिल की बीमारियों का भी खतरा बढ़ा है।
ये भी पढ़ें- बारिश के मौसम में कौन सा फल खाना रहेगा आपके लिए सही, जानिए कैसे चुनें
इन बैग्स का करें इस्तेमाल
आप प्लास्टिक के बैग्स की जगह नेट के बैग्स, स्टील का बर्तन या फिर अच्छे मैटेरियल से बनी टोकरियों का इस्तेमाल कर सकते है।आप नेट के बैग्स, स्टील का बर्तन या फिर अच्छे मैटेरियल से बनी टोकरियों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
