सर्दियों में शरीर के लिए वरदान होता है भुना चना, इसके सेवन करने से मिलते है ये अद्भुत फायदे
Benefits of Roasted Gram: सर्दियों में भुना चना खाना सही होता है। दरअसल यह कई गुणों से भरा होता है जो गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है।
- Written By: दीपिका पाल
भुने चने का सेवन (सौ. सोशल मीडिया)
Roasted Gram Benefits: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत का सही तरह से ख्याल रखना आसान होता है। सर्दियों में कई हेल्दी चीजों का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इसमें ही भुना चना सेहत के लिए रामबाण साबित होता है। गर्मियों की तुलना में सर्दियों के मौसम में ज्यादा आलस आता है और वात दोष की स्थिति ठंड के ज्यादा बढ़ने से शुरु होती है। ऐसे में शरीर सुस्त और आलस से भर जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में पावरफुल और सस्ता स्नैक मौजूद है, जिसे सभी लोग कमतर समझ अनदेखा कर देते हैं। इसके लिए हम बात कर रहे है भुने चने की, जो प्रोटीन के लिए सस्ता और सेहत के लिए औषधि के समान होता है।
सर्दियों में शरीर को देता है गर्माहट
सर्दियों में भुना चना खाना सही होता है। दरअसल यह कई गुणों से भरा होता है जो गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। इसके अलावा गर्मियों में पाचन क्रिया धीमी होती है लेकिन सर्दियों में खाना पचाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।भारी से भारी भोजन को पचा सकती है। ऐसे में चना को पचाने में पेट को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और सारे पोषक तत्व शरीर को मिल जाते हैं।
वात और कफ दोष को करता है संतुलित
सर्दियों में सबसे ज्यादा वात और कफ दोष की स्थिति ज्यादा होती है। सर्दियों में ये दोनों दोष शरीर में तीव्र गति से बढ़ते हैं। अगर सर्दियों में भुने चने का सेवन किया जाए, तो दोनों दोषों को संतुलित कर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। सर्दियों में कमजोरी और थकान से बचाने के लिए भुने चने का सेवन एनर्जी देने का काम करता है। भुने चने का सेवन शरीर को ऊर्जा देता है और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है। सर्दियों में भूख लगने की समस्या ज्यादा होती है इसके लिए भुने चने सेवन के लिए फायदेमंद होता है। यह खाने से पेट में भूख का अहसास नहीं होता है। एक बार अगर आप भुने चने का सेवन करते है तो, 3 से 4 घंटों तक भूख नहीं लगती। सर्दियों में अधिकांश लोगों में वजन बढ़ने की समस्या देखी जाती है। बार-बार लगने वाली भूख या ओवरइटिंग की समस्या से यह भुना चना बचाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Delay In Periods: पीरियड्स में देरी से हैं परेशान? आजमाएं पार्सले काढ़ा, महिलाओं की सेहत के लिए है फायदेमंद
Nicotine: सिगरेट के अलावा इन सब्जियों में भी पाया जाता है निकोटिन, क्या इन्हें खाना सुरक्षित है?
World Food Safety Day: खराब खाना बन सकता है गंभीर बीमारियों की वजह, जानिए फूड सेफ्टी के जरूरी नियम
AI ने रच दिया इतिहास, दुनिया की पहली सुपर वैक्सीन तैयार, कोविड ही नहीं पूरे वायरस परिवार से बचा सकती है जान
ये भी पढ़ें- सावधान! प्रेग्नेंसी के दौरान ली गई एंटीबायोटिक बन सकती है बच्चे के लिए मुसीबत, रिसर्च में खुलासा
जानिए भुने चने का सेवन करने का तरीका
आप भुने चने का सेवन आसानी से कर सकते है इसके लिए आपको तरीके के बारे में बताया गया है।सुबह खाली पेट गुड़ के साथ भुने चने का सेवन लाभकारी रहेगा। इससे शरीर में आयरन का अवशोषण बढ़ता है। दूसरा, चाय के साथ चने का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए भुने चने में थोड़ा अजवाइन और सेंधा नमक मिलाकर लें। इससे पाचन दुरुस्त होता है और पाचन शक्ति भी बढ़ती है। इसके अलावा रात में भिगोकर सुबह भी भुने चने का सेवन सुबह भी किया जा सकता है।
आईएएनएस के अनुसार
