-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Which Fruit Will Be Right For You To Eat In The Rainy Season
बारिश के मौसम में कौन सा फल खाना रहेगा आपके लिए सही, जानिए कैसे चुनें
- Written By: दीपिका पाल
Monsoon Healthy Tips: अगर हम किसी चीज का सेवन करते है उसे पचाने के लिए बारिश के मौसम के दौरान ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। मानसून में कौन से फल खाना सही होता है और कौन से नहीं चलिए जानें इसके बारे में।

बारिश में कौन सा फल है सही (सौ. सोशल मीडिया)
Monsoon Healthy Tips- मानसून का मौसम चल रहा है जिसकी फिजाओं में ठंडक का अहसास अनुभव हो रहा है। बारिश की वजह से पूरे देश में नमी और ठंडा वातावरण बना रहता है। इस मौसम में जितना माहौल सुहाना लगता है वहीं पर मौसमी बीमारियों का खतरा भी सताता है। मानसून में खानपान को लेकर ध्यान देने की जरूरत होती है क्योंकि खाने-पीने की चीजों से ही किसी बीमारी की शुरुआत होती है।
बारिश का मौसम ठंडा होने के साथ ही इस मौसम में पाचन क्रिया भी धीमी ही रहती है। अगर हम किसी चीज का सेवन करते है उसे पचाने के लिए बारिश के मौसम के दौरान ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। मानसून में कौन से फल खाना सही होता है और कौन से नहीं इन बातों को लेकर हम कंफ्यूज होते है। चलिए जानते है, कैसे चुनें सही फल…
सम्बंधित ख़बरें
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Menopause Symptoms: मेनोपॉज से कितने साल पहले शुरू हो सकते हैं लक्षण? जानें कितने समय तक रहती है परेशानी
Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें
National Book Lovers Day 2026: किताबें पढ़ने की आदत बदल सकती है जीवन के प्रति नजरिया, जानें 6 बड़े फायदे
बारिश में केला खाने से करें परहेज
बारिश के मौसम में कई फलों को खाने से सेहत पर खराब असर पड़ता है। बारिश में केला खाने से आपको दूरी बना लेना चाहिए। दरअसल आयुर्वेद के अनुसार कहा गया, केला, एक एनर्जी देने वाला फल है, लेकिन इसका सेवन करना बारिश में सही नहीं होता है। केला खाने से कफ, सर्दी-जुकाम और पेट की समस्याएं हो सकती है। गैस, कब्ज की शिकायत वालों के लिए केले का सेवन करना सही नहीं होता है।
बारिश में फल चुनते समय इन बातों का ध्यान रखें
बारिश के मौसम में कौन सा फल खाना चाहिए और कौन सा नहीं इन बातो का ध्यान रखना चाहिए, जो इस प्रकार है…
1. फल हमेशा ताजे और अच्छी तरह धोकर खाएं।
2.पके हुए और हल्के फल जैसे सेब, पपीता और अनार को ज्यादा खाएं।
3. बहुत ठंडे या बासी फल न खाएं, फ्रैश फलों को खाएं।
4. ज्यादा खट्टे फल या भारी फल सीमित मात्रा में लें।
5. हेल्थ खराब लग रही हो तो किसी भी फल को खाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह लें।
जानिए बारिश में कौन-सा फल खाना होता है सही
बारिश के मौसम में आपको फल चुनते समय अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। इन फलों का सेवन आप बारिश में कर सकते है।
1-सेब
सेब फल की बात करें तो, यह हल्का और फाइबर तत्वों से भरपूर मौसमी फल है। इसका सेवन आप बारिश में करते हैं तो इसे पचाना आसान हो जाता है। सेब खाने से पाचन बेहतर होता है, और मजबूत शरीर बनता है। सेब में मौजूद पेक्टिन फाइबर पाचन क्रिया को सही बनाए रखता है और इसे छिलके सहित खाना और भी फायदेमंद होता है। इसे सुबह और शाम के नाश्ते के समय खाना चाहिए सेहत के लिए अच्छा होता है।
2. अनार –
बारिश में आपको फलों को चुनते समय ध्यान देने की जरूरत है कि, आप सही फल का सेवन कर रहे है। अनार खाना बारिश में अच्छा होता है। यह खून बढ़ाता है और शरीर को मजबूत बनाता है।इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है।
3- लीची –
बारिश में लोग लीची फल का भी सेवन करते है। लीची का सेवन करने से ताजगी का अहसास होता है। इतना ही नहीं इसमें एंटीवायरल गुण होते हैं, जो शरीर को इंफेक्शन से बचाते हैं।
ये भी पढ़ें– प्याज और लहसुन खाने के फ़ायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, कैसे करें इसका सेवन जानिए
4. पपीता-
बारिश का मौसम काफी ठंडा होता है। इस ठंडक भरे माहौल में पपीते का सेवन करना सही होता है। बारिश में पपीता हेल्दी फल होता है। पपीते में मौजूद पपैन एंजाइम पाचन क्रिया को हेल्दी रखता है, जो मानसून के लिए बहुत अच्छा माना गया है।
5-आलूबुखारा यानी प्लम –
बारिश के मौसम में आलूबुखारा यानी प्लम का सेवन करना अच्छा माना गया है। कहते हैं कि, यह फल विटामिन C और फाइबर से भरपूर होता है। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है और इम्यूनिटी मजबूत करता है।
Which fruit will be right for you to eat in the rainy season
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














