- Hindi News »
- Health »
- Keep These Precautions In Mind While Using Contact Lenses In Monsoon
मानसून में कॉन्टैक्ट लेंस पहनते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगा इंफेक्शन का खतरा
मौसम में अक्सर बैक्टीरिया और वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ने लगता है इसे आंखों में कंजक्टिवाइटिस या पिंकआई की समस्या हो जाती है। इससे बचने के लिए सावधानी बरतना तो जरूरी है और कॉन्टैक्ट लेंस के इस्तेमाल से भी बचना चाहिए।
- Written By: दीपिका पाल

मानसून में कॉन्टैक्ट लेंस का ऐसे रखें ख्याल (सौ.सोशल मीडिया)
शरीर के सबसे नाजुक अंगों में से एक आंखें है जिसका ख्याल रखना जरूरी होता है वहीं पर आंखों में किसी प्रकार का संक्रमण हो जाए तो नुकसान पहुंचता है। मानसून का सीजन शुरू हो गया है जिस मौसम में अक्सर बैक्टीरिया और वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ने लगता है इसे आंखों में कंजक्टिवाइटिस या पिंकआई की समस्या हो जाती है। इससे बचने के लिए सावधानी बरतना तो जरूरी है लेकिन अगर आप बारिश के मौसम में कॉन्टैक्ट लैंस का इस्तेमाल करते हैं तो इस दौरान आपको कई बातों का ख्याल रखना चाहिए, चलिए बात करते हैं इस पर
कॉन्टैक्ट लैंस पहनने से हो सकती है ये समस्या
अगर आप बारिश के मौसम में कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि मानसून में हमारे हाथों से आंखों तक इंफेक्शन का खतरा फैलने लगता है। बारिश के मौसम में कंजक्टिवाइटिस या पिंकआई आम बात है। यह एक्यूट या क्रॉनिक दोनों ही रूपों में हो सकता है। जब आप कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं तो आपको कंजक्टिवाइटिस होने का खतरा ज्यादा होता है।
वैसे तो सामान्य उपचार से यह समस्या सही हो जाती है लेकिन कई बार गंभीर मामलों में तुरंत उपचार की आवश्यकता होती है। इसके अलावा दूसरा बैक्टीरिया है स्यूडोमोनास एरुगिनोसा (Pseudomonas Aeruginosa)। यह कॉर्निया में तेजी से संक्रमण फैला सकता है। इससे आपकी आंखों की रोशनी भी जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
भूलकर भी नजरअंदाज न करें आंखों की ये 5 बीमारियां, जीवनभर के लिए छिन सकती हैं रोशनी
मानसून में बढ़ता है आई इन्फेक्शन का खतरा, इन टिप्स के जरिए रखें आंखों का ख्याल
आंखों की नेचुरल नमी सोख लेती है AC की ठंडी हवा, जानिए कैसे रखें सुरक्षित
बारिश में कहीं आपकी आंखों में ना हो जाएं इन्फेक्शन और खुजली, ऐसे रखें ख्याल
कैसे हो सकता हैं कॉन्टैक्ट लेंस से इंफेक्शन
आंखों को कॉन्टैक्ट लेंस के प्रयोग से होने वाले इंफेक्शन के लिए यह कारक जिम्मेदार होते है..
1- कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर सो जाना
2-नहाते समय या स्विमिंग करते समय कॉन्टैक्ट लेंस पहने रहना
3- कॉन्टैक्ट लेंस पहने ही बारिश में भीगना
4- कॉन्टैक्स लेंस पहने ही आंखों को रब या टच करना।
बारिश में कॉन्टैक्ट लेंस पहनते समय इन बातों का रखें ख्याल
यहां पर आप कॉन्टैक्स लेंस पहनने के दौरान कई खास बातों का ध्यान रखने हैं तो आंखों को कम नुकसान पहुंचता है जो इस प्रकार है..
1- आंखों पर हाथ लगाने से पहले संक्रमण से बचने के लिए हाथों को अच्छी तरह धो लें, नहीं तो आई इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
2-आंखों के लिए गंदे पानी से बचने का प्रयास करें।
3- आंखों में इंफेक्शन बढ़ जाए तो, कोई एंटीबायोटिक दवा लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरुर कर लें।
4- बारिश के मौसम में कॉन्टैक्ट लेंस पहनने से बचें।
5- अच्छी तरह हाथ धोकर ही कॉन्टैक्ट लेंस पहनें।
6- कॉन्टैक्ट लेंस पहनने से आंखों में जलन या खुजली हो तो सावधानी से निकाल दें नहीं तो आंखों को नुकसान पड़ेगा।
Keep these precautions in mind while using contact lenses in monsoon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














