-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Pregnancy Yoga Best Yoga Poses For Pregnancy Planning And Fertility
Pregnancy Yoga Tips: प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही हैं, तो इन योगासनों को अपनी डेली रूटीन का बनाएं हिस्सा
- Written By: रीता राय सागर
Yoga For Pregnancy: योग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में असरदार होते हैं। योगा गर्भधारण की प्लानिंग कर रही महिला, प्रेग्नेंट महिला और यहां तक कि मासिक धर्म की समस्या से भी निजात दिलाता है।

योगा (फोटो.सोशल मीडिया)
Yoga And Pregnancy: योग शब्द संस्कृत के युज शब्द से बना है, जिसका अर्थ है जोड़ना या एक करना। योग का काम मन, शरीर और श्वास के बीच संतुलन स्थापित करना है। योग हमारे नर्वस सिस्टम को शांत करता है। योग कई सारी शारीरिक और मानसिक समस्याओं में अहम भूमिका निभाता है।
योग और प्रेग्नेंसी
किसी महिला के गर्भ धारण करने की क्षमता केवल बायोलॉजिकल नहीं होती है, बल्कि यह शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य, संतुलन और नए जीवन को धारण करने की तैयारी का भी संकेत है। इंफर्टिलिटी केवल एक बीमारी नहीं, बल्कि मानसिक तनाव और शारीरिक असंतुलन का परिणाम होता है।
कई शोध बताते हैं कि योग प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है। हालांकि, यह बात समझनी होगी कि योग फर्टिलिटी ट्रीटमेंट का विकल्प नहीं है, बल्कि यह शरीर को गर्भधारण के लिए तैयार करता है। शरीर की प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है, ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और मानसिक तौर पर भी मजबूती देता है।
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Aging Tips: सोने से पहले डिनर और नींद के बीच रखें इतना गैप, दिमाग और शरीर दोनों को मिल सकते हैं फायदे
World Hepatitis Day 2026: प्रेग्नेंसी में हेपेटाइटिस मां और शिशु दोनों के लिए बन सकता है खतरा, जानें जरूरी बात
कमजोर इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत! तुलसी, नीम समेत ये 5 पत्तियां सेहत के लिए नहीं हैं किसी वरदान से कम
इंदौर के बेटे गौरव ने अंगदान से कई जिंदगियों को दी नई उम्मीद, ब्रेन डेथ के बाद परिवार ने लिया बड़ा फैसला
योगा (फोटो.सोशल मीडिया)
तनाव कम करने में कैसे मदद करता है योग?
तनाव के दौरान शरीर में HPA Axis सक्रिय हो जाता है, जिससे कॉर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन बढ़ जाते हैं। कॉर्टिसोल का स्तर लंबे समय तक अधिक रहने पर यह मस्तिष्क में GnRH हार्मोन के स्राव को प्रभावित कर सकता है, जिससे LH और FSH हार्मोन का संतुलन बिगड़ता है। इसका असर महिलाओं के ओवरी और पुरुषों के टेस्टिकल्स की कार्यक्षमता पर पड़ता है।
योगा वागस नर्व को सक्रिय करती हैं, जिससे पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है। नियमित योग करने से कॉर्टिसोल का स्तर कम होता है और मस्तिष्क में BDNF यानी Brain-Derived Neurotrophic Factor बढ़ता है, जिससे महिलाओं में हार्मोन का संतुलन बेहतर ढंग से होता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान कौन-से योगासन है फायदेमंद?
-
भद्रासन
इस आसन के करने से पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और कूल्हे के जोड़ों को खोलने में मदद करता है।
-
वज्रासन
यह एकमात्र ऐसा आसन माना जाता है जिसे भोजन के बाद भी किया जा सकता है। इससे पाचन बेहतर होता है और पेल्विक में रक्त प्रवाह बढ़ता है।
योगा (फोटो.सोशल मीडिया)
-
अंजनेयासन
यह कूल्हों में लचीलापन लाने और कमर दर्द कम करने में मदद कर सकता है। गर्भावस्था में इसे केवल प्रशिक्षित विशेषज्ञ की देखरेख में करना चाहिए।
-
मालासन
यह पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को आराम देने और शरीर को प्रसव की तैयारी में मदद करता है।
-
चक्की चलनासन
यह कूल्हों के जोड़ों की गतिशीलता बढ़ाने में सहायक हो सकता है।
फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के दौरान योग के फायदे
-
गर्भाशय में रक्त संचार बढ़ाने में मदद
सुप्तबद्ध कोणासन और अर्ध तितली आसन जैसे योगासन कूल्हों को खोलने में मदद करते हैं, जिससे गर्भाशय और अंडाशय तक ऑक्सीजन युक्त रक्त का प्रवाह बेहतर होता है। इससे यूटेरस की लाइनिंग स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।
योगा (फोटो.सोशल मीडिया)
-
ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में मदद
कुछ अध्ययनों के अनुसार, नियमित योग से प्रजनन अंगों में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है, जिससे गर्भ धारण के लिए अनुकूल वातावरण तैयार होता है। करने में सहायक हो सकता है, जिससे गर्भधारण के लिए अनुकूल वातावरण बनने में मदद मिलती है।
-
PCOS/PMOS में लाभ
नियमित योग करने से ब्लड शुगर और एंड्रोजन के स्तर को संतुलित करने में मदद मिल सकती है, इससे मासिक धर्म चक्र नियमित होती है और पीएमओएस की समस्या में आराम मिलता है।
योगा (फोटो.सोशल मीडिया)
योग करते समय बरतें सावधानियां
- शरीर को जरूरत से ज्यादा स्ट्रेच न करें। गर्भावस्था में रिलैक्सिन हार्मोन के कारण लिगामेंट ढीले हो जाते हैं।
- गर्भावस्था के अंतिम महीनों में लंबे समय तक पीठ के बल सीधा न लेटें।
- गहरे ट्विस्ट, तेज आगे-पीछे झुकने वाले आसन और भारी एब्डॉमिनल एक्सरसाइज से बचें।
- भस्त्रिका और कपालभाति जैसे तेज श्वास अभ्यास न करें। सामान्य और आरामदायक श्वास पर ध्यान दें।
Pregnancy yoga best yoga poses for pregnancy planning and fertility
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: जल संरक्षण योजनाओं को 5 साल का एक्सटेंशन, भोपाल में बनेगा ड्रोन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
Jul 28, 2026 | 03:23 PMमुंबई में नशे का बढ़ता जाल: 6 महीने में 4,012 NDPS केस, 206 करोड़ से ज्यादा के ड्रग्स जब्त
Jul 28, 2026 | 03:22 PMPregnancy Yoga Tips: प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही हैं, तो इन योगासनों को अपनी डेली रूटीन का बनाएं हिस्सा
Jul 28, 2026 | 03:19 PM‘मेरे बच्चों की मां बनोगी?’ जब 8 साल बड़ी तलाकशुदा इस एक्ट्रेस को ऐसे प्रपोज कर बैठे थे बख्तियार
Jul 28, 2026 | 03:17 PMमहाराजस्व शिविर अभियान: 6 दिनों में 3,436 महिलाएं बनीं महिला किसान, नागपुर संभाग अव्वल
Jul 28, 2026 | 03:11 PMसागर में आदिवासियों का हल्लाबोल: मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सड़क पर उतरा समाज, आंदोलन की दी चेतावनी
Jul 28, 2026 | 03:05 PMमहाराष्ट्र कैबिनेट के 8 बड़े फैसले! जिलों में बनेंगे स्पेशल कोर्ट, मुंबई लोकल को मिला बूस्टर, देखें पूरी लिस्ट
Jul 28, 2026 | 03:04 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














