कटहल से सेहत को मिलते हैं ढेरों फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Jackfruit Benefits: गर्मियों में मिलने वाली कटहल एक मौसमी सब्जी है जिसे वेजिटेरियन और नॉनवेजिटेरियन सभी खाना पसंद करते है। कटहल से कई तरह की रेसिपीज बनाई जाती है। असल में इस सब्जी को सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि, सेहत के लिए भी बड़ा फायदेमंद होता है।
क्योंकि इसमें प्रोटीन, विटामिन A, C, थाइमिन, पोटैशियम, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, नियासिन, फाइबर और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते है। तो आइए जानते हैं कटहल के सेवन से होने वाले फायदे-
कटहल से सेहत को मिलते हैं ढेरों फायदे :
हार्ट को रखता है हेल्दी
कटहल का सेवन करने से हार्ट हेल्दी रहता है। कटहल में मौजूद फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट दिल से जुड़ी तमाम तरह की बीमारियों के होने की संभावनाओं को कम कर देती हैं।
स्किन के लिए फायदेमंद
कटहल का सेवन करने से त्वचा में चमक आती हैं। कटहल में एंटीऑक्सीडेंट के साथ ही विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होती है। ये दोनों पोषक तत्व त्वचा को हेल्दी रखने के लिए जरूरी होते हैं। साथ ही इसके सेवन से बढ़ती उम्र के असर को भी कम किया जा सकता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
कटहल का सेवन आंखों के लिए भी बड़ा फायदेमंद होता है। आंखों को सेहतमंद रखने के लिए आप अपनी डाइट में कटहल को शामिल कर सकते है। क्योंकि इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं।
कैंसर का खतरा करता है कम
कटहल का सेवन करने से कैंसर का खतरा कम होता है। आपको बता दें, कटहल में कई तरह के फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीहाइपरटेंसिव, एंटीकैंसर, एंटीअल्सर और एंटीएजिंग तत्व भी मौजूद होते हैं। जो शरीर में कैंसर सेल्स को बनने से रोकते हैं और पेट के अल्सर में भी फायदेमंद होते हैं।
इम्यूनिटी मजबूत होता है
कटहल का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती हैं। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए कटहल को आप सब्जी, अचार और पकौड़े के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार होता हैं। अगर आपकी इम्यूनिटी पावर कमजोर है तो आपको अपनी डाइट में कटहलको जरूर शामिल करना चाहिए।
पाचन क्रिया रखता है दुरुस्त
कटहल में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसके सेवन से आंतों में गुड बैक्टीरिया के बढ़ते हैं। ये बैक्टीरिया डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त रखते हैं और इम्युनिटी बूस्ट करते हैं। पाचन क्रिया के सही काम करने से कई तरह की परेशानियां दूर रहती हैं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
कैसे करें कटहल का सेवन जानिए
कटहल को आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। इसकी सब्जी बना सकते हैं, इसका अचार बना सकते हैं। इतना ही नहीं इसके पकौड़े भी बना सकते हैं।