Sleeping Problem: रात में बार-बार टूट जाती है नींद? ये 5 आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार
Reason Of Insomnia: रात में नींद न आना एक आम समस्या बन गई है, जिससे कई लोग जूझ रहे हैं। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। स्ट्रेसफुल लाइफ स्टाइल सबसे बड़ा कारण है।
- Written By: रीता राय सागर
नींद की समस्या (फोटो.सोशल मीडिया)
Nind Ane Ke Upay: रात को नींद न आना मॉर्डन लाइफ स्टाइल की एक बेहद सामान्य समस्या है। आजकल ज्यादातर लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। युवा, स्टूडेंट्स से लेकर वर्किंग, आजकल सभी लोग अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं।
रात को सही से नींद न आने की वजह से अगले दिन थकान बनी रहती है। इसकी वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी होनी शुरू हो जाती हैं। नींद पूरी न होने की वजह से आपको हर वक्त थकान महसूस होता है। नींद पूरी न होने पर हार्मोनल असंतुलन, चिड़चिड़ाहट व लो इम्युनिटी की भी समस्या हो सकती है।
-
स्ट्रेस
अगर आप ज्यादा तनाव या चिंता से घिरे रहते हैं, तो इसकी वजह से आपको रात में नींद आने में परेशानी हो सकती है। इसलिए अगर आपको रात में सही से नींद नहीं आती है, तो स्ट्रेसको मैनेज करें। इसके लिए आप मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। साथ ही, रात के समय इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूरी बनाकर रखें। इससे मन शांत होगा और शरीर रिलैक्स फील करेगा। इससे आपकी स्लीप क्वालिटी बेहतर होगी।
सम्बंधित ख़बरें
खरीफ सीजन से पहले किसानों पर महंगाई की मार, खाद-बीज और कीटनाशकों के दामों में भारी बढ़ोतरी
प्रयागराज मेडिकल कॉलेज की एक नई और बड़ी रिसर्च, लंबे समय तक जियेंगे Brain Tumor के मरीज
मीरा-भाईंदर में अवैध धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई, आरक्षित भूखंड से हटाए गए दो दशक पुराने निर्माण
Indo Western Look: जींस के साथ दुपट्टा करें स्टाइल, कॉलेज और पार्टी के लिए है परफेक्ट ट्रेंडी फ्यूजन लुक
नींद की स्स्या (फोटो.सोशल मीडिया)
-
खराब जीवनशैली
अगर आपकी दिनचर्या अनियमित है, तो भी नींद प्रभावित हो सकती है। अगर आप किसी दिन जल्दी उठते हैं और किसी दिन देरी से उठते हैं, तो इसकी वजह से भी आपकी नींद पर असर पड़ सकता है। अनियमित दिनचर्या नींद की गुणवत्ता को बुरी तरह से प्रभावित कर देती है। बेहतर नींद के लिए आपको समय पर सोना और उठना बेहद जरूरी है। अगर आपकी छुट्टी भी है, तो एक ही समय पर सोएं और उठें। इससे आपका स्लीपिंग पैटर्न खराब नहीं होगा और नींद अच्छी आएगी।
-
कैफीन को लिमिटेड करें
अगर आप कैफीन और निकोटीन का ज्यादा सेवन करते हैं, तो इससे रात में नींद आने में दिक्कत हो सकती है। दिनभर कॉफी, चाय, एनर्जी ड्रिंक्स या धूम्रपान आदि का सेवन करने से नर्वस सिस्टम एक्टिव रहता है। इसकी वजह से नींद आने में परेशानी होने लगती है। ऐसे में आपको शाम को 6 बजे के बाद कैफीन या निकोटीन का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। इससे आपको रात में अच्छी नींद आएगी।
नींद की समस्या (फोटो.सोशल मीडिया)
-
देर रात खाना खाने से बचें
नींद की समस्या रात के खाने की गड़बड़ी के कारण भी हो सकती है। इसलिए रात में बहुत देर से या ज्यादा खाने से बचें। ये पाचन प्रक्रिया को बिगड़ने से बचाती है। देर रात मसालेदार और वसायुक्त भोजन करने से परेशानी और बढ़ती है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं, सोने से 3 घंटे पहले तक हल्का खाना खाना चाहिए। रात को भूख लगे तो स्नैक्स से बचें, पीनट बटर टोस्ट या ओट्स कुकीज या दूध ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Vitamin B 12: शरीर में विटामिन B12 की कमी को दूर करेंगे ये 5 फूड्स, बढ़ेगी ऊर्जा और बनेगी बेहतर सेहत
नींद की समस्या (फोटो.सोशल मीडिया)
-
स्क्रीनटाइम
नींद न आने पर मोबाइल या अन्य डिवाइस का उपयोग करना लंबे समय तक जगाए रख सकते हैं। रिलैक्स होने के लिए मेलाटोनिन का उत्पादन रोशनी से बाधित होता है। फोन पर बार-बार समय न देखें। अगर फोन देखने का मन करता है तो उसे बेड से या रूम से दूर रखें ताकि खुद को फोन के इस्तेमाल से रोक सकें। इसके लिए आप लाइट, सूदिंग म्यूजिक सुनना या किताबें भी पढ़ सकते हैं।
