Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • World News |
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छोड़िए पैकेज्ड नाश्ता का सेवन; डाइट में शामिल करें ताजे फल, मिलेंगे अद्भुत फायदे

Healthy Tips in Hindi: स्वस्थ जीवन के लिए मौसमी फल का सेवन करना जरूरी होता है। फल खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही पचने में आसान भी होते है। आयुर्वेद ताजा और मौसमी फल-सब्जियां खाने की सलाह देते है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Sep 20, 2025 | 01:44 PM

ताजे फल के सेवन (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

Benefits of Fresh Fruits: भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सेहत का सही तरीके से ख्याल नहीं रख पा रहे है जिसका असर बीमारियों के रूप में सामने आता है। आयुर्वेद में आहार को ही सबसे बड़ी औषधि माना गया है। अक्सर प्रोसेस्ड फूड या पैकेज्ड नाश्ता करना पसंद करते हैं। इनसे शरीर को सिर्फ कैलोरी मिलती है, न कि जीवनदायी ऊर्जा। हमारा शरीर जैसा भोजन ग्रहण करता है, वैसा ही उसका स्वास्थ्य और मन बनता है।

यहां पर आयुर्वेद में संतुलित आहार को सर्पोपरि माना गया है। इसके अनुसार,आयुर्वेद हमें ताजा और मौसमी फल-सब्जियां खाने की सलाह देता है।

मौसमी फल खाने से फायदे

स्वस्थ जीवन के लिए मौसमी फल का सेवन करना जरूरी होता है। यह फल खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही पचने में आसान भी होते है। उदाहरण के लिए, गर्मियों में तरबूज, खरबूजा और आम शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देते हैं। वहीं, सर्दियों में संतरा, अमरूद और सीजनल जामुन इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। इसके अलावा बारिश के मौसम की बात करें तो, जामुन और सीताफल शरीर को पाचन संबंधी समस्याओं से बचाने का काम करते है। इसके अलावा हर मौसम के फल प्रकृति द्वारा उसी समय की जरूरतों के अनुसार हमें दिए गए हैं। यही वजह है कि आयुर्वेद कहता है कि मौसमी भोजन ही सबसे पौष्टिक है।

पोषक तत्वों से भरपूर होते है फल

यहां पर नाश्ते में मौसमी फलों का सेवन करना जरूरी होता है इन फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और प्राकृतिक मिठास मिलती है। इसके उदाहरण के तौर पर, जब आप सुबह खाली पेट पपीता या सेब खाने से पाचन तंत्र सक्रिय होता है और दिनभर हल्कापन और ताजगी बनी रहती है। फलों में सबसे ज्यादा जरूरी पोषक तत्व फाइबर मौजूद होता है। यह पोषक तत्व पाचन को सही रखता है, शरीर से विषैले तत्व बाहर करता है और भूख को संतुलित बनाए रखता है।

ये भी पढ़ें- बिजी लाइफ में आपको तनाव और थकान दूर करेंगे ये योगासन, आज से शुरु कर दें प्रेक्टिस

फलों से मिलती है नेचुरल मिठास

यहां पर फलों का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा होता है तो वहीं पर फलों में नेचुरल मिठास होती है, जो धीरे-धीरे शरीर को ऊर्जा देती है और ब्लड शुगर को संतुलित रखती है। यही कारण है कि फल खाने के बाद हमें सुस्ती नहीं आती, बल्कि मन और मस्तिष्क दोनों सक्रिय रहते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, फल केवल भोजन नहीं, बल्कि औषधि भी हैं। ये शरीर के दोषों (वात, पित्त और कफ) को संतुलित करने में मदद करते हैं। जैसे संतरा और अनार पित्त को संतुलित करते हैं, केला और चीकू वात को शांत करते हैं, जबकि नाशपाती और तरबूज कफ को कम करते हैं। इस प्रकार फल हमारे स्वास्थ्य को समग्र रूप से सुधारते हैं।

इसी कारण हमें अपनी दिनचर्या में एक सरल बदलाव करना चाहिए, प्रोसेस्ड और पैकेज्ड नाश्ते को छोड़कर मौसमी फलों को अपनाना चाहिए। यह न केवल हमारे शरीर को हल्का और ऊर्जावान बनाता है, बल्कि मानसिक स्पष्टता और सकारात्मकता भी बढ़ाता है।

आईएएनएस के अनुसार

 

 

Including fresh fruit in your diet will give you amazing benefits

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 20, 2025 | 01:44 PM

Topics:  

  • Health News
  • Healthy Tips
  • Lifestyle News

सम्बंधित ख़बरें

1

बिजी लाइफ में आपको तनाव और थकान दूर करेंगे ये योगासन, आज से शुरु कर दें प्रेक्टिस

2

24 कैरेट की चमक के साथ सोने सा निखर जाएगा आपका चेहरा, लगा लें ये चीज, स्टडी में दावा

3

गले में खराश से लेकर इन लक्षणों को बिल्कुल न समझें मामूली, वायरल फ्लू के होते है संकेत, रखें ख्याल

4

शरीर को रीसेट करता है सुबह गर्म पानी का एक घूंट, आयुर्वेद में जानिए इसके फायदे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.