चाय को हेल्दी बनाना है? तो चीनी नहीं डालें ये चीजें; फायदे जानकर चौंक जाएंगे
Healthy Tea: चाय को मीठा करने के लिए अक्सर लोग चीनी का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसकी जगह हम कई चीजों से चाय को मीठा कर सकता है जो स्वास्थ्य के लिए भी एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
चाय (सौ. फ्रीपिक)
Tea Without Sugar: भारत में चाय सिर्फ एक स्वाद नहीं है बल्कि यह दिन की शुरुआत करने का एक तरीका है। सुबह की चाय हो या शाम की थकान मिटाने वाली चुस्की चाय के बिना अधूरा सा लगता है। लेकिन ज्यादातर लोग चाय में काफी ज्यादा चीनी मिलाकर पीते हैं। जो लंबे समय के बाद सेहत पर बुरा असर डालने लगती है।
हम चाय के बारे में सुनते हैं कि यह सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। दरअसल चाय में ज्यादा चीनी का सेवन डायबिटीज, वजन बढ़ने, ब्लड शुगर असंतुलन और थकान जसी समस्या की वजह बन सकता है। ऐसे में चीनी की जगह कुछ देसी और नेचुरल चीजों को चाय में डालकर उसे हेल्दी बनाया जा सकता है।
देसी खांड या गुड़
सबसे पहला और आसान विकल्स देसी खांड या गुड़ है। रिफाइंड चीनी की तुलना में यह मिनरल्स से भरपूर होता है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करता है। चीनी की जगह इसका सेवन शरीर को कई बीमारियों से दूर रखता है। सीमित मात्रा में इसका इस्तेमाल चाय की मिठास बनाए रखता है और नुकसान भी कम करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
शहद का इस्तेमाल
शहद चाय को मीठा बनाने का एक विकल्प हो सकता है। हल्की गर्म या गुनगुनी चाय में मिलाने के बाद इसका स्वाद बढ़ जाता है। एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर यह चाय सेहत का ख्याल रखती है।
यह भी पढ़ें:- जल्दी-जल्दी खाना सेहत के लिए होता है खतरनाक, बढ़ सकती है ये बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स
मसाले बनाएंगे चाय को हेल्दी
चाय में अदरक, दालचीनी, इलायची और लोंग जैसे मसालों का इस्तेमाल प्राकृतिक फ्लेवर को जोड़ता है। जिससे चीनी की जरूरत अपने आम कम हो सकती है। ये मसाले खाना पचाने में काफी मदद करते हैं। साथ ही सर्दी खांसी से बचाव में भी काम आते हैं।
एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर रोज की चाय में चीनी की मात्रा धीरे-धीरे कम कर दी जाए या हेल्दी विकल्प अपनाए जाएं तो शरीर पर इसका सकारात्मक असर दिखने लगता है। वजन कंट्रोल में रहता है। एनर्जी लेवल बेहतर होता है और मीठे की क्रेविंग भी घटती है।
अगर आप चाय छोड़ नहीं सकते हैं तो उसे सीमित मात्रा में पी सकते हैं। चीनी की जगह हेल्दी चीजों को डालकर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं जो सेहत के लिए भी नुकसानदायक नहीं होती है।
