पान का पत्ता (सौ.सोशल मीडिया)
Pan Leaf Benefits: पान सिर्फ माउथ फ्रेशनर ही नहीं सेहत के लिए भी कमाल माना जाता हैं। पान के पत्तों का आध्यात्मिक महत्व भी हैं। पान हमारे कल्चर में शुरू से शामिल रहा है। धार्मिक कार्यो से लेकर सेहत तक में इसका इस्तेमाल होता आ रहा है। ऐसे में आज आपको बताते हैं कि पान का सेवन किन चार लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है?
खाली पेट पान का पत्ता चबाने से पाचक रसों में सुधार होता है, जो कब्ज, अपच और गैस में राहत देता है।
पान में एंटी-बैक्टीरियल और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो बलगम साफ करके फेफड़ों के संक्रमण, अस्थमा और गले की खराश में राहत देते हैं।
प्रतिदिन एक पान का पत्ता चबाने से यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
पान चबाने से मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट होते हैं, जिससे ओरल हाइजीन (Oral Hygiene) में सुधार होता है, मसूड़ों की सूजन कम होती है और सांसों की दुर्गंध दूर होती है।
तंबाकू और बहुत ज़्यादा मीठा पान (अत्यधिक चीनी वाला) स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए।
हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को सीमित मात्रा में पान का सेवन करना चाहिए क्योंकि किसी भी चीज़ की अति नुकसानदेह होती है।
यह भी पढ़ें-हल्दी कब हो जाती है हेल्थ के लिए खतरनाक? तुरंत पढ़ें और गांठ बांध लें
खाने के बाद एक पान का पत्ता चबाया जा सकता है, स्वाद के लिए सौंफ, काली मिर्च और इलायची मिला सकते हैं।
खांसी के लिए, पान के पत्ते का रस शहद के साथ लिया जा सकता है, या गर्म तेल में भिगोकर छाती पर लगाया जा सकता है।