-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Abdominal Massage Is Very Effective In Problems Like Bloating And Indigestion
ब्लोटिंग अपच जैसी समस्याओं में बेहद कारगर हैं पेट की मसाज, जानिए इसका तरीका
- Written By: दीपिका पाल
अगर आप पेट में गैस, कब्ज जैसी समस्याओं से जूझ रहे है तो आपके लिए पेट की मालिश से बेहतर कोई उपाय नहीं। इसके फायदे इतने है कि, आप इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति को आसानी से अपना सकते है।

पेट की मालिश (सौ. सोशल मीडिया)
अक्सर अधिक खाने के बाद आपके पेट में पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती है। खाने की गड़बड़ी से पेट में भारीपन लगता है तो वहीं इस समस्या की वजह से पेट को सही कर पाना मुश्किल हो जाता है। पेट से जुड़ी समस्याओं को सही करने के लिए दवाईयों के अलावा आज हम आपको पेट की मालिश या मसाज को करने के तरीके के बारे में बता रहे है। असल में यह प्राचीन तरीका सबसे असरदार प्रक्रिया के रूप में होता है।
आयुर्वेद के अलावा चीनी चिकित्सा में पेट की मालिश के बारे में बताया गया है।अगर आप पेट में गैस, कब्ज जैसी समस्याओं से जूझ रहे है तो आपके लिए पेट की मालिश से बेहतर कोई उपाय नहीं। इसके फायदे इतने है कि, आप इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति को आसानी से अपना सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपका बच्चा भी करता है शरारत और पढ़ाई से जी चुराता है? हो सकती है यह बीमारी, नागपुर AIIMS का बड़ा खुलासा
27,866 महिलाओं की स्तन कैंसर जांच: 1,276 में मिले संदिग्ध लक्षण, मुंबई बीएमसी देगी मुफ्त इलाज
फैट लॉस के दौरान खाएं ये 10 लो-कैलोरी स्नैक्स, भूख भी कंट्रोल होगी और वजन भी घटेगा
FDA का सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र अभियान: मुंबई की बेकरियों पर कार्रवाई; 5 लाइसेंस रद्द, अवैध दवाएं जब्त
जानिए पेट की मसाज करने का तरीका
आपको यहां पर पेट की मसाज करने के तरीके के बारे में बता रहे हैं जो बेहद आसान है…
- अपने शरीर की तासीर के आधार पर तेल का चुनाव करें।आप मालिश के लिए कच्चे तिल का तेल, नारियल या सूरजमुखी का तेल सहित जोजोबा या बादाम का तेल इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अपनी हथेलियों को अपने पेट के बीच में रखें। फिर धीमी गति से तीन धीमी और गहरी सांस लें।
- अपनी हथेलियों को रगड़ते हुए तेल गर्म करें।
- अपनी उंगलियों के पैड से हल्का दबाव डालते हुए, अपने पेट के निचले-बाएं कोने से शुरू करते हुए गोलाकार गति में घुमाएं।
- अपने पेट के निचले-बाएं कोने से निचले-दाएं कोने तक अपनी गति से आगे बढ़ें।
- फिर दाईं ओर से अपनी पसलियों के ठीक नीचे तक और फिर वापस बाईं ओर जाएं।
- अपने पेट के निचले-बाएं कोने में अपने शुरुआती बिंदु पर वापस बाईं ओर जाकर समाप्त करें।
- इस गोलाकार पैटर्न को कुछ देर दोहराती रहें।
जानिए पेट को मसाज करने के फायदे
आपको बताते चलें कि, पेट को मसाज करने के कई फायदे होते है जो आपके शरीर को मिलते है…
1- अगर आप पेट की मसाज करते है तो यह आपके पाचन क्रिया के लिए बेहतर होता है। यह प्राचीन प्रक्रिया है जो शरीर को डिटॉक्स करने के लिए फायदा होता है। पेट की मालिश करने का कार्य तनाव को कम करने और भावनात्मक शरीर को ठीक करने में मदद कर सकता है, जिसके परिणामस्वरूप पाचन संबंधी शिकायतें नहीं होती हैं। इसके अलावा मालिश से पेट की मांसपेशियां एक्टिवेट होती हैं, पाचन सही गति से होता है।
2- पेट की कब्ज को दूर करने के लिए पेट की मालिश बेहतर होती है। यहां पर पेट की मालिश करवाने वाले ग्रुप में कब्ज में कमी और नियमित मल त्याग में वृद्धि देखी गई। इसके अलावा ही पेट की मांसपेशियां कोमल, निरंतर दबाव से शिथिल होती हैं, पाचन तंत्र एक्टिवेट हो जाता है।
3- पेट की मालिश करने से शरीर के पॉश्चर में सुधार होता है। इसके अलावा ही पेट की मालिश पेट की मांसपेशियों को ढीला करने और इन्हें फ्लैक्सिबल बनाने में मदद करती हैं, जिससे आपकी मुद्रा में सुधार होता है। यह मांसपेशियों को अधिक तरल बनाता है।
4- इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए पेट की मालिश बेहतर होती है। आप इसे हफ्ते में कभी भी कर सकते है।पेट की मालिश से, लसीका प्रणाली उत्तेजित होती है, जिससे बॉडी टॉक्सिंस बाहर निकल आते हैं, और शरीर की प्राकृतिक रक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिलता है।
Abdominal massage is very effective in problems like bloating and indigestion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
समान कैडर में वेतन भेदभाव नहीं चलेगा; हाईकोर्ट ने खारिज की सरकार की अपील, कहा- अलग वेतनमान देना असंवैधानिक
Jul 25, 2026 | 09:59 PMGen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM26 जुलाई को रवि प्रदोष में बन रहे हैं शुभ योग के 2 संयोग, जानिए प्रदोष में शाम को ही क्यों होती है शिव पूजा
Jul 25, 2026 | 09:56 PMवीकेंड पर ‘जन नायकन’ ने पकड़ी रफ्तार, तीन दिनों में 83 करोड़ के पार पहुंची विजय की आखिरी फिल्म
Jul 25, 2026 | 09:47 PMकोकणवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सावंतवाड़ी स्टेशन पर ठहराव के साथ गणेशोत्सव के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें
Jul 25, 2026 | 09:44 PMपुलिस बर्बरता का शिकार हुए युवा… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शशि थरूर का बड़ा बयान, बोले- जवाबदेही जरूरी
Jul 25, 2026 | 09:37 PMCG Assistant Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी जानकारी
Jul 25, 2026 | 09:30 PMवीडियो गैलरी

विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से लेकर पीएम मोदी तक… राहुल गांधी की ये 3 मांगें हिला देंगी सरकार! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 03:12 PM
NEET पेपर लीक पर उबाल, बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट पर पूरा राज्य-VIDEO
Jul 25, 2026 | 02:02 PM
NEET पेपर लीक पर CJP का बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत के बाद भी नहीं बनी बात
Jul 25, 2026 | 01:38 PM














