तेजी से वजन घटाना चाहते हैं? मखाना आपका सबसे आसान और हेल्दी साथी
Makhana for Weight Loss: आयुर्वेद में भी मखाने को त्रिदोष नाशक बताया गया है यानी यह वात, पित्त और कफ को संतुलित करने में मदद करता है। इसके सेवन से बढ़ते वजन पर तेजी से रोक लगाया जा सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
वजन कम करने के लिए मखाना (सौ. सोशल मीडिया)
Makhana Benefits: बदलती जीवन शैली के चलते ज्यादातर लोगों में बढ़ते मोटापे की समस्या देखने को मिल रही है। ऐसे में लोग अपनी थाली में पोषण से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहते हैं जो हल्की भी हों और शरीर को जरूरी ऊर्जा भी दें। इस कड़ी में मखाना एक बेहतर विकल्प है। यह न केवल वजन घटाने में मदद करता है, बल्कि शरीर की कई समस्याओं को भी दूर कर सकता है।
कैसे करता वजन कम
आयुर्वेद के अनुसार मखाना पौष्टिक होता है। यह शरीर को ऊर्जा देता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद गुण पाचन को संतुलित रखते हैं, जिससे शरीर में अतिरिक्त चर्बी जमने की संभावना कम होती है। आयुर्वेदिक ग्रंथों में मखाने को शरीर की कमजोरी दूर करने और बढ़ती उम्र के असर को कम करने वाला भी बताया गया है। यह शरीर को पोषण देता है, पेट को हल्का रखता है और फाइबर होने के कारण भूख को भी नियंत्रित करता है।
मखाने के गुण
वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार मखाना एक लो-कैलोरी और हाई-प्रोटीन स्नैक्स है, जो वजन कम करने वालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें फैट बहुत कम लेकिन फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है। वहीं वैज्ञानिकों के अनुसार, मखाने में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट बेहतर मात्रा में पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों की वजह से यह न केवल हल्का और पचने में आसान होता है, बल्कि शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है।
सम्बंधित ख़बरें
कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Chickpea Water: उबले चने का पानी सच में गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है, जानिए सच क्या है?
Breastfeeding Diet: स्तनपान कराने वाली मांएं भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है असर
PCOD, PCOS, PMOS: एक जैसे लगते हैं ये तीनों नाम, लेकिन फर्क जानना हर महिला के लिए है जरूरी, जानें सबकुछ
यह भी पढ़ें:- दिल की सेहत के लिए बेस्ट होती है पोर्टफोलियो डाइट, जानिए कैसे करती है काम और अन्य फायदे
बार-बार लगने वाली भूख करे कंट्रोल
मखाना वजन घटाने की प्रक्रिया में कई तरह से मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और कैलोरी का सेवन कम हो जाता है। मखाने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, यानी यह धीरे-धीरे ऊर्जा देता है और ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने नहीं देता। जब ब्लड शुगर स्थिर रहता है, तो शरीर में इंसुलिन का उतार-चढ़ाव कम होता है, जिससे फैट स्टोर होने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
मखाने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में सूजन कम करते हैं, क्योंकि कई बार वजन बढ़ने के पीछे क्रॉनिक इन्फ्लेमेशन भी एक कारण होता है। सूजन कम होने पर मेटाबॉलिज्म बेहतर काम करता है, जिससे फैट बर्न होना आसान हो जाता है।
इन समस्याओं में भी है फायदेमंद
वजन घटाने के अलावा मखाना कई बीमारियों में भी राहत देता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम दिल की सेहत को मजबूत बनाता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखता है। इसका एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को फ्री रेडिकल से बचाता है, जिससे बढ़ती उम्र के लक्षण देर से दिखाई देते हैं। मखाना डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि यह शुगर लेवल को स्थिर रखता है। आयुर्वेद के अनुसार यह गुर्दे को मजबूत करता है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है।
