Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

High Protein Foods : इन 3 चीजों को डाइट में करें शामिल, बिना नॉनवेज के पूरी होगी प्रोटीन की जरूरत

Protein Rich Veg Foods: अगर आप प्रोटीन की कमी के लिए नॉनवेज पर निर्भर हैं, तो अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है। अपनी डाइट में कुछ खास शाकाहारी चीजें शामिल करके भी शरीर को भरपूर प्रोटीन मिल सकता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Apr 22, 2026 | 10:18 PM

Protein Rich Veg (Source. Pinterest)

Follow Us
Follow Us:

High Protein Vegetarian Diet: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी है, लेकिन अक्सर लोग बिजी शेड्यूल के कारण इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व यानी प्रोटीन नहीं मिल पाते।

नॉन-वेज खाने वालों को प्रोटीन आसानी से मिल जाता है, लेकिन शाकाहारी लोगों के लिए सही विकल्प चुनना जरूरी होता है। अच्छी बात यह है कि कई बेहतरीन वेज फूड्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिल सकता है और सेहत को बेहतर बनाया जा सकता है।

प्रोटीन के लिए नहीं पड़ेगी नॉनवेज खाने की जरूरत

  • दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स करें सेवन

प्रोटीन के लिए (High Protein Foods) दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स में जैसे दही, पनीर और चीज प्रोटीन के अच्छे स्रोत होते हैं। एक गिलास दूध में करीब 5–8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, जबकि पनीर और दही में यह मात्रा और अधिक होती है।

सम्बंधित ख़बरें

Mobile Phone Addiction In Children: क्या आपका बच्चा भी हर वक्त फोन में रहता है? जानें इसके गंभीर नुकसान

Dark Lips Remedy: होंठों का कालापन और ड्राईनेस दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान उपाय

Mithun Sankranti: आज है मिथुन संक्रांति, सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय

Homemade Khandvi Recipe: कुकर में बनाएं आसान और स्वादिष्ट खांडवी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएं

साथ ही, ये कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। रोजाना डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल करने से शरीर की प्रोटीन जरूरत आसानी से पूरी की जा सकती है।

  • सोयाबीन का करें सेवन

प्रोटीन के लिए (   दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स के अलावा, सोयाबीन का भी सेवन कर सकते है। सोयाबीन एक हाई प्रोटीन वाला खाना है, शाकाहारी लोगों के लिए यह प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स है।

इसमें आवश्यक अमीनो एसिड, फाइबर और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते है। सोयाबीन से सोया दूध, टोफू, सोया चंक्स और सोया ऑयल जैसे उत्पाद बनाए जाते हैं, जो रोजाना की डाइट में आसानी से शामिल किए जा सकते है।

लगातार सोयाबीन खाने से नॉन-वेज खाने की जरूरत काफी हद तक कम हो जाती है, यह आपकी मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

नट्स और सीड्स का करें सेवन

नट्स और सीड्स जैसे बादाम, काजू, अखरोट, सूरजमुखी और कद्दू के बीज प्रोटीन और हेल्दी फैट्स के अच्छे स्रोत होते हैं। ये आसानी से खाए जा सकते हैं और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं। रोजाना एक मुट्ठी नट्स और सीड्स खाने से प्रोटीन की जरूरत पूरी होती है और दिल की सेहत भी बेहतर रहती है। इन्हें डाइट में शामिल करके बिना नॉन-वेज के भी शरीर को पर्याप्त प्रोटीन, ताकत और पोषण मिल सकता है।

High protein foods include these 3 items in diet no need for non veg

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2026 | 10:18 PM

Topics:  

  • Good Health
  • Health Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.