-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- High Protein Diet Creates Risk Of Cancer And Heart Disease
अगर बॉडी बनाने के लिए फाइबर को छोड़ प्रोटीन पर दें रहें ध्यान, तो हो जाइए सावधान! हो सकता है कैंसर का खतरा
- Written By: रीता राय सागर
Protein and Fibre for Body building: प्रोटीन के साथ-साथ शरीर को फाइबर की भी जरूरत होती है। हाई प्रोटीन और लो फाइबर फूड से डाइजेशन खराब होता है और कई बीमारियों को न्योता देता है।

जिम वर्कआउट (सौ. पिंटरेस्ट)
Side effects of too much Protein: आज के जमाने का सच भागती-दौड़ती जिंदगी और बिजी लाइफ स्टाइल है। ऐसे में कई लोग शारीरिक कसरत के लिए जिम जाते है और लगभग सभी जिम जाने वाले अपने प्रोटीन इनटेक का पूरा ख्याल रखते है। जिस किसी भी खाद्य पदार्थ से प्रोटीन मिलता है, वे उसे कंज्यूम करते है।
इसके लिए सोया, पनीर, चिकन, अंडा, फ्रूट्स व प्रोटीन पाउडर को अपनी डेली डाइट में शामिल करते है। लेकिन क्या आपको पता है हमारे शरीर के लिए प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर भी उतना ही जरूरी है।
क्यों जरूरी है फाइबर?
अगर डाइजेशन अच्छा नहीं होगा, तो कई तरह की बीमारियां हो सकती है। इसलिए हाई प्रोटीन डाइट के साथ फाइबर लेना बेहद जरूरी है। प्रोटीन डाइजेस्ट होने में वक्त लगता है और वो हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम पर हैवी होता है। इससे कब्ज, पेट फूलना, गैस और बाउल मूवमेंट पर बुरा असर पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
Weight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Lemon Water Benefits: क्या रोज सुबह नींबू पानी पीना सच में पाचन, इम्यूनिटी और स्किन ग्लो के लिए फायदेमंद है?
क्या है फाइबर का काम?
फाइबर का काम हमारे मोशन को सुचारू बनाना और पेट साफ रखना है। साथ ही फाइबर आंतों में गुड बैक्टीरिया को मजबूत बनाता है। यह वो बैक्टीरिया होते है, जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाते है और बीमारियों से लड़ने में सहायक होते है। फाइबर से भोजन पचने की गति धीमी होती है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इससे हमारा पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है। एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 25-35 ग्राम तक प्रोटीन लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें- दुनिया में फिर लौट रहा है WFH का दौर, श्रीलंका-पाकिस्तान के बाद क्या भारत में भी लगेंगी ये पाबंदियां?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि लंबे समय तक हाई प्रोटीन और लो फाइबर डाइट लिया जाए, तो कोलन कैंसर और हार्ट की समस्याएं हो सकती है। इससे शरीर में सूजन, ब्लोटिंग व कब्ज जैसी समस्याएं उत्पन्न होती है।
इसके लिए ओट्स, चिया सीड्स, दाल, शकरकंद, सेव, आडु व साबुत अनाज को अपनी डाइट में शामिल करें। साथ ही भरपूर मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है।
हाई प्रोटीन डाइट को कैसे बैलेंस करें?
- अपने हर मील के साथ एक फाइबर युक्त खाना जरूर ऐड करें। जैसे अगर आप अंडा, चिकन या फिश खा रहें हैं, तो साथ में एक प्लेट सलाद की ले सकते है।
- प्लांट बेस्ड प्रोटीन का इस्तेमाल भी शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है।
- अपने ब्रेकफास्ट को बदलते रहें। जैसे अंडा, ओट्स या फिर ग्रीक योगर्ट। साथ में चिया सीड्स या फ्लेक्स सीड लिया जा सकता है।
- फुलटाइम मील के बीच में फाइबर युक्त स्नैक लेना भी अच्छा ऑप्शन है। ब्रंच और शाम के नाश्ते में बादाम या मुठ्ठी भर नट्स या रोस्टेड चना लेना चाहिए।
- पानी की मात्रा को बढ़ाएं, जिससे बाउल मूवमेट बेहतर होगा। फ्रूट जूस को अवॉयड करें।
- इन सबके साथ ही खाने के बाद वॉक करें।
High protein diet creates risk of cancer and heart disease
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
Jul 02, 2026 | 01:38 PMकौन हैं प्राजक्ता बोंगले? पहली मराठी महिला जिन्होंने US आर्मी में भारत का नाम किया रोशन
Jul 02, 2026 | 01:33 PMपार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
Jul 02, 2026 | 01:32 PMकचरा कंपनियों की खुली पोल, जांच रिपोर्ट आई! नागपुर मनपा के एजी एनवायरो और BVG इंडिया पर गिरेगी कार्रवाई की गाज
Jul 02, 2026 | 01:31 PMउज्जैन: बारिश से बढ़ा शिप्रा नदी का जलस्तर, रामघाट पर SDRF ने किया तीन श्रद्धालुओं का सफल रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 01:29 PMमुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियां पर गिरे विशाल पेड़
Jul 02, 2026 | 01:24 PMभोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
Jul 02, 2026 | 01:14 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














