भूलकर भी घर से न फेंकें मटर के छिलके, वजन घटाने से लेकर डिटॉक्स तक करते हैं मदद
Nutrients in Pea Pods: मटर के छिलके वजन घटाने से लेकर डिटॉक्स तक कई तरह से मदद करते हैं। फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होने के कारण इन्हें घर से फेंकने की गलती न करें।
- Written By: दीपिका पाल
मटर के छिलके (सौ. सोशल मीडिया)
Pea Pod Health Benefits: सर्दियों के सीजन में मार्केट में कई हरी सब्जियों की बहार देखने के लिए मिलती है। हरी सब्जियों में मेथी, पालक हो या भी हरी मटर। इन सब्जियों का सेवन करना सेहतमंद माना जाता है। कई बार ऐसा होता है कि, हमारी रसोई में अक्सर ऐसी कई चीजें होती हैं जिन्हें हम बेकार समझकर फेंक देते हैं। यह बेकार फेंकी गई चीजें आयुर्वेद और वैज्ञानिक रिसर्च में सेहत के लिए वरदान होती है।
सर्दियों में हरी मटर का सेवन करने के बाद उसके छिलके तो फेंक देते है। लेकिन मटर के छिलकों को भूलकर भी नहीं फेंकना चाहिए। मटर के ताजे छिलकों में ताकत के भरपूर गुण होते हैं। आयुर्वेद में इसे शरीर के लिए पाचन-सहायक और पोषणकारी बताया गया है।
कई पोषक तत्व होते हैं मौजूद
हरी मटर में कई तरह के पोषक तत्व के मौजूद होते है। इसके छिलकों में पोटेशियम, कैल्शियम, कॉपर, विटामिन सी, विटामिन के और कई तरह के तत्व मौजूद होते हैं। यहां पर पोटेशियम शरीर के द्रव संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे दिल सही तरीके से काम करता है। हरी मटर में शामिल कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में एक जरूरी पोषक तत्व है, जबकि कॉपर शरीर में ऊर्जा बनाने की प्रक्रिया और रक्त के निर्माण में भूमिका निभाता है। विटामिन सी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को सपोर्ट करता है, और विटामिन के रक्त के सामान्य थक्के बनने और हड्डियों की मजबूती के लिए जाना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Kitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
Jackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
Summer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका
पेट के लिए होता है फायदेमंद
यहां पर अगर आप हरी मटर के छिलकों का सेवन करते है तो यह पेट की हेल्थ के लिए सही होता है। मटर के हरे छिलकों में मौजूद प्राकृतिक फाइबर पेट के लिए लाभकारी होता है। फाइबर पेट को साफ रखने, पाचन को आसान बनाने और गैस जैसी दिक्कतों को कम करने में मदद करता है। यह पेट को धीरे-धीरे और आराम से काम करने में मदद करता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए हरी मटर के छिलके फायदा दिलाते है।
आंखों के लिए जरूरी
यहां पर मटर के छिलकों में नेचुरल केमिकल पाए जाते है जैसे कैरोटेनॉइड। छिलकों के सेवन से आंखें अच्छी रहती है। ये तत्व आंखों की कोशिकाओं को सामान्य रूप से काम करने में सहायता देते हैं और प्रकाश से होने वाली क्षति से बचाने का काम करते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या सच में गुड़ भी होता है खराब! पहचानें इसकी एक्सपायरी और मिलावट के असली संकेत
कैसे बनाएं मटर के छिलकों की सब्जी
मटर के छिलकों की सब्जी जितनी पौष्टिक है, उतनी ही स्वादिष्ट भी है। इसकी सब्जी बनाने के लिए बस छिलकों को साफ करके बड़े टुकड़ों में काट लें। इसमें आलू मिला लें और सामान्य तरीके से मसालों के साथ पकाएं। जिन लोगों को नए-नए देसी स्वाद आजमाना पसंद है, उनके लिए छिलकों की चटनी भी बेहतरीन विकल्प है। हरा धनिया, लहसुन, नींबू और मसालों के साथ पीसकर यह चटनी किसी भी भोजन के साथ खाई जा सकती है।
आईएएनएस के अनुसार
