Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gond Katira Benefits:गर्मी के मौसम में गोंद कतीरा खाने के क्या फ़ायदे हैं? जानिए और आज़मा कर देखिए

Gond Katira Benefits Hindi : गर्मियों में गोंद कतीरा का सेवन शरीर को ठंडक देने का एक प्राकृतिक उपाय माना जाता है। यह शरीर की गर्मी को कम करने, डिहाइड्रेशन से बचाने और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: May 22, 2026 | 10:01 PM

गोंद कतीरा (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gond Katira Benefits In Summer: पूरे देश में अभी भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। ऐसे में हर कोई ऐसी चीज की तलाश में हैं, जो शरीर को ठंडक दे, शरीर की जलन शांत करे और गर्मी से राहत दिलाए? यानी जो गर्मी के लिए सबसे बेस्ट हो। अगर हां, तो गोंद कतीरा एक ऐसी चीज है, जिसे गर्मी के मौसम के लिए बेस्ट बताया गया है।

गोंद कतीरे को अनमोल खजाना कहा गया है

आयुर्वेद में गोंद कतीरे को अनमोल खजाना कहा गया है, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है और यह शरीर को गर्मी से राहत देने में मदद करता है। गर्मियों में गोंद कतीरा का सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने, ठंडक पहुंचाने और लू के असर को कम करने के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है।

गर्मी में गोंद कतीरा खाने के फायदे

  • नकसीर से निजात

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मी में तेज धूप और गर्मी की वजह से नाक से खून आने की समस्या हो जाती है, जिसे नकसीर भी कहा जाता है। अगर आपको गर्मी में नाक से खून आने की समस्या हो रही है, तो गोंद कतीरा का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसे खाने से शरीर को शांत करने में मदद मिलती है।

सम्बंधित ख़बरें

Korean Fashion Trend: ओवरसाइज लुक से लेकर बो स्टाइल टॉप तक, भारतीय युवाओं को खूब भा रहा कोरियन फैशन- PHOTOS

Coconut For Haircare: बालों को घना और मुलायम बनाता है कोकोनट मिल्क, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Healthy Diet For Diabetes: डायबिटीज में क्या है बेहतर ओट्स या दलिया? यहां जानिए और आज़मा कर देखिए भी

Summer Foods: गर्मी को मात देंगे भारत के ये 7 ट्रेडिशनल फूड, स्वाद के साथ ठंडक भी

  • पाचन क्रिया को करता है दुरुस्त

गर्मी के दिनों में अक्सर पाचन तंत्र सुस्त हो जाता है, जिससे एसिडिटी, पेट में जलन और कब्ज जैसी परेशानियां होने लगती हैं। गोंद कतीरा में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को साफ रखता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है।

  • स्किन के लिए फायदेमंद

आपको बता दें गोंद कतीरा का सेवन सिर्फ पेट से जुड़ी प्रॉब्लम से ही निजात नहीं दिलाता है।बल्कि त्वचा के लिए भी लाभकारी बताया गया है। गोंद कतीरा में एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो चेहरे की झुर्रियों और फाइन लाइंस को मिटाने में असरदार होते हैं।

गोंद कतीरा ड्रिंक पीने से गर्मी में धूप से झुलसी त्वचा से भी राहत मिलती है। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है।

ये भी पढ़ें- Healthy Diet For Diabetes: डायबिटीज में क्या है बेहतर ओट्स या दलिया? यहां जानिए और आज़मा कर देखिए भी

  • तुरंत एनर्जी मिलती है

गर्मियों में पसीने के कारण शरीर जल्दी थक जाता है। गोंद कतीरा को दूध, मिश्री या रूहअफजा के साथ मिलाकर पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और सुस्ती दूर होती है।

कैसे करें? गोंद कतीरा का सेवन

  • आप गोंद कतीरे के 2-3 टुकड़े लें। इन्हें रातभर पानी में भिगोकर रखें।
  • सुबह यह फूलकर सफेद जेली जैसा दिखने लगेगा।
  • अब एक गिलास पानी लें, इसमें एक चम्मच गोंद कतीरा मिलाएं।
  • इसमें नींबू का रस, मिश्री और पुदीने के पत्तों का रस मिलाएं।
  • इस ड्रिंक को रोजाना पीना लाभकारी हो सकता है।
  • आप चाहें तो गोंद कतीरा को दूध, शरबत या दही में मिलाकर भी ले सकते हैं।
  • गर्मी में आप भी गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं।
  • लेकिन, अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है या इससे एलर्जी है तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। वहीं, सर्दी के मौसम में इसका सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है और सर्दी-जुकाम का खतरा बढ़ सकता है।

Gond katira benefits summer health fayde aur thandak ke upay

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2026 | 10:01 PM

Topics:  

  • Good Health
  • Health Benefit
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.