Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Coconut For Haircare: बालों को घना और मुलायम बनाता है कोकोनट मिल्क, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Coconut Milk For Haircare: घने और लंबे बाल सभी के फेवरेट होते है। इसके लिए हम कई तरीके के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। यदि आप बालों को नेचुरल ग्रोथ देना चाहते हैं, तो कोकोनट मिल्क है बेस्ट।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: May 22, 2026 | 06:12 PM

कोकोनट मिल्क फॉर हेयर केयर (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Haircare: बढ़ती उम्र, पॉल्यूशन और बदलती लाइफस्टाइल से हमारे बाल बेजान और रूखे से हो जाते हैं। बालों की प्राकृतिक चमक खो जाती है। ऐसे में कोकोनट मिल्क प्रोटीन ट्रीटमेंट बालों को नरीश करने के लिए बेहतर है।

बता दें कि यह ट्रीटमेंट कई पार्लर में भी किए जाते हैं। नारियल के दूध में विटामिन सी, ई, बी और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये सभी पोषक तत्व स्कैल्प को पोषण देते हैं, जिससे बाल अधिक मजबूत बनते हैं और उनकी ग्रोथ भी काफी अच्छी होती है। नारियल के दूध को सीधे-सीधे भी बालों में अप्लाई किया जा सकता है।

बालों के लिए बेहतर है कोकनट मिल्क

बालों में चली गई नमी को वापस लाने के लिए नारियल का दूध एक अच्छा और असरदार ट्रीटमेंट है। यह बालों को गहराई से हाइड्रेट करता है और बालों को पोषण देता है। कोकोनट मिल्क में लैरिक एसिड और प्रोटीन होता है और बालों की ग्रोथ के लिए प्रोटीन एक महत्वपूर्ण कारक है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी डैंड्रफ को भी दूर करता है। विटामिन ई से बालों का रूखापन कम होता है और इसमें मौजूद कैल्शियम से बाल मजबूत होते हैं। वर्तमान समय में कई हेयर केयर ब्रांड्स नारियल के दूध का इस्तेमाल कई तरह के प्रोडक्ट बनाने के लिए करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Healthy Diet For Diabetes: डायबिटीज में क्या है बेहतर ओट्स या दलिया? यहां जानिए और आज़मा कर देखिए भी

Summer Foods: गर्मी को मात देंगे भारत के ये 7 ट्रेडिशनल फूड, स्वाद के साथ ठंडक भी

ठाणे में पानी संकट के बीच नया टैंकर फिलिंग सेंटर शुरू, घोड़बंदर रोड क्षेत्र को मिलेगी राहत

PCMC में सलाहकारों पर 28 करोड़ खर्च, अधूरी परियोजनाओं को लेकर प्रशासन पर उठे सवाल

नारियल का दूध (सौ. सोशल मीडिया)

नारियल के दूध में हनी मिलाकर लगाएं

नारियल के दूध में शहद मिलाकर लगाने से बालों की नमी बरकरार रहती है। शहद एक नेचुरल मॉइश्चराइजर होता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप आधा कप नारियल का दूध और एक बड़ा चम्मच शहद मिक्स करें। इसे बालों के सिरे से लेकर जड़ों तक हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। आधे घंटे तक इसे लगा रहने दें और फिर नॉर्मल पानी से अच्छी तरह धो लें।

ये भी पढ़ें- Summer Skin Care Tips: भीषण गर्मी के मौसम में इस चीज के दो चम्मच लगा लें चेहरे पर, त्वचा में बनी रहेगी ताजगी

नारियल के दूध में एलोवेरा जेल मिलाकर बनाएं हेयर मास्क

यदि आपकी स्किन सेंसेटिव है या फिर आप डैंड्रफ से परेशान हैं, तो यह मास्क आपके लिए जादू की तरह काम करेगा। एलोवेरा में प्रोटीयोलाइटिक एंजाइम होते हैं जो स्कैल्प पर जमे डेड स्किन सेल्स को रिपेयर करते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ फास्ट हो जाती है। साथ ही, इससे आपके बाल सिल्की और शाइनी बनते हैं। इसके लिए आप 2-3 बड़े चम्मच ताजे एलोवेरा जेल को आधे कप नारियल के दूध के साथ मिक्स करें। इसे स्कैल्प और बालों पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में, ठंडे पानी से बालों को धो लें। इससे बालों में नेचुरल शाइन ऐड होगा और आपको किसी महंगे कंडीशनर की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Add coconut milk to your haircare to get silky and shiny hair

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2026 | 06:12 PM

Topics:  

  • Hair Beauty Tips
  • Hair fall issue
  • Healthy Tips
  • Hindi News
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.