Korean Fashion Trend: ओवरसाइज लुक से लेकर बो स्टाइल टॉप तक, भारतीय युवाओं को खूब भा रहा कोरियन फैशन- PHOTOS
Korean Style Fashion: कोरियन पॉप, कोरियन फूड से लेकर कोरियन फैशन तक युवाओं की पसंद बन गया है। कोरियन ड्रेसेस बेहद क्यूट और एलीगेंट लुक देते हैं। अगर आप भी कोरियन स्टाइल ट्राई करना चाहते हैं, तो इन डिजाइमस को आजमाएं।
- Written By: रीता राय सागर
कोरियन जैकेट- ओवरसाइज फिट, न्यूट्रल कलर्स और यूनिक डिजाइन जेन जी की फेवरेट है। डेनिम जैकेट, बॉम्बर जैकेट और क्रॉप जैकेट को टी-शर्ट, ड्रेस या पैंट्स के साथ पहनकर कैजुअल लुक क्रिएट किया जा सकता है।
कोरियन मिडी ड्रेस- इस ड्रेस की सिंपलिसिटी ही इसे अलग बनाती है। फ्लोरल प्रिंट, लूज फिट और हल्के फैब्रिक की वजह से ये गर्मियों के लिए परफेक्ट चॉइस है। इसे स्नीकर्स, सैंडल औऱ स्मॉल साइज बैग के साथ स्टाइल करें।
Luxury Wedding Trend: क्या वॉटर बार बनने जा रहा है भारतीय शादियों का अगला बड़ा ट्रेंड?
Sonam Kapoor Fashion: 6 महीने में तैयार हुआ सोनम कपूर का पर्पल केप, वेडिंग फैशन के लिए बना परफेक्ट इंस्पिरेशन
दिनभर स्क्रीन देखते हैं? आंखों को बचाने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये आसान उपाय
Periods Exercise Tips: पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 एक्सरसाइज, बढ़ सकती हैं ऐंठन और परेशानी
क्यूट कोरियन टॉप- इस तरह के टॉप ज्यादातर पेस्टल कलर में होते है, जो सॉफ्ट लुक देते हैं। इसमें बो नेक और पफ स्लीव अधिक पसंद किए जाते हैं। इन क्यूट टॉप्स को स्कर्ट, जींस या शॉर्ट्स के साथ स्टाइल किया जाता है।
लॉन्ग स्कर्ट- कोरियन लॉन्ग स्कर्ट बेहद मिनिमल और क्लासी लुक देते हैं। इसका हल्का फैब्रिक औऱ फ्लोई टेक्स्चर इसे ऑफिस से लेकर कैजुअल तक के ले परफेक्ट ऑप्शन बनाते हैं।
कोरियन ट्राउजर- कोरियन ट्राउजर एक फ्लेयर्ड पैंट की तरह है। इस पैंट में कमर पतली और पैर पूरी तरह से ढके होते है, जो एक इल्यूजन क्रिएट करता है। वाइड लेग, बैगी फिट, हाई-वेस्ट और स्ट्रेट कट डिजाइन में उलब्ध है, जिसे टी-शर्ट, ओवरसाइज शर्ट या ब्लेजर के साथ पेयर किया जा सकता है।
