क्या आप भी पैरों में होने वाली जलन से हो जाते है परेशान, इन आयुर्वेदिक नुस्खों से पाएं राहत
Ayurvedic Treatment For Burning Feet: कई बार रात में पैरों में जलन ज्यादा बढ़ जाती है, जिससे नींद तक खराब हो जाती है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय अपनाकर इस समस्या से राहत पा सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
पैरों में जलन की समस्या (सौ.सोशल मीडिया)
Home Remedies For Burning Feet: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में कई समस्याओं का सिलसिला देखने के लिए मिलता है। वहीं पर अब पैरों में जलन की समस्या आज के समय में आम समस्या बनकर रह गई है। कभी ज्यादा देर खड़े रहने से, कभी गर्मी की वजह से, तो कभी शरीर में पोषक तत्वों की कमी या थकान के कारण पैरों में अजीब-सी जलन और बैचेनी महसूस होती है।
इस प्रकार की समस्या भले ही गर्मी का हिस्सा है वहीं पर कई बार रात में यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है, जिससे नींद तक खराब हो जाती है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय अपनाकर इस समस्या से राहत पा सकते है।
जानिए तुरंत आराम देने वाला इलाज
यहां पर पैरों में जलन की समस्या पर तुरंत आराम देने वाला जरूरी और आसान उपाय ठंडे पानी में पैर डालना होता है। इसके लिए आप दिन में एक या दो बार 10 से 15 मिनट तक पैरों को ठंडे पानी में रखें। अगर चाहें तो इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक या नीम की पत्तियां भी डाल सकते हैं, इससे जलन के साथ-साथ सूजन और थकान भी कम होती है। इसके बाद नारियल तेल में थोड़ा सा कपूर मिलाकर पैरों की हल्की मालिश करें।
सम्बंधित ख़बरें
जालना मनपा आयुक्त अंजलि शर्मा ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण; कहा- मरीजों को न हो कोई असुविधा
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
यह उपाय न सिर्फ ठंडक देता है, बल्कि नसों को भी आराम पहुंचाता है। इसके अलावा एलोवेरा जेल में जलन की समस्या पर यह बहुत फायदेमंद माना जाता है। पैरों के तलवों और जलन के हिस्से पर एलोवेरा जेल लगाने से तुरंत ठंडक की शिकायत होती है।
इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं
यहां पर पैरों में जलन और अंदरूनी गर्मी को कम करने के लिए ठंडा दूध या छाछ पीना और भी अच्छा माना जाता है। रोज एक गिलास छाछ पीने से पेट भी ठीक रहता है और जलन की समस्या भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। इसी तरह धनिया का पानी भी काफी असरदार होता है। रात को एक चम्मच धनिया पानी में भिगो दें और सुबह उसे छानकर पी लें। यह शरीर को ठंडा रखता है और जलन में राहत देता है। इसके अलावा आयुर्वेदिक उपायों का सेवन कर सकते है।
इसके लिए आप आंवला, गिलोय और त्रिफला जैसी जड़ी-बूटियों को सेवन करना सही है।आंवला पाउडर को पानी या शहद के साथ लेने से शरीर में विटामिन-सी की कमी पूरी होती है और जलन कम होती है। गिलोय का काढ़ा पीने से शरीर की गर्मी संतुलित रहती है। वहीं त्रिफला चूर्ण रात को आधा या एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ लेने से पाचन ठीक रहता है और पैरों की जलन में भी फायदा मिलता है।
ये भी पढ़ें-यहां खत्म होती है धरती! जानें दुनिया के आखिरी किनारे का रहस्य
खाने में इन चीजों को करें शामिल
यहां पर खाने में बहुत जरूरी चीजों को शामिल करना चाहिए जो सेहत की मजबूती के लिए जरूरी होता है। यहां पर बात करें तो, हरी सब्जियां, नारियल पानी, केला, अनार और भरपूर मात्रा में सादा पानी जरूर लें। बहुत ज्यादा मसालेदार, तला-भुना और जंक फूड खाने से बचें, क्योंकि ये शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं। अगर पैरों में जलन बहुत ज्यादा हो, साथ में सुन्नपन या दर्द हो, डायबिटीज के मरीज हों या यह समस्या लंबे समय से बनी हुई हो, तो बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
आईएएनएस के अनुसार
