-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- For The First Time A Person Died Due To Bird Flu
अलर्ट! बर्ड फ्लू से पहली बार किसी शख्स की मौत, जानें स्वास्थ्य विभाग ने क्या कहा
- Written By: रंजन कुमार
Death Due To Bird Flu: बर्ड फ्लू के संक्रमण से पहली बार किसी इंसान की मौत हुई है। वैसे, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इससे आम लोगों को ज्यादा खतरा नहीं है।

बर्ड फ्लू से शख्स की मौत। प्रतीकात्मक फोटो, एआई।
Bird Flu: पहली बार बर्ड फ्लू से इंसान की मौत हुई है। इस मौत ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को थोड़ी चिंता में भी डाल दिया है। मामला अमेरिका के वॉशिंगटन का है। यहां एक व्यक्ति की बर्ड फ्लू से मौत हो गई। हालांकि, राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि इससे लोगों को बहुत अधिक खतरा नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने अपने बयान में बताया है कि मरने वाला व्यक्ति बुजुर्ग था। उसे पहले से स्वास्थ्य संबंधी कई और समस्याएं थीं।
बर्ड फ्लू के H5N5 स्ट्रेन से इन्फेक्टेड होने की वजह से उसका इलाज चल रहा था। विभाग ने यह भी कहा कि ऐसा लगता है कि वायरस के इस प्रकार से संक्रमित होने वाला पहला इंसान था। अधिकारियों ने बताया कि सिएटल से 125 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में ग्रेज हार्बर काउंटी में रहने वाले इस व्यक्ति के घर के पीछे पालतू मुर्गियों का झुंड रहता था, जो जंगली पक्षियों के संपर्क में आया था।
संपर्क में आने वाले लोगों पर नजर
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि लोगों के लिए खतरा कम है। जांच में किसी और व्यक्ति को एवियन इन्फ्लूएंजा से संक्रमित नहीं पाया गया है। वे इन्फेक्टेड व्यक्ति के संपर्क में आने वाले सभी लोगों पर नजर रखेंगे। अब तक इस वायरस से किसी और के संक्रमित होने का सबूत नहीं है। इस महीने की शुरुआत में सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल और प्रिवेंशन (CDCP) ने बयान जारी कर कहा था कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है, जिससे पता चले कि इस मामले के कारण पब्लिक हेल्थ के लिए खतरा बढ़ गया है। H5N5 को मनुष्यों के लिए H5N1 से अधिक बड़ा खतरा नहीं माना जा रहा।
सम्बंधित ख़बरें
World ORS Day 2026: हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ORS, जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी
Pregnancy Yoga Tips: प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही हैं, तो इन योगासनों को अपनी डेली रूटीन का बनाएं हिस्सा
Healthy Aging Tips: सोने से पहले डिनर और नींद के बीच रखें इतना गैप, दिमाग और शरीर दोनों को मिल सकते हैं फायदे
World Hepatitis Day 2026: प्रेग्नेंसी में हेपेटाइटिस मां और शिशु दोनों के लिए बन सकता है खतरा, जानें जरूरी बात
इंसानों में संक्रमण दुर्लभ
बर्ड फ्लू को एवियन इन्फ्लूएंजा भी कहा जाता है। इसका इंसानों में संक्रमण दुर्लभ है। कुछ सालों में ये वायरस न सिर्फ इंसानों को संक्रमित कर रहा, बल्कि इसके कारण अब मौत के मामले भी सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें: AI टूल से सिर्फ 26 मिनट में चलेगा बर्ड फ्लू संक्रमण का पता, जाने कैसे
बर्ड फ्लू के लक्षण जानें
बर्ड फ्लू के लक्षणों में बुखार-खांसी, गले में खराश, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द शामिल हैं। इसके अलावा लक्षणों में आंखों में लालिमा और जलन, थकान और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। कुछ मामलों में दस्त, पेट दर्द और उल्टी जैसे लक्षण भी होते हैं। निमोनिया या मस्तिष्क की सूजन जैसी जटिलताएं हो सकती हैं।
For the first time a person died due to bird flu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Google का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी रकम बरामद
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
Jul 29, 2026 | 04:46 PMभोपाल में बेकाबू हुआ किसान आंदोलन! बैरिकेड्स उखाड़ बसों पर चढ़े प्रदर्शनकारी, स्टेशन की तरफ कूच
Jul 29, 2026 | 04:44 PMअमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
Jul 29, 2026 | 04:39 PM‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
Jul 29, 2026 | 04:39 PMमुलुंड डंपिंग की 15 एकड़ जमीन DRP को लीज पर देने का प्रस्ताव अटका: ट्री कमेटी ने 2,710 पेड़ काटने की दी मंजूरी
Jul 29, 2026 | 04:28 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














