Eye Care Tips:आंखों की अच्छी रोशनी के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीज़ें, बुढ़ापे में भी नहीं लगेगा चश्मा
Eye Care Tips 2026:आंखों की अच्छी रोशनी बनाए रखने के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है। कुछ खास खाद्य पदार्थ आंखों को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं, जिससे दृष्टि बेहतर बनी रहती है।
- Written By: सीमा कुमारी
आईज केयर टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Eyesight Improvement Foods: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खान-पान, लापरवाही और लगातार बढ़ता स्क्रीन टाइम आंखों की सेहत के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहा है। लगातर मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी के सामने घंटों बिताने से आंखों में थकान, धुंधलापन, सूखापन और कमजोर दृष्टि जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में पोषक तत्वों के सेवन से आंखों को सेहतमंद रखा जा सकता है।
आंखों के लिए विटामिन A बेहद फायदेमंद
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, आंखों के लिए विटामिन A बेहद फायदेमंद बताया गया है। नियमित रूप से विटामिन A युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से आंखों की कमजोरी दूर होती है। विटामिन A युक्त खाद्य पदार्थों में हरी सब्जियां, आम, नट्स आदि शामिल हैं।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि “बेहतर पोषण से ही बेहतर दृष्टि संभव है।” अपने भोजन की थाली में सही आहार को शामिल कर हम अपनी आंखों की सुरक्षा बढ़ा सकते हैं। स्वस्थ आंखें बेहतर जीवन की कुंजी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Hair Fall Diet: क्या आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं? बस डाइट में शामिल लें ये 5 चीजें, फिर देखिए कमाल
Dhokla Recipe: घर पर अपने हाथों से बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला, हर बाइट में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
Thyroid Diet: क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे
Kada Prasad Recipe: घर पर बनाएं गोल्डन टेंपल जैसा कड़ा प्रसाद, नोट करें प्रसाद की आसान रेसिपी
ये भी पढ़ें-Pineapple Benefits: विटामिन C से भरपूर अनानास के हैं कई जबरदस्त लाभ, जानें इसके 5 बड़े फायदे
विटामिन A के लिए क्या- क्या खाना चाहिए?
- गाजर :- विटामिन ए का सबसे अच्छा और लोकप्रिय स्रोत है। रोजाना गाजर का जूस या सलाद में गाजर शामिल करने से आंखों की रोशनी तेज होती है और आंखों के मसल्स भी मजबूत होते हैं।
- हरी सब्जियां :- पालक, मेथी, सरसों, ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन ए से भरपूर होती हैं। ये आंखों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ शरीर को अन्य पोषक तत्व भी देती हैं।
- आम :- गर्मियों का राजा आम न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि विटामिन ए का बेहतरीन स्रोत भी है। मौसमी आम का नियमित सेवन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
- दूध :- दूध और दूध से बने उत्पाद जैसे दही, छाछ और पनीर भी विटामिन ए का बेहतरीन स्त्रोत होते हैं।
इसके अलावा, विशेषज्ञों की सलाह है कि स्क्रीन टाइम को सीमित रखें, हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए दूर की वस्तु को देखें (20-20-20 नियम) और खाने में ऊपर बताए गए पदार्थों को जरूर शामिल करें। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को विटामिन ए युक्त आहार लेना चाहिए।आँखों की छोटी-छोटी लापरवाही बाद में बड़ी समस्या बन सकती है।
