Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खाली पेट ब्रेड खाने वालों को ख़बरदार करने वाली ख़बर, तुरंत पढ़िए और हो जाएं सावधान

Bread On Empty Stomach: खाली पेट ब्रेड खाने से आपके पाचन तंत्र और सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। यह खबर आपको सचेत करती है कि ब्रेड को सही समय और तरीके से ही खाने की आदत डालें।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Feb 17, 2026 | 10:36 PM

ब्रेड (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Empty Stomach Bread: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ब्रेड-बटर या सैंडविच सबसे आसान और झटपट बनने वाला नाश्ता बन चुका है। स्कूल जाने वाले बच्चे हों या फिर ऑफिस जाने वाले लोग, ज्यादातर घरों में सुबह की शुरुआत ब्रेड से ही होती है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि खाली पेट सिर्फ ब्रेड खाना शरीर पर क्या असर डालता है?

आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों मानते हैं कि सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है। ऐसे में अगर नाश्ता संतुलित न हो तो शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

खाली पेट ब्रेड खाने के क्या हैं नुकसान

  • डायबिटीज मरीजों के लिए नुकसानदायक

आयुर्वेद और विज्ञान दोनों का कहना है कि खाली पेट सिर्फ ब्रेड खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खाली पेट ब्रेड खाने से पहला असर शुगर लेवल बढ़ता है। ब्रेड में ज्यादातर कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो जल्दी पचकर शुगर में बदल जाते हैं। अगर आप इसे खाली पेट खाते हैं तो आपका ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है। यह उन लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है जिन्हें डायबिटीज का खतरा है।

सम्बंधित ख़बरें

खून की कमी कैसे करें दूर? एनीमिया से बचाना हो जान, तो शुरू कर दीजिए ये चीज़ें

इन लोगों के लिए पान का पत्ता महाऔषधि से कम नहीं, लेकिन कैसे खाएं यह जानना ज़रूरी

खजूर से ही क्यों तोड़ा जाता है रोज़ा? रोज़ा रखने के पीछे की असली वजह भी जानिए

बिना चखे पहचानें अंगूर मीठे हैं या खट्टे? खरीदने से पहले जान लें ये छोटा सा फर्क

  • कमजोरी और थकान महसूस

आयुर्वेद में माना जाता है कि सुबह जल्दी शुगर को बढ़ाने वाली चीज खाने से पित्त और कफ में असंतुलन हो सकता है, जिससे शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होती है।

  • कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है

सुबह खाली पेट ब्रेड खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। इसमें विटामिन और फाइबर की कमी होती है। ब्रेड को अक्सर सफेद आटे से बनाया जाता है, जिसमें जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन ई, मिनरल्स और फाइबर बहुत कम होते हैं।

ये पोषक तत्व पेट की सफाई, खून की सफाई और मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी हैं। अगर रोजाना ब्रेड को खाया जाए तो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है और हृदय संबंधी समस्या होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

  • कब्ज की समस्या

ब्रेड वजन और कब्ज की समस्या को बढ़ाता है। खाली पेट ब्रेड खाने से पेट भरा हुआ महसूस नहीं होता, लेकिन कार्ब्स शरीर में फैट में बदलने लगते हैं। इसके अलावा, ब्रेड में फाइबर की कमी होने से पाचन धीमा हो जाता है, जिससे कब्ज की परेशानी होने लगती है। पाचन में समस्या होने पर मेटाबॉलिक रेट भी धीरे-धीरे कम हो जाता है और वजन बढ़ने लगता है।

यह भी पढ़ें-खून की कमी कैसे करें दूर? एनीमिया से बचाना हो जान, तो शुरू कर दीजिए ये चीज़ें

  • हार्ट हेल्थ के लिए खतरा

बाजार में मिलने वाली ब्रेड में लंबे समय तक ताजा रखने के लिए ढेर सारे प्रिजर्वेटिव्स और नमक का इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादा सोडियम ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है और लंबे समय में दिल की बीमारियों का कारण बन सकता है।

Empty stomach bread health warning

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 17, 2026 | 10:36 PM

Topics:  

  • Good Health
  • Health Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.